25 सालों में इन 5 बड़े विमान हादसों ने दहलाया, 38 जवानों सहित 269 लोगों ने गवाईं जान

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुरुवार को लंदन जाने वाला एअर इंडिया की बोइंग 787 विमान टेक ऑफ करते समय क्रैश हो गया। इसमें 242 लोगों की सवार होने की सूचना है।

ahmedabad plane crash, ahmedabad news, Latest News, अहमदाबाद प्लेन हादसा, अहमदाबाद खबर, अहमदाबाद, ताजा खबर

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हादसा

विज्ञापन

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुरुवार को लंदन जाने वाला एअर इंडिया की बोइंग 787 विमान टेक ऑफ करते समय क्रैश हो गया। इसमें 242 लोगों की सवार होने की सूचना है। भारत में इससे पहले भी कई बड़े विमान हादसे हुए हैं जिसमें करीब 269 लोगों ने जान गंवाई है। इन बड़े हादसों में दो हादसे भारतीय वायु सेना के भी हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पिछले 25 सालों के पांच बड़े हादसे।

3 जून 2019- 13 जवानों की मौत

भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान एएन-32 अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसका जमीनी नियंत्रण से संपर्क टूट गया था। इसमें वायुसेना के 13 लोग सवार थे, हादसे में सभी की मृत्यु हो गई थी। इसमें 6 वायुसेना अधिकारी और 7 एयरमैन थे।

Advertisment

22 जुलाई 2016- 29 जवानों की मौत

भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान 22 जुलाई 2016 को एक ऑपरेशन मिशन के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया था। इस विमान में 29 जवान सवार थे। विमान और जहाजों द्वारा बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान के बाद भी किसी भी लापता कर्मी या विमान के मलबे का पता नहीं लगा सके थे।

7 अगस्त 2020- 18 यात्रियों की मौत

केरल के कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आ रहा बोइंग 737 विमान बारिश के कारण रनवे से फिसल गया। विमान उतरने के बाद दो टुकड़ों में टूट गया। इसमें 180 लोग सवार थे, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट और को-पायलट भी शामिल रहे।

विज्ञापन

22 मई 2010- 158 यात्रियों की मृत्यू

कर्नाटक के मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 812 दुबई से लैंड हुई थी। यह फ्लाइट भी लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसल गई थी और एक पहाड़ी में गिर गई थी। विमान में आग लग गई थी। हादसे में 6 क्रू मेंबर समेत 159 यात्रियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

17 जुलाई 2000- 55 यात्रियों की मौत

पटना एयरपोर्ट पर कलकत्ता से दिल्ली जाने वाला विमान एलायंस एअर फ्लाइट 7412 17 जुलाई 2000 को निकली थी। पटना एअरपोर्ट पर लैंड करने से पहले ही एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में 185 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 60 यात्रियों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ