क्या होता है ड्रीमलाइनर प्लेन? जिसमें सवार थे 242 यात्री; आखिर ये हाईटैक विमान कैसे हुआ क्रैश

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान माना जाता है दुनिया का सबसे हाईटैक विमान। 6 साल बाद एयर इंडिया को मिला था पहला बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान। ये देश के नामी प्लेनों में शामिल ड्रीमलाइनर प्लेन है।

AIR INDIA PLANE CRASH
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ है। खबर है कि इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। यह हादसा मेघानी नगर के एयरपोर्ट के निकट IGP ग्राउंड में गिरा है। प्लेन टेकऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह वहीं प्लेन है जिसका इंतजार एअर इंडिया ने लगभग 6 सालों तक किया था। यह एअर इंडिया का पहला बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन है। इसे देश के आलीशान, लग्जरी और नामी प्लेनों में से एक माना जाता है।

एअर इंडिया का यह प्लेन साल 2013 में कंपनी को डिलीवर हुआ था। ड्रीमलाइनर प्लेन में 256 सीटें है। कंपनी के पास ऐसे 16 ड्रीमलाइनर विमान मौजूद हैं। इस प्लेन को सबसे आधुनिक, मॉडर्न और स्किलड प्लेन माना जाता है, जो यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। लंबी दूरी के लिए यह प्लेन अबतक के बेहतरीन प्लेन विकल्पों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन

प्लेन के प्रमुख फीचर क्या हैं?

विमान का वेट और स्ट्रेन्थ

बोइंग 787 उड़ान भरते समय लगभग 502,500 पाउंड (227,930 किलोग्राम) का वजन संभाल सकता है। वहीं, दूरी की बात करें, तो यह प्लेन लगभग 13,621 किलोमीटर तक जा सकता है। प्लेन 0.86 की स्पीड से उड़ान भरता है और कम से कम 43,100 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

विज्ञापन

कॉकपिट से जुड़ी जरूरी बातें

ड्रीमलाइनर प्लेन में डिजिटल फ्लाइट डेक और ‘फ्लाई-बाई-वायर’ जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से पायलट को बेहतर कंट्रोल और सटीकता मिलती है, जिससे प्लेन उड़ाने में सहायता मिलती है। इस प्लेन की खासियत यह है कि यात्रा करने वाले लोगों के साथ-साथ पायलट को प्लेन के अंदर कम शोर सुनाई देगा तथा उन्हें बाहर मौजूद प्रदूषण से भी कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन

यात्रियों को मिलती है ये सुविधा

इस प्लेन में अन्य विमानों की तुलना में ज्यादा बड़ी खिड़कियां होती हैं, जिससे यात्रियों को बाहर का दृश्य सही से दिख पाए। प्लेन में बढ़िया लाइट कंट्रोलिंग सिस्टम है, जिसकी मदद से सूरज की तेज किरणों का असर अंदर बैठे यात्री पर नहीं पड़ता है। प्लेन में बेहतरीन एयर क्वालिटी सिस्टम हैं, जिसकी मदद से हवा में मौजूद बैक्टीरिया, फंग्स और पॉल्यूशन के कणों को दूर करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

मनोरंजन की पूरी व्यवस्था

ड्रीमलाइनर प्लेन में यात्रियों के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था है। प्लेन में 128 प्रकार की रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। इससे यात्रियों का मूड लाइट होता है। प्लेन में वायरलेस एंटरटेनमेंट के लिए मूवी और म्यूजिक के प्रबंध भी हैं। साथ ही, प्लेन में वाई-फाई की भी सुविधा दी गई है।

विज्ञापन

ड्रीमलाइनर प्लेन के प्रमुख रूट्स

इस प्लेन को लंबी दूरी के लिए सही माना जाता है। अधिकांश इसे विदेशी यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अंतर्राष्ट्रीय मार्गों में दिल्ली से लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर, टोक्यो, और मेलबर्न शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ