एअर इंडिया के बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का बड़ा आदेश

DGCA Order Boeing Dreamliner Planes : गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया के बोइंग विमानों की जांच का आदेश दिया।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद प्लेन क्रैश। (File Photo)

विज्ञापन

DGCA Order Boeing Dreamliner Planes : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 241 यात्रियों की जान चली गई। प्लेन क्रैश के बाद देश के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया के सभी बोइंड विमानों की जांच करने के आदेश दिए हैं।

डीजीसीए ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8/9 बेड़े पर सुरक्षा निरीक्षण बढ़ाने का आदेश दिया। नए आदेशानुसार, उड़ान से पहले विमान की जांच हो, जिसमें फ्यूल पैरामीटर मॉनिटरिंग, केबिन एयर कंप्रेसर, इलेक्ट्रॉनिक इंजन सिस्टम, इंजन ईंधन संचालित एक्ट्यूएटर, ऑयम सिस्टम हैं।

Advertisment

DGCA ने क्या दिया आदेश?

DGCA ने कहा कि हाइड्रोलिक सिस्टम की भी जांच होनी चाहिए। टेकऑफ मापदंडों की समीक्षा हो, अगली सूचना तक ट्रांजिट निरीक्षण में ‘फ्लाइट कंट्रोल इंस्पेक्शन’ शुरू किया जाना है। दो सप्ताह के अंदर पावर एश्योरेंस जांच की जानी है। बी787-8/9 विमान पर पिछले 15 दिनों के दौरान बार-बार होने वाली खराबी की समीक्षा के आधार पर रखरखाव कार्रवाई को जल्द से जल्द बंद करना। डीजीसीए को जांच की रिपोर्ट समीक्षा के लिए देनी है।

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद बोइंग विमानों की होगी जांच

आपको बता दें कि अहमदाबाद में टेकऑफ होने के तुरंत बाद एअर इंडिया का बोइंग प्लेन क्रैश हो गया था। आसमान से जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई और चारों ओर धुआं फैल गया। एक पैसेंजर रमेश विश्वास कुमार को छोड़कर सभी यात्री मारे गए। इस हादसे के बाद ही डीजीसीए ने उड़ान से पहले बोइंग विमानों की जांच पड़ताल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ