अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी सेल्फी आई सामने

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई। प्लेन के अंदर से उन्होंने एक सेल्फी ली थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत।

Ahmedabad Plane Crash : जो सफर सपनों को हकीकत में बदलने के लिए शुरू हुआ था, वो कुछ ही मिनटों में एक दर्दनाक अंत में बदल गया। गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (AI 171) उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया। इस विमान हादसे में मरने वालों में राजस्थान के भी 10 लोग शामिल थे। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बांसवाड़ा के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जिनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में डॉ. प्रदीप जोशी और उनकी पत्नी डॉ. कोनी व्यास के साथ उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, नकुल जोशी और प्रद्युत जोशी दिखाई दे रहे हैं। यात्रा के दौरान डॉ. प्रदीप व्यास ने विमान के अंदर में अपने परिवार के साथ सेल्फी ली थी। इस हादसे में पांचों लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

उदयपुर की नौकरी छोड़कर पति के साथ लंदन जा रही थी डॉ. कोनी व्यास 

डॉ. प्रदीप जोशी लंदन में डॉक्टर थे और उनकी पत्नी डॉ. कोनी व्यास उदयपुर के पेसिफिक अस्पताल की नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ शिफ्ट होने के लिए लंदन जा रही थी। इसे लेकर पेसिफिक हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने बताया कि डॉ. कोनी ने एक महीने ही इस्तीफा दे दिया था। डॉ. प्रदीप व्यास का परिवार अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुका है। इस हादसे में हुई मौत की जानकारी मिलते ही घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना को जानकारी मिलते ही डीएसपी गोपीचंद मीणा घर पहुंचे।

विज्ञापन

उदयपुर के भाई-बहन की भी गई जान

उदयपुर से शगुन मोदी और शुभ मोदी नामक भाई-बहन इस विमान में सवार थे। दोनों लंदन में पढ़ाई कर रहे थे और मार्बल व्यापारी पिंकू मोदी के बच्चे हैं। कुछ समय के लिए वे अपने वतन लौटे थे और अब पढ़ाई के लिए लंदन जा रहे थे। लेकिन किसे पता था कि ये सफर कभी खत्म ही नहीं होगा। अब उदयपुर में उनके परिजन और जानने वाले गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन

प्लेन क्रैश में दो शेफ की मौत

इसी तरह उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के रूदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया भी हादसे के शिकार हो गए। दोनों लंदन में शेफ के तौर पर काम करते थे और हाल ही में भारत आए थे। इस दुर्घटना ने उनके सपनों के साथ उनके परिवारों की दुनिया भी उजाड़ दी।

खुशबू की 3 महीने पहले हुई थी शादी

एक और दिल दहला देने वाली कहानी है बालोतरा की खुशबू तंवर की। शादी के बाद वह पहली बार अपने डॉ. पति के पास लंदन जा रही थी। 3 महीने पहले ही खुशबू की शादी जोधपुर के खानाबेरा पुरोहितान में हुई थी। वीजा दस्तावेज पूरे होने के बाद बुधवार को वह गांव से अहमदाबाद के लिए निकली थीं। लेकिन लंदन पहुंचने से पहले ही किस्मत ने रास्ता बदल दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ