अहमदाबाद प्लेन के क्रैश के बाद फ्लाइट्स में खराबी आने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला इंडिगो फ्लाइट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से इम्फाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में उड़ान के बाद खराबी आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लाइट को 1 घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग कराया गया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से इम्फाल जा रही एक इंडिगो फ्लाइट 6E 5118 में उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बैठे यात्रियों को इस बारे में सूचित किया गया और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। फ्लाइट के इंजन में मामूली खराबी आई है और हम वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कर रहे हैं। इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग की गई।
ये भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी आने से यात्रियों में मची अफरातफरी, एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
गोवा जाने से वाली इंडिगो फ्लाइट में भी आई थी खराबी
इंडिगो एयरलाइन की तरफ से बताया गया है कि लैंडिंग के बाद फ्लाइट के इंजन की जांच की गई। फ्लाइट की सभी तरीके से जांच करने के बाद उसने इम्फाल के लिए उड़ान भरी है। वहीं बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया था। इसके बाद फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। फ्लाइट की जांच के बाद उसने गोवा एयरपोर्ट के लिए दोबार उड़ान भरी।
ये भी पढ़ें: ‘पैन, पैन, पैन…’, इंडिगो के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग से पहले एटीसी से क्या कहा?
संबंधित खबरें
'सभी लोग समझदारी से...', सेंट्रल पार्क बंद के आदेश पर तत्काल सुनवाई पर SC
7 mins agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
34 mins ago'मैं तुम्हारा बॉस...', IAS ने महिला अधिकारी को कहे अपशब्द; VIDEO वायरल
35 mins ago'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
1 hr agoसंसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण बिल पर सरकार की खास योजना
1 hr agoक्या ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-JK में बर्फबारी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट का CJP तिरंगा मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार
4 hrs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
5 hrs ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
6 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines