इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी आने से यात्रियों में मची अफरातफरी, एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से इम्फाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में उड़ान के बाद खराबी आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया है।

Indigo Flight, Ahmedabad Plane Crash, Engine Failure, Imphal, Delhi Airport, इंडिगो फ्लाइट, अहमदाबाद विमान दुर्घटना, इंजन फेल, इम्फाल, दिल्ली हवाई अड्डा

इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई खराबी

अहमदाबाद प्लेन के क्रैश के बाद फ्लाइट्स में खराबी आने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला इंडिगो फ्लाइट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से इम्फाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में उड़ान के बाद खराबी आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लाइट को 1 घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग कराया गया।

विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से इम्फाल जा रही एक इंडिगो फ्लाइट 6E 5118 में उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बैठे यात्रियों को इस बारे में सूचित किया गया और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। फ्लाइट के इंजन में मामूली खराबी आई है और हम वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कर रहे हैं। इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग की गई।

विज्ञापन

गोवा जाने से वाली इंडिगो फ्लाइट में भी आई थी खराबी

इंडिगो एयरलाइन की तरफ से बताया गया है कि लैंडिंग के बाद फ्लाइट के इंजन की जांच की गई। फ्लाइट की सभी तरीके से जांच करने के बाद उसने इम्फाल के लिए उड़ान भरी है। वहीं बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया था। इसके बाद फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। फ्लाइट की जांच के बाद उसने गोवा एयरपोर्ट के लिए दोबार उड़ान भरी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ