बृजभूषण सिंह पर FIR के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर काटी लाइट, बजरंग पुनिया बोले- एसीपी ने कहा जो करना है कर लो!

Wrestlers Protest

नई दिल्ली: बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद जंतर मंतर पर बिलजी-पानी काट दी गई।

विज्ञापन

जंतर मंतर की बिजली और पानी काट दिया गया

बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुनिया ने कहा कि रात में जंतर मंतर की बिजली और पानी काट दिया गया। रात में खाना खाते वक्त बिजली काट दी गई। वहां खड़े पानी के टैंकरों को भी ले जाया गया। पब्लिक टॉयलेट को भी पुलिस ने दूसरी जगह भिजवा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

ACP ने धमकाया

जंतर-मंतर पर मौजूद रेसलर ने आरोप लगाया कि जब बजरंग ने इस बारे में ACP को कॉल की तो उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, अब तो ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि केस दर्ज हो गया है, अब वह वहां से धरना उठा लें। पुलिस ने धरनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया। मौके से मीडियाकर्मियों को भी निकाल दिया गया। धरनास्थल पर खिलाड़ी और कुछ समर्थक ही रह गए। जो अंधेरे में बिना बिजली के रात काटने को मजबूर हुए।

विज्ञापन

बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी

देश का नाम रौशन करने वाले अपने लड़ाई लड़ रहे हैं। एक नाबालिग समेत 7 महिला रेसलर्स ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज नहीं को रेसलर्स सुप्रीम कोर्ट में याचिक दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिया।

बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इनका कहना है कि जब तर बृजभूषण शरण सिंह को सारे पदों से हटाया नहीं जाता औऱ उसे जेल में नहीं डाला जाता हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ