'ये SP कौन है?', गहलोत के कथित नोट्स लीक होने पर भाजपा ने दागा तंजभरा सवाल

Gehlot Notes

Gehlot Notes

विज्ञापन

नई दिल्ली: हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई अहम मुलाकात से पहले जो कथित नोट्स लीक हुए थे, उन्हें लेकर भाजपा ने तंज कसा है।

बता दें कि राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अंदरूनी खींचतान और इसी सप्ताह पार्टी विधायकों की बगावत जैसे नाटकीय घटनाक्रम के बीच गहलोत ने गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। लेकिन इससे पहले कुछ दस्तावेजों की एक तस्वीर मीडिया में सामने आई। इसे मलयाला मनोरमा के मुख्य फोटोग्राफर जे सुरेश ने क्लिक किया था। दावा किया गया कि ये सीएम गहलोत के उन नोट्स का हिस्सा थे, जिन्हें उन्होंने सोनिया गांधी के साथ चर्चा करने के लिए तैयार किया था।

Advertisment

इन नोट्स में खासतौर पर जिस शब्द ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वह था- SP। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां एसपी से मतलब सचिन पायलट से था। अब भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि, “एसपी कौन है, जिसकी बात अशोक गहलोत के ‘लीक नोट’ (जानबूझकर दिखाई देने वाला नोट) की गई है? कांग्रेस जोड़ो… भारत पहले से जुडा हुआ है जी।”

 

विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को गहलोत ने 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने साफ कर दिया है कि, “मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडूंगा।” गहलोत के बाद सचिन पायलट ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि- मैंने अपनी भावनाओं से हाईकमान को अवगत करा दिया है। हमारी पहली प्राथमिकता साथ मिलकर 2023 का विधानसभा चुनाव जीतना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ