हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Operation sindoor के बाद पाकिस्तानी सेना की रैंकिंग गिरी, टॉप 10 से हुई बाहर, लिस्ट में भारत कहां?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य ताकत को बड़ा झटका लगा है, जिससे उसकी ग्लोबल रैंकिंग नीचे चली गई है. वहीं भारत ने अपनी मजबूत सेना के दम पर दुनिया में चौथा स्थान बनाए रखा है. ये बदलाव भारत की सुरक्षा तैयारियों और पाकिस्तान की कमजोर स्थिति को दिखाता है.

विज्ञापन
Credit: News 24 GFX

भारत की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान औंधे मुंह गिरा है. इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की सैन्य ताकत पर असर पड़ा है और उसकी दुनिया की मिलिट्री रैंकिंग में गिरावट आई है. ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस समय दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना वाला देश है, जबकि पाकिस्तान कई पायदान नीचे चला गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये साफ हो गया है कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है. वहीं पाकिस्तान की गिरती रैंकिंग उसकी कमजोर होती स्थिति को दिखाती है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से नाराजगी, बांग्लादेश पर मेहरबानी… भारत ने पड़ोसी देश के लिए क्यों खोला एयरस्पेस? 13 साल बाद उड़ानें शुरू

चौथे नंबर पर भारतीय सेना

दुनिया की सैन्य रैंकिंग में अमेरिका पहले नंबर पर है. उसके बाद रूस और चीन का स्थान है. भारत चौथे नंबर पर बना हुआ है. ये दिखाता है कि भारत की सेना न सिर्फ मजबूत है, बल्कि हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. भारत लगातार अपनी सेना को मजबूत बना रहा है. भारत के पास बड़ी थलसेना है, मजबूत वायुसेना है और ताकतवर नौसेना भी है. भारत आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है और देश में ही रक्षा उपकरण बनाने पर जोर दे रहा है. सैनिकों की ट्रेनिंग और तकनीक पर भी लगातार काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को रेस से किया बाहर

उधर, पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है. देश के पास सेना पर खर्च करने के लिए सीमित पैसा है. हथियारों की खरीद, सैनिकों की ट्रेनिंग और नई तकनीक पर वो ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं. इसी वजह से उसकी रैंकिंग नीचे गई है. दरअसल ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक बड़ी कार्रवाई थी. इसमें भारतीय सेना ने सीमा पार मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था. इस कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान हुआ और पाकिस्तान की सेना को भी झटका लगा. इसके बाद से पाकिस्तान की सैन्य स्थिति कमजोर मानी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि रैंकिंग से किसी देश की पूरी ताकत नहीं मापी जा सकती, लेकिन इससे एक अंदाजा जरूर मिलता है.

ये भी पढ़ें: चीन से हथियार मंगाने को मजबूर आसिम मुनीर, इंडियन आर्मी से डरा हुआ है पाकिस्तान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola