चीन से हथियार मंगाने को मजबूर आसिम मुनीर, इंडियन आर्मी से डरा हुआ है पाकिस्तान

भारत के ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के डर से पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है. सेना प्रमुख आसिम मुनीर के निर्देश पर पाकिस्तान एयर फोर्स का IL-78 विमान चीन पहुंचा है, जहां से मिसाइलें और बाकी हथियार लाए जाने की खबर है.

pakistan and china

Credit: Social Media

पाकिस्तान एक बार फिर भारतीय सेना से घबराया हुआ नजर आ रहा है. जानकारी मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के निर्देश पर पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) का एक IL-78 विमान चीन पहुंचा है. बताया जा रहा है कि ये एयरक्राफ्ट चीन से मिसाइलें और बाकी सैन्य हथियार लेने गया है. माना जा रहा है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के डर से पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

डरा हुआ है पाकिस्तान

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान को आशंका है कि भारत हाल के घटनाक्रमों के बाद कोई बड़ा मिलिट्री एक्शन ले सकता है. इसी डर के चलते पाकिस्तान अपनी सैन्य तैयारियों को तेजी से मजबूत करने में जुटा है. चीन लंबे समय से पाकिस्तान का रणनीतिक और सैन्य सहयोगी रहा है और ऐसे समय में पाकिस्तान का उसकी ओर रुख करना कोई नई बात नहीं है. IL-78 विमान को आमतौर पर एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल सैन्य उपकरण और हथियारों के ट्रांसपोर्ट के लिए भी किया जा सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये विमान चीन से अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम, गोला-बारूद और बाकी जरूरी हथियार लेकर लौट सकता है, ताकि पाकिस्तान अपनी रक्षा क्षमता को तुरंत बढ़ा सके.

खुद को असुरक्षित समझ रहा है पाकिस्तान?

विशेषज्ञों का कहना है कि ये कदम पाकिस्तान की बढ़ती बेचैनी को साफ दिखाता है. भारतीय सेना की ताकत के सामने पाकिस्तान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. वहीं, भारत की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक सैन्य कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पाकिस्तान के अंदरूनी हालात उसे लगातार सतर्क रहने को मजबूर कर रहे हैं. चीन-पाकिस्तान की ये सैन्य नजदीकी क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकती है. जानकार मानते हैं कि इस तरह के हथियारों की खरीद से पाकिस्तान भले ही खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता पर सवाल खड़े होते हैं. फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ