जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटाए जाने के बाद राजधानी में अब प्रदर्शन करना न सिर्फ पेचीदा बल्कि काफी महंगा भी हो गया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के आदेश के तहत तय किए गए तीन नए धरना स्थलों में शामिल रामलीला मैदान दिसंबर अंत तक बुकिंग के लिए केवल तीन दिन 29, 30 और 31 दिसंबर उपलब्ध हैं.
बाकी दिनों में दशहरा, दिवाली और अन्य सार्वजनिक व धार्मिक आयोजनों के चलते मैदान पहले से ही बुक है. इसके अलावा 12 एकड़ में फैले और 50000 लोगों की क्षमता वाले इस मैदान में एक दिन के प्रदर्शन के लिए आयोजकों को शुरुआती तौर पर 1.21 लाख रुपये चुकाने होंगे.
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी CJP ने मांगी इजाजत, क्या दिल्ली पुलिस देगी परमिशन?
फ्री में सिर्फ 150 लोगों की जगह
एमसीडी के हॉर्टिकल्चर विभाग के जरिए बुक होने वाले रामलीला मैदान के लिए दिल्ली पुलिस की एनओसी अनिवार्य है. मैदान का एक दिन का किराया 50000 रुपये है. रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट 55000 रुपये निर्धारित है. टैक्स मिलाकर आयोजकों को बुकिंग के वक्त कुल 1.21 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान करना होगा.
मैदान का एक बहुत छोटा हिस्सा प्रदर्शनों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है, लेकिन उसमें केवल 150 लोग ही समा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंतर-मंतर पर बिना किसी किराए के प्रदर्शन की मंजूरी मिलती थी.
यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने धरना-प्रदर्शन की लिस्ट से क्यों हटाया जंतर-मंतर का नाम? अब इन 3 जगहों पर ही प्रोटेस्ट की मंजूरी
क्या हैं वहां चुनौती
रामलीला मैदान तीन बड़े अस्पतालों और एमसीडी मुख्यालय वाले बेहद व्यस्त इलाके में मौजूद है. बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस को आसफ अली रोड को वन-वे करना पड़ता है और देशबंधु गुप्ता रोड के ट्रैफिक को जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ता है, जो पहले से ही जाम से जूझती हैं.
कभी हुआ करता था यहां तालाब
12 एकड़ का यह ऐतिहासिक मैदान 1930 तक एक बड़ा तालाब हुआ करता था. इसे पाटकर समतल किया गया ताकि 1932 से यहां रामलीला का मंचन हो सके. आजादी के बाद 1951 में इसे पाकिस्तान से आए शरणार्थियों की आजीविका केंद्र के रूप में तैयार किया गया. धीरे-धीरे यह भारत की सियासत का सबसे बड़ा मंच बन गया.
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे धरने और विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने धरनास्थलों की सूची से हटाया नाम
साल 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए यहीं से सत्याग्रह शुरू किया था. साल 1956-57 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विशाल रैलियों को संबोधित किया. 1962 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के स्वागत के लिए यहां स्थायी मंच बना. 1971 में पाकिस्तान पर जीत के बाद इंदिरा गांधी और 1974 में सोवियत नेता लियोनिद ब्रेझनेव के सम्मान में यहां सभाएं हुईं.
1975 में आपातकाल की घोषणा वाले दिन जयप्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐतिहासिक रैली की थी. इसी मैदान में हुए अन्ना आंदोलन की कोख से निकली आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने 2013, 2015 और 2020 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
11 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines