भारत के साथ तालिबान के रिश्ते परिभाषित करना थोड़ा कठिन हो सकता है. मगर अब दोनों देशों के बीच एक नए चैप्टर की शुरुआत होने वाली है. दरअसल, तालिबानी सत्ता के अफगानिस्तान में कब्जे के बाद पहली बार कोई अफगानी नेता भारत के दौरे पर आने वाला है. उनके विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकि तालिबान के टॉप कमांडर्स में से एक हैं. इन पर यूएन ने बैन लगाया हुआ है, लेकिन दिल्ली दौरे के लिए उन्होंने स्पेशल परमिशन प्राप्त की है. आइए जानते हैं उनके यहां आने के पीछे क्या वजह हो सकती है.
तालिबान के प्रमुख कमांडर हैं अमीर मुत्ताकी
साल 2021 के अगस्त में अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से पलायन के बाद वहां तालिबान सरकार का कब्जा हो गया था. उस समय के राष्ट्रपति अशरफ गनी को भी देश से भागना पड़ा था. उस दौरान भी अमीर खान एक प्रमुख लीडर के रूप में थे. उनकी भूमिका अफगानिस्तान में 1990 में पनपे तालिबान के समय से अहम रही है. अमीर पहले सैन्य कमांडर थे फिर प्रशासनिक और फिर कूटनीतिक रोल में थे.
ये भी पढ़ें-‘भारत आत्मनिर्भर, किसी दबाव में नहीं झुकेगा, ट्रंप टैरिफ भी बेअसर
महिलाओं के अधिकार; बच्चों की शिक्षा के कट्टर विरोधी!
अमीर खान मुत्ताकी को मानवाधिकार कामों का भी कमांडर कहा जा सकता है. आतंकवादियों को समर्थन, महिलाओं के अधिकार और बच्चों की शिक्षा को लेकर कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देना उनकी पहचान रही है. इन अधिकारों के दमन के कारण संयुक्त राष्ट्र ने उन पर 25 जनवरी 2001 में प्रतिबंधित कर दिया था. उस समय तालिबान के कई मंत्रियों पर यूएन ने बैन किया था.
तालिबान के पहले शासनकाल में बच्चों और लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था और पढ़ने के लिए स्कूलों को कट्टरपंथी मदरसों में बदलने की नीतियां लागू की थी.
दिल्ली क्यों आ रहे हैं अमीर खान मुत्ताकी?
यह बड़ा सवाल है कि तालिबानी नेता भारत दौरे पर क्यों आ रहे हैं? यह इस वक्त की रणनीतिक मांग है. दरअसल, दोनों देशों के बीच मुलाकात से पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर में पनप रहे आतंकवाद को खत्म करना है. इससे पहले एस जयशंकर ने अफगान दौरे पर भी मुत्ताकी से मुलाकात की थी. वहां मुत्ताकी ने पहलगाम हमले की निंदा भी की थी जिसकी सराहना की गई थी. हालांकि, सितंबर में भी अमीर मुत्ताकी भारत आने वाले थे लेकिन उस वक्त उन्हें UN से छूट नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें-‘Operation Sindoor में पाक के 5 F-16 किए ध्वस्त’, वायुसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
6 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines