Adani Row: गौतम अडानी ने तीन कंपनियों के शेयर रखे गिरवी, SBICAP ट्रस्टी ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Adani Row: गौतम अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों ने अपने शेयर एसबीआई को गिरवी रखे हैं। इस बात को लेकर एसबीआई कैप के ट्रस्टी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि अडानी की कंपनियों ने सिक्योरिटी कवरेज को मेंटेन करने के लिए जरूरी टॉप अप के तौर पर शेयर गिरवी रखे हैं।
और पढ़िए –कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द, बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत
बता दें कि एसबीआई कैप एसबीआई की सब्सिडियरी है। जानकारी के अनुसार, अडानी ग्रीन एनर्जी के 1.06 फीसदी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन के 1.00 फीसदी और अडानी ट्रांसमिशन के 0.55 फीसदी शेयर गिरवी रखे गए हैं।
ट्रस्टी के अनुसार, अडानी ग्रुप ने कर्माइकल माइन को डेवलप करने के लिए यह लोन लिया है। हालांकि इस लोन के लिए ग्रुप को 140 फीसदी का मार्जिन रखने की जरूरत है। ट्रस्टी ने बताया कि यह लोन पूरी तरह से सिक्योर है। क्योंकि कर्माइकल प्रोजेक्ट फायदे में चल रहा है।
दरअसल, अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। दावा किया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियां स्टॉक्स में हेराफेरी कर रही हैं। उसके बाद से ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू 100 अरब डालर से ज्यादा कम हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: