'आपकी कीमत क्या है, 10 लाख रुपये?', पूर्व जस्टिस के बयान पर TMC की EC से शिकायत

Ex-Judge And BJP Leader Controversial Statement : पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस मामले में टीएमसी ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की।

CM Mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee

West Bengal Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। पश्चिम बंगाल की तमलुक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित बयान दिया। इस बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन

टीएमसी ने चुनाव आयोग से अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ शिकायत की है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। साथ ही पूर्व जस्टिस ने इस तरह के बयान देकर आदर्श आचार संहिता और कानून के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन

अभिजीत गंगोपाध्याय ने क्या दिया विवादित बयान?

विज्ञापन

भाजपा नेता अभिजीत गंगोपाध्याय ने पूर्वी मिदनापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी कहती है कि संदेशखाली से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा को 2,000 रुपये में खरीदा गया था तो ममता बनर्जी आपकी कीमत क्या है, 10 लाख रुपये? ऐसा इसलिए क्योंकि आप एक प्रसिद्ध मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। रेखा पात्रा घरों में काम करती हैं, इसलिए उन्हें 2000 रुपये में खरीदा जा सकता है। आखिर कैसे एक महिला दूसरी महिला का इतना अपमान कर सकती हैं।

विज्ञापन

टीएमसी ने अभिजीत गंगोपाध्याय पर साधा निशाना

पूर्व जस्टिस के इस विवादित बयान से तृणमूल कांग्रेस को हमला करने का मौका मिल गया। टीएमसी नेता और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अभिजीत गंगोपाध्याय पर पटलवार करते हुए कहा कि आखिर एक सभ्य और पढ़ा लिखा व्यक्ति ऐसी भाषा का प्रयोग कैसे कर सकता है? उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करके सभी हदें पार कर दी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ