कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द, बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत

Rahul Gandhi Prayagraj Visit
विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज वाराणसी जाने वाले थे। लेकिन सोमवार की देर रात उनका दौरा रद्द हो गया। वायनाड से उनके विमान का बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने का कार्यक्रम निर्धारित था और उसके बाद सड़क मार्ग से उनको प्रयागराज जाना था। लेकिन उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाना था। इसके साथ ही कमला नेहरू ट्रस्ट की एक बैठक में हिस्सा लेना था। राहुल के प्लेन ने केरल के वायनाड से उड़ान भरी थी, जिसे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरना था।

विज्ञापन

राहुल गांधी का दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम का हवाला देकर राहुल को उतरने की परमीशन नहीं दी गयी। वहीं राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के राहुल गांधी के दौरे से डर गई है।

विज्ञापन

इस बीच लोकसभा सचिवालय से राहुल गांधी को नोटिस मिलने के बाद उनका बयान समाने आया है। अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उनका अपमान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने मेरे सरनेम पर सवाल उठाया। पीएम ने कहा था कि मेरे नाम में गांधी सरनेम क्यों है, नेहरू नाम क्यों नहीं है। मेरे भाषण को संसद के रिकॉर्ड से हटाया गया लेकिन पीएम मोदी के शब्दों को रिकॉर्ड से नहीं हटाया गया। राहुल ने कहा कि मेरे अपमान से कुछ नहीं होगा, सच सामने आएगा। पीएम को लगता है कि सब उनसे डर जाएंगे लेकिन इस बार सच उनके साथ नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ