Actress Alleged BJP MLA Suresh Dhas: महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड पर छिड़ी सियासत गरमा गई है। विवाद में अब एक्ट्रेस प्राजक्ता माली की एंट्री हो गई है। उन्होंने भाजपा भाजपा विधायक सुरेश धास के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSWC) में शिकायत दर्ज देकर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विधायक से माफी मंगवाने की अपील की है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्होंने विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। एक्ट्रेस विधायक पर इसलिए भड़कीं, क्योंकि हत्याकांड में भाजपा विधायक सुरेश धास और राकांपा मंत्री धनंजय मुंडे एक दूसरे पर हमलावर हैं, लेकिन मामले में उनका नाम घसीटते हुए गलत टिप्पणियां की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:1 जनवरी से UPI पेमेंट में बदलाव! ट्रांजेक्शन और वॉलेट पेमेंट से जुड़े नए नियम को RBI की मंजूरी
गलत टिप्पणी करके बदनाम करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर मामले की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि विधायक सुरेश धास की टिप्पणियां गलत हैं और महिलाओं को बदनाम कर रही हैं, जबकि महिलाओं को किसी भी मामले में बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। खासकर अभिनेत्रियों को बदनाम नहीं करना चाहिए। सुरेश धास उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और यह कई दिन से चल रहा है। विधायक ने अपने स्वार्थ के लिए उनका और अन्य एक्ट्रेस का नाम ले रहे हैं। विधायक उन्हें बदनाम करने की कोशिश न करें। वे अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगें, नहीं तो वे लीगल एक्शन लेंगी।
यह भी पढ़ें:Plane Crash: 181 यात्रियों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश, अब तक 62 की मौत! दक्षिण कोरिया में हादसा
विधायक सुरेश धास ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के आष्टी से भाजपा विधायक सुरेश धास ने कहा था कि रश्मिका मंदाना, सपना चौधरी और प्राजक्ता माली को इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति सीखनी चाहिए। इस बयान से प्राजक्ता माली भड़क गईं और उन्होंने कहा कि सिर्फ महिलाओं का नाम क्यों लिया गया? क्या राजनेताओं के इवेंट में एक्टर नहीं आते? विधायक सार्वजनिक माफी मांगें, नहीं तो वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगी। धास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी। प्राजक्ता ने कहा कि जब से बीड जिले के परली में धनंजय मुंडे के कार्यक्रम में परफॉर्म किया है, तब से उनके खिलाफ टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इस राजनीतिक साजिश को वे बर्दाश्त नहीं करेंगी।
यह भी पढ़ें:मुंबई…नवी मुंबई…तीसरी मुंबई! अब दुनिया देखेगी एक और शहर, CM फडणवीस ने बताया कैसी होगी नई सिटी?
वहीं दूसरी ओर, प्राजक्ता माली से माफी मांगने से विधायक सुरेश धास ने इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की। उनके बयान को सावधानी से रिव्यू करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
12 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
13 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
13 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines