Plane Crash: भीषण विमान हादसे में 179 की मौत! बैंकॉक से दक्षिण कोरिया लौट रही थी फ्लाइट

Plane Crash in South Korea: कजाकिस्तान के बाद आज साउथ कोरिया में विमान हादसा हुआ है। लैंडिंग के समय प्लेन क्रैश हुआ और रनवे पर विमान में आग लग गई। हादसे में 179 लोगों की जलकर मरने की खबर है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

Plane Crash South Korea

लैंडिंग के समय रनवे पर क्रैश होकर लगा आग।

विज्ञापन

Plane Crash in South Korea: कजाकिस्तान में हुए विमान हादसे के 7 दिन बाद एक और प्लेन क्रैश हो गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान हादसा दक्षिण कोरिया में हुआ है, जिसमें 179 लोगों की मौत होने की खबर है। जेजू एयरलाइन की फ्लाइट 2216 में 181 लोग सवार थे। हादसे का वीडिया भी सामने आया है।

बैंकॉक से आ रही फ्लाइट रविवार को दक्षिण कोरिया के जिओला प्रांत में बने मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय क्रैश हुई। विमान रनवे पर फिसल गया और बाड़ से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। फ्लाइट में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स थे। वायरल हुई तस्वीरों  और विडियो में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

 

विमान में ज्यादातर लोग दक्षिण कोरिया निवासी

बोइंग 737-800 विमान था। साउथ कोरिया की रेस्क्यू टीम ने 2 लोगों को बचा लिया है। बाकी पैसेंजरों की मौत हो गई है। देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने सरकारी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। विमान में सवार यात्रियों में 173 दक्षिण कोरियाई और 2 थाई नागरिक शामिल थे। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शक है कि हादसा पक्षी से टकराने के कारण हुआ। दक्षिण कोरिया की अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अब तक एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को बचा लिया गया है। हादसास्थल पर 32 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

कजाकिस्तान में भी क्रैश हुआ था एक विमान

बता दें कि साउथ कोरिया में आज हुआ हादसा 25 दिसंबर को हुए विमान हादसे के एक सप्ताह बाद हुआ है। अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान कज़ाकिस्तान के अक्ताऊ शहर के पास क्रैश हुआ था। हादसे में विमान में सवार 67 लोगों में से 38 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि विमान चेचन की राजधानी ग्रोज़्नी के रास्ते रूसी हवाई क्षेत्र में घुस गया और गोलीबारी की चपेट में आ गया था, जिसके कारण उसे अपना मार्ग बदलना पड़ा, लेकिन खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो पाई तो खाली मैदान में लैंडिंग के समय विमान क्रैश हो गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी हवाई क्षेत्र में कमर्शियल फ्लाइट को गिराए जाने के लिए अपने अजरबैजानी समकक्ष से माफी मांगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ