आज से UPI का यह नया नियम लागू! जानें ट्रांजेक्शन और वॉलेट पेमेंट से जुड़े बदलाव के बारे में

UPI Payment New Rule: आज एक जनवरी 2025 से UPI पेमेंट का एक और नियम बदलने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए नियम मंजूरी दे दी है। इस बदलाव से यूजर्स को बहुत बड़ा फायदा होगा और यूजर्स का समय भी बचेगा।

UPI Payment

UPI Payment

विज्ञापन

UPI New Rule from 1 January 2025: आज एक जनवरी 2025 से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का नया नियम लागू हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए नियम को मंजूरी दी है। रिजर्व बैंक ने UPI ट्रांजेक्शन और वॉलेट पेमेंट की लिमिट बदल दी है। इस लिमिट को बढ़ा दिया गया है। नए नियम के अनुसार, लोग अब UPI 123Pay का इस्तेमाल करके 5 नहीं 10 हजार रुपये तक की ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

ऐसे में अब प्रीपेड वॉलेट फोनपे, UPI और पेटीएम का इस्तेमाल करना आसान हो गया, लेकिन इस नए नियम का फायदा उठाने के लिए वॉलेट की केवाईसी कंप्लीट होनी चाहिए और वॉलेट का ऐप से लिंक होना जरूरी है। वहीं जब वॉलेट से UPI पेमेंट करेंगे तो पहले पेमेंट अप्रूव होगी, फिर UPI ऐप का एक्सेस मिलेगा, लेकिन इसमें किसी दूसरे बैंक या वॉलेट को नहीं जोड़ पाएंगे।

विज्ञापन

पेमेंट का नया ऑप्शन OTP बेस्ड सर्विस

दूसरी ओर, अब UPI से पेमेंट करने के लिए OTP जरूरी होगा। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से इस नियम को भी एक जनवरी 2025 से लागू किया जा रहा है। लोगों के पैसे की सेफ्टी के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं। बता दें कि UPI 123Pay में पेमेंट करने के लिए 4 ऑप्शन यूजर्स को मिलते हैं। एक IVR नंबर्स, दूसरा मिस्ड कॉल्स, तीसरा OEM-Embedded Apps और चौथा साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी, लेकिन अब इनमें एक और ऑप्शन OTP बेस्ड सर्विस भी जुड़ गया है। नए नियमों में बड़ा फायदा यह होगा कि अब लोग एक से दूसरी जगह ज्यादा पैसे और आसानी से भेज पाएंगे। समय बचेगा और पेमेंट भी सेफ रहेगी। इससे प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) की वर्किंग कैपेबिलिटी भी बढ़ेगी। UPI 123Pay सर्विस बिना इंटरनेट के काम करती है तो यूजर्स के लिए यह और ज्यादा फायदेमंद है।

विज्ञापन

अगस्त 2024 में बदला गया था यह नियम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2024 में NPCI ने एक और नियम बदला था। टैक्सपेयर्स के लिए पेमेंट की लिमिट 5 लाख रुपये तक कर दी गई थी, जबकि यह लिमिट आमतौर पर एक लाख तक की होती है, लेकिन टैक्स देने वालों के लिए लिमिट बढ़ा दी गई है। 16 सितंबर 2024 से यह नया नियम लागू हुई था। सिर्फ टैक्स ही नहीं पढ़ाई, अस्पताल, RBI रिटेल डायरेक्ट योजना और IPOs से जुड़े लेनदेन भी लोग इस लिमिट के साथ कर सकते हैं, लेकिन बैंक पेमेंट लिमिट तय कर सकते हैं। HDFC और ICICI के कस्टमर एक लाख रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं। इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) की पेमेंट लिमिट 25 हजार रुपये हैं। गूगल पे, फोनपे, पेटीएम आदि ने भी पेमेंट लिमिट फिक्स कर रखी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ