BJP ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए दो कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया- कोयल मल्लिक और दिनेश आर्य. बीजेपी ने कोयल मल्लिक को बंगाल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुना है और दिनेश आर्य को उत्तराखंड से. कोयल मल्लिक इससे पहले टीएमसी से राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं. पहले वो ममता बनर्जी का पक्ष रखती नजर आती थीं और अब वो बीजेपी की आवाज बन सकती हैं.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
कौन हैं कोयल मल्लिक?
अभिनेत्री कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. उनके पिता भी बंगाली सिनेमा के एक्टर हैं. कोयल मल्लिक का दअसली नाम रुक्मिणी मल्लिक है. उन्हें टॉली-क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. कोयल मल्लिक के राजनीतिक करियर की अगर बात करें तो वो इसी साल टीएमसी से राज्यसभा सांसद चुनी गईं थीं, लेकिन बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में उथल-पुथल के दौरान उन्होंने इस्तीफा दिया था. अब बीजेपी कोयल मल्लिका को दोबारा राज्यसभा जाने का मौका दे रही है.
सोशल मीडिया पर काफी फेमस
कोयल मल्लिका ने कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से शुरुआती पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से आगे की पढ़ाई की. उनके पास मनोविज्ञान में ऑनर्स के साथ बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री है. 2013 में कोयल मल्लिक ने निसपाल सिंह के साथ सात फेरे लिए. कोयल मल्लिक सिर्फ बंगाली फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाईं रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग हैं. सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही कोयल मल्लिक के 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वो अक्सर फोटो-वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद का चुनाव कैसे होता है? वोटिंग से लेकर MP बनने तक समझिए पूरी प्रक्रिया
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
5 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines