Exclusive: PM मोदी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, कल्कि धाम मंदिर को लेकर कही दिलचस्प बात

खुद पीएम मोदी ने 2024 में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था. मंदिर का निर्माण कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रह है. मंदिर में भगवान विष्णु के सभी 10 अवतार विराजमान होंगे.

Acharya Pramod Krishnam

दिल्ली में शुक्रवार (12 दिसंबर) को एक अहम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मुलाकात हुई. कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपी. लगभग 40 मिनट चली इस चर्चा में आचार्य ने कल्कि धाम के निर्माण की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया. इस मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज 24 से बात की कल्कि धाम और पीएम मोदी से मुलाकात के बार में विस्तृत जानकारी दी.

कैसा होगा कल्कि धाम?


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया, ‘कल्कि धाम ऐसा धाम है जिसका उल्लेख श्रीमद भगवद गीता, भागवत और प्राचीन इतिहास में मिलता है. यह धाम न सिर्फ धार्मिक विरासत का प्रतीक होगा बल्कि देश के आध्यात्मिक पर्यटन के लिए भी एक बड़ी पहचान बनेगा. कल्कि धाम को एक वैश्विक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है, जहां लाखों श्रद्धालु और पर्यटक हर वर्ष पहुंचेंगे.’

PM मोदी ने किया था शिलान्यास


उन्होंने आगे बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भी परियोजना से जुड़े पहलुओं को ध्यान से सुना और इसकी प्रगति में रुचि दिखाई. कल्कि धाम का निर्माण आने वाले वर्षों में भारत के आध्यात्मिक मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित कर सकता है. आपको बता दें कि खुद पीएम मोदी ने 2024 में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था. मंदिर का निर्माण कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रह है. मंदिर में भगवान विष्णु के सभी 10 अवतार विराजमान होंगे, जहां श्रद्धालु गर्भगृह में उनके दर्शन कर सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ