गुजरात चुनाव में AAP राघव चड्ढा पर लगा सकती है बड़ा दांव, जानें क्या है पार्टी का प्लान

Raghav Chaddha

नई दिल्लीः पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly election) में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) में राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) पर बड़ा दांव खेल सकती है। पार्टी की ओर से उन्हें गुजरात के राजनीतिक मैदान में अहम जिम्मेदारी देकर उतारा जा सकता है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए पार्टी की ओर से तैयारी चल रही है। बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी भी उनके सफल राजनीतिक प्रबंधन का लोहा मानती है।

पंजाब का उदाहरण देख गुजरात में हो सकती है एंट्री

राजनीतिक जानकारों और सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देकर राघव चड्ढा की गुजरात में एंट्री कर सकती है। इसके पीछे पंजाब में पार्टी की जीत का उदाहरण दिया जा रहा है। राघव दिल्ली और पंजाब में अहम पदों पर काम चुके हैं। लिहाजा पार्टी की ओर से अब उन पर बड़ा दांव खेला जा सकता है। रिपोर्ट्स और राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक राघव चड्ढा पार्टी के युवा चेहरे हैं। युवाओं में उनकी खासी लोकप्रियता है। पार्टी इसी को भुनाना चाहती है। योजना है कि राघव चड्ढा के चेहरे से गुजरात के शहरी व ग्रामीण युवा वोटरों में सेंघ लगाई जा सकती है।

AAP का दिल्ली में होने वाला है पहला जनप्रतिनिधि सम्मेलन

वहीं 18 सितंबर को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से एक जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें पार्टी के देशभर में मौजूद जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यहां दिल्ली और पंजाब समेत देशभर में पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद समेत जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे। यहां से संगठन की मजबूती के साथ ऑपरेशन लोटस के भी रखा जाएगा।

गुजरात दौरे पर गई राघव ने दिया संकेत और संदेश

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा गुजरात की राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं, साथ ही वहां के माहौल पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने गुजरात का दौरा भी किया था। राज्य में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थीं। यहां उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि इस बार चुनाव रोमांचक होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव में लड़ाई भाजपा के फर्जी गुजरात मॉडल और केजरीवाल के असली शासन मॉडल में होगी। लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में जल्द ही गुजरात को लेकर राघव चड्ढा की स्थित साफ हो जाएगी।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ