---विज्ञापन---

देश angle-right

AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Delhi: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। सोमवार को चुनाव आयोग ने उन्हें ये दर्जा दिया है। पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद […]

---विज्ञापन---

Delhi: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। सोमवार को चुनाव आयोग ने उन्हें ये दर्जा दिया है।

पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-‘पंजाब सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काबिले तारीफ काम किया’

---विज्ञापन---

बता दें कि किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा तभी मिलता है जब उसके उम्मीदवार देश में कम से कम चार राज्यों में छह प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करें। साथ ही लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कम से कम चार सांसदों का हो। राष्ट्रीय दल का दर्जा खोने के बाद पार्टी देश के सभी राज्यों में एक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकती है।

और पढ़िए – Jalandhar By-Election: आप ने सुशील कुमार रिंकू को बनाया उम्मीदवार, सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी का अब तक का सफर

  • 2 अक्टूबर 2012 को अरविंद केजरीवाल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का गठन किया।
  • दिसंबर 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 28 सीटें जीतीं। इसके बाद पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन कर सरकार बनाई, लेकिन 2014 में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
  • मई 2014 में पार्टी ने देश की 400 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा। नतीजे आए तो पार्टी ने चार सीटों पर जीत हासिल की।
  • फरवरी 2015 में पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा।
  • मई 2019 में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में फिर हाथ आजमाया, लेकिन इस बार पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली।
  • फरवरी 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की।
  • मार्च 2022 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक और सफलता मिली। पार्टी ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 11, 2023 10:18 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola