Aaj ki Taaza Khabar: बीएमसी चुनाव के लिए सपा ने जारी की पहली लिस्ट, अबू आजमी ने किया अकेले लड़ने का ऐलान
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में आज होगा वीर बाल दिवस, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
Written By Versha Singh

Aaj ki Taaza Khabar
Written By Versha Singh

Aaj ki Taaza Khabar
Breaking News: आज 26 दिसंबर है। पीएम मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे। भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। बता दें कि यह दिवस गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों की शहादत की याद में मनाया जाता है। इधर, कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस की सुनवाई आज से शुरू होगी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज आतंकवाद निरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: मैनपुरी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'सत्ता बदलने के बाद बांग्लादेश में जो हालात हैं, जिस तरह से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उनकी संपत्तियों में आग लगाई जा रही है... यह चिंता का विषय है... इसे लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं... बांग्लादेश में गृह युद्ध जैसे हालात हैं और इससे हिंदू समुदाय सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहा है, और भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.'
watch | Mainpuri | On atrocities on Hindus in Bangladesh, Uttar Pradesh Minister Jayveer Singh says, "The situation in Bangladesh after the change of power, the way Hindus are being targeted, their properties are being set on fire... this is a matter of concern... protests are… pic.twitter.com/1DZ57daZfw
— ANI (@ANI) December 26, 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: समाजवादी पार्टी ने बीएमसी चुनाव में अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. 21 उम्मीदवारों को फिलहाल टिकट दिया गया है. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने पहले ऐलान कर दिया था की वे बीएमसी चुनाव अकेले ही लड़ेंगे.

Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी SIR में सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. यह कुल मतदाताओं का 18.70 प्रतिशत है. 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. जिन जिलों में सबसे अधिक नाम काटे गए उनमें लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और बरेली के नाम शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं. 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है. 23.32 लाख डुप्लीकेट हैं. 84.20 लाख लापता हैं और 9.37 लाख ने फॉर्म जमा नहीं किया है.
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: कानपुर: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, 'जनता समझ गई है कि ये लोग (समाजवादी पार्टी) विकास और पिछड़े वर्गों के उत्थान के नाम पर सत्ता में आते थे, लेकिन फिर सिर्फ कुछ ही लोगों को फायदा होता था... प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कागजी कार्रवाई खत्म हो गई है, और सारा पैसा सीधे बैंक खातों में जाता है.'
watch | Kanpur | On Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav's statement, Uttar Pradesh Minister Sanjay Kumar Nishad says, "...The public has understood that these people (Samajwadi Party) used to come to power in the name of development and upliftment of backward classes, but then… pic.twitter.com/cfuJXQJh7T
— ANI (@ANI) December 26, 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल संजय के ब्राह्मणे की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय समिति ने आज शाम अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. यह रिपोर्ट गोपनीय है: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA)
IndiGo flight disruptions | The eight-member committee, headed by Joint Director General Sanjay K Bramhane, has submitted its report this evening. The report is confidential: Ministry of Civil Aviation (MoCA)
— ANI (@ANI) December 26, 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: हापुड़, उत्तर प्रदेश: एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा, '15 दिसंबर को पिलखुवा पुलिस स्टेशन इलाके में एक लूट हुई थी, जिसमें एक आदमी 85 लाख रुपये लेकर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उससे पैसे छीन लिए और भाग गए. हमने मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई थीं. आज हमने मामला सुलझा लिया है. हमने 62 लाख रुपये बरामद किए हैं और छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है... चार अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं और पुलिस टीमें उन्हें पकड़ने के लिए काम कर रही हैं.'
watch | Hapur, Uttar Pradesh: SP Kunwar Gyananjay Singh says, "On December 15, a robbery took place in the Pilkhuwa police station area, where a man was carrying Rs 85 lakh when two men on a motorcycle snatched the money from him and fled. We had formed five teams to investigate… pic.twitter.com/gGafdOAuWK
— ANI (@ANI) December 26, 2025
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: कोलकाता: बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को आज अलीपुर पुलिस कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें जमानत मिल गई.
वकील चंदन कुमार साहा ने कहा, 'कोर्ट ने उन्हें 3000 रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी है.'
watch | Kolkata | 12 people arrested for protesting outside the Bangladesh Deputy High Commission office were produced before the Alipore Police Court today and they were granted bail
— ANI (@ANI) December 26, 2025
Advocate Chandan Kumar Saha says, "The court has granted bail to them on a bond of Rs 3000… pic.twitter.com/1jAyh3iqWG
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर, 2025 तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड की यात्रा करेंगी. वे 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी. 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी.
29 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. उसी दिन वे एनआईटी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी. 30 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह - कार्तिक यात्रा को संबोधित करेंगी.
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: लश्कर के आतंकवादी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सेना और पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग मट्टन इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया है.
मोहम्मद लतीफ भट नाम का यह आतंकवादी इस साल नवंबर में लश्कर-ए-तैयबा के शैडो संगठन, कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी (KRA) में शामिल हुआ था और कहा जा रहा है कि वह अनंतनाग इलाके में छिपा हुआ है.
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: अरावली को बचाने के लिए 'अरावली सत्याग्रह' 7 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगा. ये पदयात्रा अरावली को बचाने के लिए आयोजित की जाएगी.
कांग्रेस की युवा इकाई अरावली को लेकर जनांदोलन शुरू करने जा रही है.
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 8 जनवरी 2026 के बीच होगा. मौजूदा दिल्ली सरकार का ये पहला विंटर सेशन होगा. दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र कुल 4 दिन चलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपिता स्थल कार्यक्रम के बाद के और बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें कोई नरेंद्र मोदी का कट आउट ले जा रहा है कोई प्रेरणा स्थल के बाहर खड़े टैंक पर चढ़कर फोटो खिंचवा रहा है कोई सजावटी जीमेल को ले जा रहा है बहुत सारे वीडियो वायरल होने लगे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर के कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर तीखा हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, उनका एक ही एजेंडा होता है—भारत को नीचा दिखाना, भारतीय व्यवस्थाओं का अपमान करना और देश के लोकतंत्र पर सवाल खड़े करना। उन्होंने कहा कि जिस परिवार और पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, आज वही बार-बार भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। देश की जनता लगातार कांग्रेस को चुनावों में नकार रही है, और हार का ठीकरा कभी चुनाव आयोग तो कभी जनता पर फोड़ा जाता है, जबकि विदेश जाकर पूरे भारत को ही कटघरे में खड़ा किया जाता है।
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन चुनाव से पहले ही बीजेपी को झटका लगा है। एक्ट्रेस पर्णो मित्रा ने 2026 विधानसभा चुनाव से पहले BJP छोड़कर TMC को ज्वाइन कर लिया है।
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में श्रीनगर जिला न्यायालय से जुड़े और हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में अभियोजन अधिकारी नियुक्त किए गए अधिवक्ता शेख आदिल नबी की मौत हो गई। अधिवक्ता आदिल नबी दिल्ली से कश्मीर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी को बड़ा फायदा मिला है। पिछले 45 सालों से चला आ रहा वाम दलों का शासन अब खत्म हो गया है। भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष वीवी राजेश को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने ऐतिहासिक जीत के साथ पहली बार नगर निगम की सत्ता पर कब्जा किया है।
पंजाब के जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की महिला पार्षद परमजीत कौर ने अब आप में शामिल होने जा रही हैं। पिछले चुनाव में कौर ने आम आदमी पार्टी की गंगा देवी को हराया था। परमजीत कौर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रही है। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जाता है।
हरियाणा जेल महानिदेशक आलोक कुमार रॉय ने जेल मुख्यालय में जेल उत्पाद आउटलेट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अंबाला जेल के मेरे दौरे के दौरान यह बात सामने आई कि यहां कैदियों द्वारा बेकरी, लकड़ी का काम और प्रिंटिंग प्रेस का काम भी किया जाता है। हमने यहां रिसेप्शन पर एक आउटलेट खोला है। आप यहां ऑर्डर भी दे सकते हैं। इससे होने वाली आय सरकारी खजाने में जाती है, लेकिन हम विभिन्न उत्पादों पर कैदियों को 40% तक लाभ देते हैं।
उत्तराखंड में राज्य में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू किया गया है, जिससे उत्तराखंड आने-जाने की यात्रा अब पहले से महंगी हो गई है। सरकार का तर्क है कि इससे पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ों की नाजुक पारिस्थितिकी को बचाया जा सकेगा, लेकिन इसका सीधा असर आम यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों पर पड़ेगा। कार, डिलीवरी वैन, बस और ट्रकों पर अलग-अलग दरें तय की गई हैं, जबकि दोपहिया, इलेक्ट्रिक वाहन, सरकारी वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को इससे छूट दी गई है।
नए साल की सुरक्षा के लिए दिल्ली में 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। लाल किले पर हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पांच हजार ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात होंगे। 1000 नए AI इनेबल सीसीटीवी लगाए गए। भीड़ भरे बाजार पर पुलिस की पैनी निगाह रखी जाएगी।
पुलिस भीड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई है, ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं और अपनी मौजूदगी पुलिस बढ़ा रही। साथ मे दिल्ली की सड़क पर 25 दिसम्बर से 1 जनवरी तक पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मुस्तैद मिलेंगे।
दिल्ली के लोग 25 दिसम्बर से ही पार्टी मोड में चले गए हैं और नए साल की जश्न की तैयारी में जुट गए है। दिल्ली पुलिस ने भीड़ वाले बाजार के अलावा मॉल की सुरक्षा की जांच की है। 25 दिसम्बर की शाम दिल्ली पुलिस के तमाम अधिकारी अलग अलग इलाकों में गश्त करते नज़र आये।
आज भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कहा कि आपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त किया। देश के वंचितों और गरीबों के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों और साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
दिल्ली में हाल ही में लाल किला के पास दिल दहलाने वाला आतंकी हमला हुआ था। इसमें कई लोगों ने जान गंवाई थी। एक बार फिर दिल्ली में साजिश की बू आ रही है। दिल्ली के मुकरबा चौक पर बुलेट प्रूफ गाड़ी और अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। पूछताछ बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
ओडिशा के पुरी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में पुरी जगन्नाथ मंदिर के सामने एक विरोध रैली निकाली।
watch | Puri, Odisha: Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad took out a protest rally in front of Puri Jagannath Temple to protest against the atrocities committed against Hindus in Bangladesh pic.twitter.com/dHldYLPs7h
— ANI (@ANI) December 26, 2025
यूपी के सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रॉबर्ट्सगंज-पन्नगंज रोड पर एक बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी ट्राली में बांस लदे थे।
ढाका विश्वविद्यालय में गुरुवार को मुहम्मद अली जिन्ना की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिन्ना के मुस्लिम राष्ट्र की स्थापना में उनके योगदान को याद करने के लिए किया गया था। आयोजकों ने मुस्लिम राष्ट्र के गठन में उनकी भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
दिल्ली में ग्रेप 4 हटते ही प्रदूषण में फिर इजाफा हुआ है। कुछ इलाकों में AQI 350 के पार पहुंचा है। आनंद विहार का 377, जहांगीरपुरी का 372, बवाना का 363, विवेक बिहार का 361, सोनिया विहार का 353 एक्यूआई रहा।
गुजरात में भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे गुजरात के कच्छ में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।
An earthquake of magnitude 4.4 occurred in Kachchh, Gujarat, at 4.30 IST today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/0Jb7nU5ogI
— ANI (@ANI) December 26, 2025
वडोदरा से एक चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। विदेश में बेहतर भविष्य तलाशने निकले गुजरात के कई युवाओं का सपना अब डरावना सच बन चुका है। म्यांमार में नौकरी की तलाश में गए करीब 20 भारतीय युवक-युवतियां वहां फंस गए हैं — जिनमें वडोदरा ज़िले के सावली तालुका के संधसाल गांव के 10 युवा भी शामिल हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 26 दिसंबर (शुक्रवार) से दो दिवसीय यात्रा पर असम में रहेंगे। प्रवास के दौरान वे असम प्रदेश भाजपा कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वो प्रदेश बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में भाग लेंगे। नितिन नवीन 26 दिसंबर को दोपहर 12:40 बजे गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
भारत मंडपम में आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ‘साहिबजादों’ की शहादत की याद में हर साल यह कार्यक्रम मनाया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: