भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज, राहुल गांधी के खिलाफ दिया था बयान

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रोहतक में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। वहीं दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

News24 Hindi Breaking News LIVE Updates

News24 Hindi Breaking News LIVE Updates: देश और दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स

Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज 18 सितंबर बुधवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। कल की बड़ी खबर दिल्ली से जुड़ी है। अब अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी प्रदेश की नई सीएम होंगी। एक खबर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर 1 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। इसके अलावा आज सबकी नजरें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग पर टिकी है। पहले चरण में 7 जिलों की 24 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इसमें 23.27 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रोहतक में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में आज हरियाणा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज, राहुल गांधी के खिलाफ दिया था बयान

कर्नाटक में कांग्रेस नेता मनोहर ने भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया था। जिसको लेकर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बुलंदशहर में भारी बारिश की चेतावनी, कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद कल यानी 19 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों, कालेजों में अवकाश घोषित किया है। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के मद्देनजर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है।

सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ीं मुश्किलें, किशोरी के आत्महत्या मामले में दर्ज हुआ केस

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके आवास पर किशोरी ने आत्महत्या की थी। विधायक जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बाल श्रम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद विधायक व उनकी पत्नी फरार हैं। वहीं, पुलिस ने उनके बेटे जईम बेग को हिरासत में लिया था। जिसके बाद जईम बेग को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि सपा विधायक के बेटे को पुलिस चार दिन पूर्व पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी थी। विधायक के बेटे को जेल जाते ही उनके खेमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यान ने बताया कि पूछताछ में विधायक के बेटे के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं।

घायलों से मिलने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचीं आतिशी

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी करोल बाग हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचीं। यहां बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 घायल हैं। बारिश की वजह से बिल्डिंग गिरी है।

कोटा में एक और छात्रा ने की आत्महत्या, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान

राजस्थान के कोटा में एक और छात्रा ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। जवाहर नगर थाना इलाके में छात्रा 12वीं मंजिल से कूद गई। पुलिस के अनुसार परिजनों से पूछताछ हो रही है। छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

अभिजीत मंडल सस्पेंड, कोलकाता कांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर आई है। ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल को निलंबित कर दिया गया है। कोलकाता पुलिस ने पुष्टि की है। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने 14 सितंबर को आरजी कर अस्पताल में रेप और हत्या मामले में अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था।

काठमांडू के लिए नई विमान सेवा आज से

बाबतपुर-काठमांडू से वाराणसी के लिए बुद्धा एयर की सेवा 18 सितंबर से शुरू होगी। इससे काशी से पशुपतिनाथ दर्शन करने जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। शेड्यूल के मुताबिक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान सुबह 7 बजे काठमांडू से उड़ान भरेगा। जो 8 बजे बाबतपुर पहुंच जाएगा। फिर यही विमान सुबह 8.30 बजे वाराणसी से उड़ान भरेगा। सुबह 9.30 बजे काठमांडू पहुंच जाएगा।

सिंधु जल संधि की समीक्षा के लिए भारत ने पाकिस्तान को भेजा नोटिस

भारत ने सिंधु जल संधि की समीक्षा के लिए पाकिस्तान के सामने अपनी मांग रखी है। पाकिस्तान को भारत की ओर से एक औपचारिक नोटिस भेजा गया है। नोटिस में परिस्थितियों में मौलिक और अप्रत्याशित परिवर्तनों के कारण संधि का रिइवैलुएशन करने की बात भारत ने दोहराई है।

'ये तुष्टिकरण की राजनीति की कोशिश...', कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अनिल बोंडे का बड़ा हमला

भाजपा नेता अनिल बोंडे ने महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे राहुल गांधी ने बहुत गलत बयान दिया है। चाहे ओबीसी हो या अल्पसंख्यक...दलित सभी को आरक्षण की जरूरत है। भारत में उन्होंने भ्रम फैलाया कि वे लोकतंत्र के रक्षक हैं। लेकिन विदेश में जैसे हालात होंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे जैसा बयान दिया। राहुल तुष्टिकरण की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। जो ठीक नहीं है।

'राजस्थान मर्दों का प्रदेश...', शांति धारीवाल ने फिर दिया विवादित बयान

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल ने एक बार फिर अपने बयान को दोहराया है। जिसे लेकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कांग्रेस को जबरदस्त तरीके से घेरा था। कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त किरकिरी भी हुई थी। आज भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी के नेता शांति धारीवाल के इसी बयान को भुनाते रहते हैं। अलवर में पार्टी के विधायक जुबेर खान को श्रद्धांजलि देने आए शांति धारीवाल ने एक बार फिर कहा कि राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है। आज भी इसी बात को वे कहते हैं। यहां बड़े-बड़े सूरमा पैदा हुए हैं। इसमें क्या गलत कह दिया? बीजेपी वाले उनके मुंह से क्या सुनना चाहते हैं? शांति धारीवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा अलग विषय है। पिछले 8 महीने में सबने देख लिया कि इस सरकार में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं?

'राम मंदिर निर्माण में बाधा थी कांग्रेस...', सीएम योगी का बड़ा हमला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा थी।

वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट की मंजूरी

वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। रामनाथ कोविंद ने इस पर रिपोर्ट पेश की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। शीतकालीन सत्र में सरकार इस बिल को संसद में लेकर आएगी।

गणेश विसर्जन के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नए सिरे से बातचीत करें सरकार

कोलकाता डाॅक्टर रेप मर्डर केस में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे डाॅक्टरों ने ममता सरकार को चिट्ठी लिखी है। पत्र में डाॅक्टरों ने सरकार से मांगों को लेकर नए सिरे से बातचीत करने की मांग रखी है।

डिप्टी सीएम की अफवाह को लेकर क्या बोले- उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अफवाहों पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा आपको सीएम से पूछना होगा। इस बारे में फैसला करना पूरी तरह से सीएम का अधिकार है।

रवनीत बिट्टू का बयान घटिया- कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा यह बहुत ही घटिया बयान है। इसमें हिंसा भड़काने की भावना है और वे अपनी मानसिकता दिखा रहे हैं। वे दिखा रहे हैं कि उनका कोई चरित्र या संस्कृति नहीं है। जब विपक्ष के नेता के खिलाफ ऐसे बयान दिए जाते हैं तो प्रधानमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती।

जनता केजरीवाल को बहुमत से देगी ईमानदारी का सर्टिफिकेट

आप सांसद संजय सिंह ने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से ईमानदारी का सर्टिफिकेट देगी। उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दिल्ली की जनता की सेवा की है। मुख्यमंत्री को कई सुविधाएं मिलती हैं। अरविंद केजरीवाल को भी वो सुविधाएं मिली हुई हैं। कल जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो सबसे पहली बात उन्होंने यही कही कि वो ये सारी सुविधाएं छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि वो 1 हफ्ते के अंदर अपना घर खाली कर देंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल है। उन पर एक बार नहीं बल्कि कई बार हमला हुआ, हमने उन्हें बताया और समझाने की कोशिश की कि उनकी सुरक्षा खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उन पर हमला किया है।

इमारत के मलबे से 12 लोगों को निकाला

दिल्ली के करोल बाग स्थित बापा नगर में इमारत गिरने के बाद मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है। आशंका है कि कुछ और फंसे हो सकते हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस और एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं।

update | 7 persons have been rescued so far. It is feared that some more may be trapped. Local police along with other agencies are carrying out rescue operations: Delhi PoIice https://t.co/8puzvlZ0P7
— ANI (@ANI) September 18, 2024

ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने लालू,तेजस्वी समेत 8 लोगों जारी किया समन

जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,तेज प्रताप यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। लैंड फॉर जॉब मामले मे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में लालू, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के खिलाफ ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

दिल्ली के करोल बाग में बहुमंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली के करोल बाग के बापा नगर मे एक पुरानी और जर्जर इमारत का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में कई लोग दब गए। जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। आशंका है कि लगभग आधा दर्जन लोग मलबे में है

पटाखा ब्लास्ट मामले का मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

यूपी के फिरोजाबाद में पटाखा ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी भूरा उर्फ नवी अब्दुल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी करने के बाद भूरा ने पुलिस पर फायर कर दिया था। इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में भूरा को गोली लगी। फिलहाल उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। बता दें कि इस ब्लास्ट में 5 लोगों की जान गई थी।

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। हिंदू सेना (एस) के अध्यक्ष सुरजीत यादव ने याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

जनहित याचिका में बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, जिसमें कहा गया है कि उनकी टिप्पणियों से व्यापक हिंसा और अशांति भड़कने की संभावना है। याचिकाकर्ता ने अदालत से स्थिति को संबोधित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है, जिसमें बिट्टू की टिप्पणियों के कारण सार्वजनिक शांति और सद्भाव को संभावित खतरे पर जोर दिया गया है।

बारां में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद

राजस्थान के बारां में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इससे पहले एमपी में भी सोमवार को विसर्जन के दौरान 5 जिलों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई थी।

मुंबई में गणेशोत्सव को लेकर सड़कों पर हजारों लोग

मुंबई में गणेशोत्सव के आखिरी दिन लालबागचा राजा को विसर्जन के लिए ले जाते समय हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। वीडियो गिरगांव चौपाटी क्षेत्र का है।

पीएम मोदी ने युवाओं से की वोटिंग की अपील

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो रहा है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मताधिकार के प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।

राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार रात सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतक जवान की पहचान बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। भारतीय सेना के जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने मृतक जवान के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ