कोटा में दलित बच्चे को नंगा कर डांस करवाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की निकाली परेड

Today News Headlines: मेरठ में मकान ध्वस्त होने से मलबे के नीचे दबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। आज प्रधानमंंत्री मोदी 2 दिन की यात्रा पर गुजरात जाएंगे। अरिवंद केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Breaking News

Breaking News

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आप की प्रमुख खबर की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मेरठ में 3 मंजिला मकान ध्वस्त होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। बाकी लोगों को मलबे के नीचे से निकाल लिया गया है। PM नरेंद्र मोदी आज झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से 2 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे 2 दिवसीय यात्रा पर गुजरात जाएंगे। अहमदाबाद में 8 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

कोटा में दलित बच्चे को नंगा कर डांस करवाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की निकाली परेड

राजस्थान के कोटा में दलित बच्चे को नंगा कर डांस करवाने के मामले में पुलिस ने रविवार को 6 आरोपियों क्षितिज गुर्जर, ययाती उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, गौरव सैनी, संदीप राजपूत और सुमित नाई की शिनाख्त परेड निकाली। इस दौरान ये सभी आरोपी बनियान में थे।

कोलकाता केस में पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष को 3 दिन की CBI रिमांड

कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष को 3 दिन की CBI रिमांड में भेजा गया है। सुनवाई के दौरान सियालदह कोर्ट में आरोपी के वकीलों ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने प्रिंसिपल के साथ OC अभिजित मंडल को भी CBI रिमांड में भेजा है।

दिल्ली के लॉरेंस रोड पर जूता फैक्ट्री में भयंकर आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के लॉरेंस रोड पर स्थित एक जूता फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल आग से किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

कोलकाता केस में पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को तलब कर सकती है CBI: सूत्र

कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में CBI पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को तलब कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीबीआई इस केस में पूछताछ के लिए पुलिस कमिश्नर को बुला सकती है। बता दें जांच एजेंसियों ने 14 सितंबर को इस मामले में आरजी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीष घोष और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

जयपुर में मादा लेपर्ड रेस्क्यू

जयपुर के MNIT (मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) कॉलेज में बीती रात वन विभाग की टीम ने एक मादा लेपर्ड को पिंजरे में कैद किया। पिछले कुछ दिन से लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद कॉलेज परिसर में पिंजरे लगाए गए थे। इससे पहले एक नर लेपर्ड को यहां से पकड़ा गया था। मादा लेपर्ड को सफलतापूर्वक पकड़ने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे नाहरगढ़ वाइल्डलाइफ सेंचुरी में सुरक्षित रूप से छोड़ा। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में DFO जगदीश गुप्ता की निगरानी में कई अधिकारियों ने भाग लिया।

बिहार में ट्रेन के इंजन में आग लगी

बिहार के किशनगंज में आज एक ट्रेन के इंजन में आग लग गई। किशनगंज के तेघरिया रेल फाटक के पास आग लगी। राधिकापुर सिलीगुड़ी डीएमयू ट्रेन अपने सफर पर थी कि अचानक आग लग गई। इंजन के ऊपर धुआं उठता देख कर लोको पायलट ने अचानक ब्रेक लगा दिया। आग लगने की सूचना जैसे ही रेल प्रशासन को मिली, मौके पर रेल कर्मी पहुंचे और आग बुझाई।

जम्मू में भाजपा का कुनबा बढ़ा

जम्मू एवं कश्मीर में आज भाजपा का कुनबा बढ़ गया, क्योंकि आज कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा जॉइन की। केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी की ने नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अगले महीने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव मतदान और मतगणना होगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के एक ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पर हमेशा कृपा बनाए रखने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। हम सभी समस्याओं पर काबू पा रहे हैं। हम बड़े दुश्मनों के खिलाफ लड़ रहे हैं और सफल हो रहे हैं। हम सिर्फ एक छोटी-सी पार्टी हैं, जिसने इस देश की राजनीति को बदल दिया।

अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि मुख्यमंत्री पहली बार पार्टी के इस कार्यालय में आएंगे। जेल से बाहर आने के बाद वह पहली बार पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। हमें विश्वास है कि वह अपने भाषण में बड़ी घोषणाएं करेंगे।

UP में 12 PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में 12 PCS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। PCS अंजू कटियार को OSD राजस्व परिषद बनाया गया है। PCS संजीव ओझा ADM प्रयागराज मेला प्राधिकरण बनाए गए हैं। PCS महेंद्र कुमार श्रीवास्तव राज्य चीनी निगम मुंडेरवा के MD बनाए गए हैं। PCS अरुण कुमार को एडीएम E बदायूं बनाया गया है। PCS देवेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया है।PCS शशि भूषण अपर आयुक्त मुरादाबाद मडल बनाए गए हैं।

असम में आज 3 घंटे इंटरनेट बंद रहेगा

असम में आज 3 घंटे तक इंटरनेट बंद रहेगा। 10 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और एक बजे तक बंद ही रहेंगी। असर सरकार के गृह और राजनीतिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय तिवारी ने एक अधिसूचना जारी करके इसकी जानकारी दी। इंटरनेट बंद करने की वजह आज रविवार को ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती के लिए हो रही लिखित परीक्षा है।

प्रधानमंंत्री मोदी का रोड शो कैंसिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर आज गुजरात जा रहे हैं। वहां अहमदाबाद में आज उनका रोड शो है, लेकिन भारी बारिश के कारण रोड शो फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह भीषण लैंडस्लाइड हुआ। NDRF-SDRF ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए इलाके में फंसे करीब 400 लोगों का रेस्क्यू किया। हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन हाईवे ब्लॉक हो गया है।

भाजपा विधायक पर शोषण और धमकाने के आरोप

कर्नाटक में भाजपा विधायक मुनिरत्ना को बेंगलुरु पुलिस ने कोलार के मुलबागल तालुक में कोलार पुलिस की मदद से हिरासत में ले लिया। वह आंध्र प्रदेश की यात्रा कर रहे थे। बी निखिल, कोलार एसपी ने बताया कि विधायक और पूर्व मंत्री मुनिरत्ना के खिलाफ व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में 2 एफआईआर दर्ज की गईं। ठेकेदार चेल्वाराजू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतें हैं।
मुनिरत्ना पर उत्पीड़न करने और धमकी देने का आरोप है। पहले मामले में जान से मारने की धमकी देना भी शामिल है। मुनिरत्ना, वीजी कुमार, अभिषेक, वसंत कुमार सहित 4 लोगों का नाम एफआईआर में शामिल है। एफआईआर में धारा 37, 506, 505, 385, 420 और 323 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के मेंढर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में बीती रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने पठानाटीर इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान आतंकियों ने छिपकर गोलीबारी शुरू कर दी। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है।

मिस्त्र में 2 ट्रेनों की टक्कर में 3 की मौत

मिस्र के काहिरा स्टेट के उत्तर-पूर्व में जागाजिग शहर में 2 पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत होने की खबर है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा शनिवार को शरकिया प्रांत की राजधानी जगजिग में नील डेल्टा के पास हुआ। मरने वालों 2 बच्चे शामिल हैं। देश के रेलवे प्राधिकरण ने हादसे की पुष्टि की।

मेरठ में 3 मंजिला मकान ध्वस्त

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में बीती रात एक दूध कारोबारी का 3 मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। हादसा बारिश के कारण हुआ। मलबे के नीचे 14 लोग और मवेशी दबे थे। लोगों को तलाशने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली गई। आज सुबह तक हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में रातभर जुटी रहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ