हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई की 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AIMIM, 18 सीटों पर ऑब्जर्वर नियुक्त

Today News Headlines: आज प्रधानमंत्री मोदी जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनावी जनसभा करेंगे। अरविंद केजरीवाल के भी आज कुछ प्रोग्राम रहेंगे। वहीं जम्मू कश्मीर में बारामूला और किश्तवाड़ में सेना के जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है।

विज्ञापन

Live Updates

18:50 (IST) 14 Sept 2024

मुंबई की 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र चुनाव की तैयारी तेज कर दी। AIMIM मुंबई की 36 विधानसभा सीट में से 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसे लेकर पार्टी ने मुंबई में 18 सीटों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

18:08 (IST) 14 Sept 2024

कोलकाता केस में CM ममता बनर्जी के घर हो रही बैठक

कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में CM ममता बनर्जी के घर बैठक हो रही है। इस बैठक में डॉक्टरों के 15 प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मौजूद है। बता दें आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर से रेप कर उसकी हत्या की गई थी। इस घटना से मेडिकल के छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

18:03 (IST) 14 Sept 2024

कोलकाता के एस एन बनर्जी रोड पर विस्फोट, 1 घायल

कोलकाता के एस एन बनर्जी रोड पर विस्फोट हुआ है। इस धमाके में फिलहाल एक शख्स के घायल होने की सूचना है। घायल को एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा है। फिलहाल जांच एजेंसियों ने ये नहीं बताया है कि ये धमाका कैसे हुआ।

15:58 (IST) 14 Sept 2024

दिल्ली में आज शाम 7 बजे तक इन रास्तों पर जानें से करें परहेज

दिल्ली में रामलीला ग्राउंड से टैंक रोड के समुदाय भवन तक रथयात्रा निकाली जा रही है। जिसके चलते आज शाम 7 बजे तक कुछ रास्ते बंद और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर अपील की है कि वाहन चालक रामलीला ग्राउंड, अजमेरी गेट, आसफ अली रोड, पहाड़गंज, आर्य समाज रोड से टैंक रोड तक के रास्ते जाने से बचें।

14:47 (IST) 14 Sept 2024

उत्तर प्रदेश में भरे जाएंगे 11 हजार से ज्यादा पद

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में बड़ी भर्ती करने जा रही है। करीब 11000 पदों पर भर्ती की जाएगी। दरअसल प्रदेश के राजस्व विभाग में करीब 11000 पद खाली हैं। लेखपाल के 7000, राजस्व के 1000, कानूनगो के 1200 पद, नायब तहसीलदार के 300 पद और लिपिक के 2000 पद रिक्त हैं। CM योगी ने कहा है कि जल्द ही खाली पदों का ब्यूरो भेजा जाए और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए।

14:03 (IST) 14 Sept 2024

दिल्ली में CM आवास पर पटाखे जलाने पर केस दर्ज

दिल्ली स्थित CM मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पटाखे चलाने पर केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि राजधानी दिल्ली में इस समय पटाखे जलाने पर पाबंदी है।

13:30 (IST) 14 Sept 2024

हड़ताली डॉक्टरों से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य भवन के सामने विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों के मंच पर पहुंची हैं। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि हम भी जीवन में स्टूडेंट लाइफ में बहुत संघर्ष किए हैं। हमें भी कष्ट हो रहा है।मानसिक तरीके से कष्ट हो रहा है। आप लोगों का आंदोलन 3-4 दिन से चल रहा है। रात-रात आप लोग सो नहीं रहे हैं। हम चाहते हैं कि जो दोषी है, उसे सजा मिले, पीड़िता को न्याय मिले। आप लोग अपने काम पर वापस जाएं। कई लोगों की मृत्यु हो रही है। हम सभी हॉस्पिटलों में नई कमेटी तैयार करेंगे। RG कर वाला मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आप लोगों का कोई नुकसान हो, हम यह नहीं चाहते हैं।

13:12 (IST) 14 Sept 2024

बागपत में ट्रेन की चपेट में आई 4 छात्राएं

उत्तर प्रदेश के बागपत में ट्रेन की चपेट में 4 छात्राएं आ गईं। रेलवे लाइन पार करते वक्त हादसा हुआ, जिसमें एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई और 3 अन्य छात्राएं घायल हुईं। मृतक छात्रा का नाम छाया पुत्री सतेंद्र है, जो बड़ौत के मोहननगर की रहने वाली है। वह 11वीं की छात्रा थी। बारिश से हुए जलभराव के कारण रेलवे ट्रेक से गुजर रही थीं। बड़ौत के बिजरौल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास हादसा हुआ। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 01619 की चपेट में छात्राएं आईं।

12:32 (IST) 14 Sept 2024

अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर रिहा होने के बाद आज सुबह हनुमान मंदिर पहुंचे। कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी आईं। दोनों के साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह ने भी दर्शन करके आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके परिवार भी मौजूद रहे। वहीं केजरीवाल का राजघाट जाने का प्लान स्थगित हो गया है, क्योंकि राजघाट के अंदर पानी भरा है। ऐसे में अब उनके रविवार को राजघाट जाने की चर्चा है।

12:15 (IST) 14 Sept 2024

कुएं में डूबीं 3 महिलाएं और एक बच्ची

मध्य प्रदेश के सागर में कुएं में एक ही परिवार की 3 महिलाओं और एक बच्ची के शव मिले हैं। घटना देवरी थाना क्षेत्र के जैतपुर कोपरा गांव की है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने कुएं से शव निकाले। घटना का कारण अज्ञात है। तीनों महिलाएं सास, जेठानी और देवरानी बताई जा रही हैं। 2 महिलाओं के शव कुएं में फंदे से लटके मिले तो एक शव कुएं में तैरता मिला। एक बच्ची का शव भी कुएं से बरामद किया गया।

11:45 (IST) 14 Sept 2024

कोलकाता में डॉक्टर फिर सड़कों पर उतरेंगे

कोलकाता के RG कर अस्पताल में डॉक्टर रेप मर्डर केस के विरोध में डॉक्टरों का धरना जारी रहेगा। बीते दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत के बाद डॉक्टरों ने आज रात फिर से सड़क पर उतरने का आह्वान किया। कोलकाता CP के इस्तीफे की मांग को लेकर बीती दोपहर लाल बाजार के पास वामपंथियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। वहीं आज शाम 5 बजे हावड़ा में सियालदह लेफ्ट का जुलूस बऊबाजार पहुंचेगा।

10:47 (IST) 14 Sept 2024

सपा MLA जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने केस दर्ज कराया है। भदोही कोतवाली में दर्ज केस में विधायक पर आरोप लगाए गए हैं कि विधायक के आवास पर नाबालिग नौकरानी ने आत्महत्या की थी। वहीं इस घटना के दूसरे दिन विधायक के घर से दूसरी नाबालिग लड़की बरामद हुई थी।

10:21 (IST) 14 Sept 2024

बारामूला में 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 3 आतंकी ढेर किए गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीमों का ऑपरेशन चल रहा है। इससे पहले बीते दिन किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना के 2 जवान शहीद हुए थे।
09:00 (IST) 14 Sept 2024

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत ट्रेन दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी, लेकिन ट्रायल के दौरान इस ट्रेन पर पथराव किया गया। जब वंदे भारत महासमुंद, बागबाहरा होते हुए विशाखापट्टनम गई, तब वहां से लौटते समय रात के करीब 9 बजे बागबाहरा स्टेशन पर कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे ट्रेन के कोच C2-10, C4-1, C9-78 के शीशों मे दरारें आ गईं। पथराव की सूचना पर GRP-RPF मौके पर पहुंचीं। मौके पर मौजूद 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

08:56 (IST) 14 Sept 2024

मुंबई में बिल्डिंग में भीषण अग्निकांड

महाराष्ट्र के मुंबई के रमाबाई इलाके की एक इमारत में बीती रात भीषण आग लग गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजावाड़ी अस्पताल में लाया गया है। आग रात करीब पौने एक बजे लगी, जिस से पूरी इमारत में धुआं भर गया था और इससे लोगों में अफरातफरी मच गई थी। सभी को धुएं की वजह से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण हंगामा मचा। राजावाड़ी के MO मेडिकल ऑफिसर सचिन इनामदार ने पुष्टि की। यह आग कैसे लगी? इसकी जांच फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस कर रही है।

08:17 (IST) 14 Sept 2024

अलवर से कांग्रेस के विधायक का निधन

राजस्थान के अलवर जिले से कांग्रेस के विधायक जुबेन खान का आज निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह करीब 6 बजे अपने फार्म हाउस में आखिरी सांस ली। करीब 15 महीने पहले उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन ट्रांसप्लांट के बाद से ही वे बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, 15 दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था और आज सुबह वे जिंदगी से जंग हार गए।

07:48 (IST) 14 Sept 2024

पाकिस्तान में हादसे में 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में मौसम खराब होने से आए तूफान ने कहर बरपाया। तेज हवाओं के कारण एक मकान की छत ढह गई। मलबे के नीचे घर में रहने वाले परिवार के 5 सदस्य दब गए, जिनकी मौत भी हो गई। मरने वालों में घर का मुखिया, उसकी पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसा पेशावर के चरसड्डा के तंगी तरंगजई गांव में हुआ।

07:09 (IST) 14 Sept 2024

उत्तर प्रदेश में 13 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में देररात एक आदेश जारी करके 13 IAS अफसरों को ट्रांसफर कर दिया गया। कई जिलों के DM बदले हैं। बुलंदशहर के DM सीपी सिंह को लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर ऑर्डर में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

06:35 (IST) 14 Sept 2024

किश्तवाड़ में सेना के 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चत्तरू में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें घायल हुए सेना के 2 जवानों ने देररात दम तोड़ दिया। शहीद जवानों की पहचान व्हाइट नाइट कॉर्प्स के नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई। 2 घायल जवानों का इलाज चल रहा है। सुरक्षाबलों ने पिंगनल दुगड्डा के जंगलों में छिपे 3-4 आतंकियों को घेर रखा है। वहीं बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। उत्तर प्रदेश में 13 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। देररात ऑर्डर जारी करके उन्हें तुरंत प्रभाव से नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीती रात किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हुए हैं और 2 घायल बताए जा रहे हैं। देररात बारामूला में भी सुरक्षा बलों की बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ हुई। अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं तो आज उनके भी कुछ प्रोग्राम रहेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola