Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी के मुरादाबाद में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Breaking News in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान वह नाथुला दर्रे का दौरा करेंगी। आज ही वे गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.

Breaking News 3.jpg (1)

Breaking News in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान वह नाथुला दर्रे का दौरा करेंगी। आज ही वे गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.

विज्ञापन

इसके अलावा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बुधवार को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली दौरे पर जाएंगे. वह चेन्नई से विशेष विमान के जरिए रवाना होंगे. सूत्रों के मुताबिक, विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा वह अमित शाह, निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं. गुरुवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की संभावना है. दिल्ली दौरे को लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा समीक्षा बैठक भी हुई. मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ मंत्री भी दिल्ली जाएंगे.

विज्ञापन

भाजपा आलाकमान ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान दिल्ली की संगठनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखने के साथ-साथ अगले वर्ष प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को भी प्रमुख आधार बनाने पर विचार कर रहा है. इस कारण प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ऐसे नेताओं के नामों की सूची बनाई जा रही है जिनकी सामाजिक और राजनीतिक स्वीकार्यता दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में भी भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो सके.

LIVE UPDATES

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हिमाचल के कसौली में जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुटी सेना

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गर्मी से राहत पाने के लिए कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हजारों पर्यटक

Breaking News in Hindi LIVE Updates: बकरीद से पहले नोएडा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Breaking News in Hindi LIVE Updates: CBI ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह के आवास पर घटनास्थल का रीक्रिएशन किया

Breaking News in Hindi LIVE Updates: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम जिसमें 80 करोड़ लोगों को राशन मिलता है, उसके स्ट्रक्चर में सुधार करने के लिए कुछ फैसला लिया है. न्यूज 24 को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि ये इसलिए किया जा रहा है ताकि योग्य लोगों को राशन मिल सके.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: CBI ने हाई कोर्ट से मांगी ट्विशा की सास गिरिबाला की कस्टडी

CBI ने हाई कोर्ट से ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की बेल रद्द करने की मांग की है. CBI टीम ने गिरिबाला सिंह को कस्टडी में लेने की भी मांग की है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को VVPAT स्लिप पर टाइम-स्टैम्प लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को VVPAT स्लिप पर टाइम-स्टैम्प लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की. याचिका में VVPAT स्लिप पर वोट डालने का सटीक समय दिखाने का निर्देश मांगा गया था ताकि देर शाम होने वाले वोटिंग के अचानक बढ़ने और मतदान खत्म होने के बाद टर्नआउट में संशोधन जैसी दावों की जानकारी मिल सके. कोर्ट ने याचिका को representation के रूप में ECI को सौंपते हुए कहा कि यह मामला चुनावी सुधार, प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता से जुड़ा है, इसलिए आयोग इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय ले

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राहुल गांधी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के मुख्यालय पहुंचे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: 2 दिन सीबीआई रिमांड पर रहेगा समर्थ सिंह

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ट्विशा मौत मामले में SIT ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह को CBI को हैंडओवर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल कोर्ट में पेश करने के बाद समर्थ को हैंडओवर किया गया. बता दें कि समर्थ सिंह से अब सीबीआई पूछताछ करेगी.

बता दें कि 29 तारीख तक समर्थ को पुलिस रिमांड मिली है और आज से अगले 2 दिन तक समर्थ सिंह सीबीआई रिमांड पर रहेगा.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: 10 जून को दिल्ली में एनडीए मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बड़ी बैठक

Breaking News in Hindi LIVE Updates: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर 10 जून को दिल्ली में एनडीए मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन मॉडल और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है.

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और संगठनात्मक समन्वय को लेकर भी अहम चर्चा हो सकती है.

राजनीतिक तौर पर इस बैठक को बीजेपी और एनडीए के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी आने वाले चुनावों से पहले संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने पर आज होगा फैसला

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ट्विशा शर्मा मौत मामल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने पर आज हाईकोर्ट में फैसला होगा.

भोपाल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत खारिज करने को लेकर आज 2.30 बजे सुनवाई होगी. सरकार और ट्विशा के परिवार वालों ने यह याचिका लगाई है. बता दें कि ट्विशा मामले की जांच सीबीआई कर रही है. ट्विशा का पति सर्मथ पुलिस रिमांड पर है. समर्थ को कटारा हिल्स थाने से लेकर पुलिस निकल चुकी है. सीबीआई कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: सीएम धामी ने सुनी लोगों की शिकायतें

Breaking News in Hindi LIVE Updates: खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता का अभिवादन किया, उनकी शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Breaking News in Hindi LIVE Updates: नितिन गडकरी ने नागपुर में मनाया अपना जन्मदिन

Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों से बातचीत करके अपना जन्मदिन मनाया.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला ने अदा की नमाज

Breaking News in Hindi LIVE Updates: श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर नमाज़ अदा की.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अमित शाह करेंगे दो दिन का गुजरात दौरा

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 मई से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे, जिसके दौरान वे एक दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में 'हरामी नाला' स्थित सीमा चौकी का निरीक्षण और वहां के कंट्रोल रूम में PTZ (पैन, टिल्ट और ज़ूम) कैमरा फ़ीड की समीक्षा शामिल है।

Breaking News in Hindi LIVE Updates: CMRL मामले में केरल के 10 ठिकानों पर तलाशी कर रही ED

Breaking News in Hindi LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम: प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केरल के 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है।

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम विजय

Breaking News in Hindi LIVE Updates: चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अपने आवास से हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए हैं. वह आज दिल्ली जा रहे हैं.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आसाराम की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

Breaking News in Hindi LIVE Updates: राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू को बड़ी राहत देने से इनकार करते हुए उनकी आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है. हालांकि अदालत ने उन्हें गैंगरेप के आरोप से बरी कर दिया, लेकिन अन्य गंभीर आरोपों में दोषसिद्धि और सजा यथावत रखी गई है. साथ ही उन्हें सरेंडर करने का भी आदेश दिया गया है. जोधपुर से आए इस फैसले के बाद मामले को लेकर एक बार फिर देशभर में चर्चा तेज हो गई है.

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने आसाराम समेत तीन आरोपियों की ओर से दायर अपीलों पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: भारत पहुंचा इबोला का पहला मामला

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अफ्रीकी देशों में उत्पात मचाने वाला खतरनाक वायरस इबोला भारत पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला वायरस जैसे सा गंभीर लक्षण दिखाई दिए हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला को फिलहाल मेडिकल फैसिलिटी में क्वारंटीन कर दिया है. बता दें कि मृत्यु दर के मामले में यह वायरस कोरोना वायरस से कहीं ज्यादा खतरनाक है.



Breaking News in Hindi LIVE Updates: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है. यह मेगा-ऐक्शन उनकी बेटी वीणा विजयन की आईटी फर्म 'एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस' से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लिया गया है.

अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें आज सुबह से ही पूर्व सीएम से जुड़े परिसरों पर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं. यह कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) और वीणा विजयन की कंपनी 'एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस' के बीच हुए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: रुसी फाइबर-ऑप्टिक FPV ड्रोन का कहर

Breaking News in Hindi LIVE Updates: Hezbollah द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे रुसी FPV drones ने IDF की कमियों को बेपर्दा कर दिया है. छोटे‑किफायती और जाम न किए जा सकने वाले ड्रोन सिस्टम्स इजराइल के सुरक्षा नेट के अंदर भी हमले कर रहे हैं और सैनिकों को घायल कर रहे हैं.

कुछ दृश्य में भागते हुए और डर से छिपने वाले इजरायली सैनिक भी दिखे हैं. एक फुटेज में एक IDF सैन्य वाहन पर FPV हमले और उसके परखच्चे उड़ने का दृश्य है.

सुरक्षा खामी के कारण आईडीएफ ने दक्षिण लेबनान में अपने कुछ बल पीछे हटाने शुरू कर दिए हैं और ड्रोन्स के खतरे को कम करने के लिए दिन के समय खुले में रहने की जगह रात में संचलन बढ़ा दिया है.

FPV ड्रोन किफायती और कम मेहनत में अधिक प्रभावी साबित हो रहे हैं. इसीलिए बड़े हमलों को झेलने के लिए तैयार IDF के सामने नई तकनीकी और रणनीतिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: किसी भी दूसरे देश को इस मामले पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं- MEA

Breaking News in Hindi LIVE Updates: MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, "भारत, चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारे में किए गए बेवजह के जिक्र को पूरी तरह से खारिज करता है। भारत का रुख हमेशा एक जैसा रहा है और संबंधित पक्षों को इसकी पूरी जानकारी है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं, हैं और हमेशा रहेंगे। किसी भी दूसरे देश को इस मामले पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है..."

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ