Aaj Ki Taaza Khabar: NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI ने हैदराबाद में किया प्रदर्शन

Breaking News: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज अपनी भारत यात्रा के तहत कोलकाता पहुंचेंगे, जो रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम है. प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar

Credit: News24

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 23 मई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19वें ‘रोजगार मेले’ का आयोजन करेंगे. इस कार्यक्रम के तहत देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चुने गए 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र (अप्वाइंटमेंट लेटर्स) बांटे जाएंगे.

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज भारत आएंगे. वो चार दिन की यात्रा पर हैं. इस दौरे का मकसद उन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव बना हुआ है. अपने दौरे पर रूबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक बातचीत करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. रूबियो दिल्ली में ‘क्वाड’ (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे.

विज्ञापन

कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बेंगलुरु पहुंचेंगे और रविवार सुबह नाश्ते पर पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा के साथ बैठक करेंगे.

साइप्रस के राष्ट्रपति पीएम मोदी के निमंत्रण पर आज भारत पहुंचेंगे, जहां दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

झारखंड (रांची सहित अन्य क्षेत्रों) में मतदान केंद्रों पर यूएन-मैप्ड इलेक्टर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा. मतदाता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकेंगे. भारत के आधुनिक सामाजिक सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

LIVE UPDATES

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले में NSUI ने हैदराबाद में किया विरोध प्रदर्शन

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोपों में आज हुई 16 गिरफ्तारी

बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोपों में पिछले 7 दिनों में 70 से ज्यादा TMC नेता गिरफ्तार हो चुके हैं. आज कुल 16 अरेस्ट हुए हैं.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कबाड़ व्यापारी के परिसर में लगी आग

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के टिहरी में जंगल में लगी आग

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: पीयूष गोयल 25-27 मई तक कनाडा का दौरा करेंगे

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: जल्द खुले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज- रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका चाहता है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुल जाए.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: नवीन पटनायक ने सीएम माझी को लिखी चिट्ठी

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: हमने हिंद-प्रशांत में सैन्य अभ्यास के जरिए सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत किया- रुबियो

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: हमें उम्मीद है कि 7 दिनों में CBI हस्तक्षेप करेगी- ट्विशा के भाई

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री

अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की. मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा के पति को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

ट्विशा शर्मा मौत मामला | मध्य प्रदेश की भोपाल कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। https://t.co/f65eGtZrJ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2026

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद में स्कूल की छत गिरी, 10 बच्चे दबे

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद: यहां एक निजी स्कूल में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से स्कूल की छत ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। घटना के वक्त स्कूल परिसर में लगभग 150 छात्र मौजूद थे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: संसद भवन की सुरक्षा में सेंधः 13 हजार से अधिक पेज की चार्जशीट फाइल

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस कोर्ट में अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA) के तहत चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की है. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 हजार से अधिक पेज की यह चार्जशीट फाइल की गई है.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी की फरीदाबाद में हत्या

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: हरियाणा के फरीदाबाद में राजस्थान के स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू (21) की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिवाड़ी निवासी मोनू का फरीदाबाद की एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग था। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने मोनू को अगवा कर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखा, जहां उसे भूखा-प्यासा रखकर बर्बरता से पीटा गया। अधमरी हालत में फेंके जाने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गंभीर चोटों के कारण मोनू के सिर और नाक की हड्डियां टूट गईं और पसलियां फेफड़ों में धंस गईं। पुलिस ने 15 लोगों पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर पीएम का जोर

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों को बधाई दी। पीएम ने कहा कि रोजगार मेला देश के युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। उन्होंने नए कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ जनता की सेवा करें, क्योंकि उनके काम से ही 'विकसित भारत' का सपना सच होगा।

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने युवाओं को बांटे 51,000 से ज्यादा जॉइनिंग लेटर

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास और खुशियों से भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशव्यापी 'रोजगार मेले' के 19वें संस्करण के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं।

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: फीस बढ़ोतरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने निजी स्कूलों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा कि निजी स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशालय (DoE) से पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. इसके साथ ही कोर्ट ने निदेशालय द्वारा जारी फीस वृद्धि संबंधी कई सर्कुलरों को रद कर दिया. जस्टिस अनूप जयराम भंभरानी ने स्पष्ट किया कि स्कूलों को केवल नए सत्र से पहले प्रस्तावित फीस का विवरण दाखिल करना होगा. हालांकि, यह प्रस्तावित बढ़ोतरी अप्रैल 2027 से लागू होगी और स्कूल पिछला बकाया नहीं वसूल सकेंगे.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: अलवर जिले में यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: राजस्थान के अलवर जिले में आज शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से दौड़ रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे. बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में सभी 40 यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि 7 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. बस श्योपुर से गोवर्धन जा रही थी.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बीमार यात्री की मौत

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद से रांची जा रहे इंडिगो के एक विमान को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग (इमरजेंसी लैंडिंग) करनी पड़ी। विमान में सवार रांची के निवासी सुधीर कुमार की उड़ान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। वह अपनी बहन के साथ अहमदाबाद से फेफड़ों की बीमारी का इलाज कराकर लौट रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने एटीसी से संपर्क कर विमान को जबलपुर में उतारा। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत एम्बुलेंस से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्लीः एयरपोर्ट पर 48 करोड़ के गांजे के साथ 2 थाई गिरफ्तार

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) की खेप पकड़ी है. बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों गिरफ्तार कर लिया गया.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे कोलकाता, राजदूत ने किया स्वागत

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता पहुंचे. हवाई अड्डे पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट कर रुबियो का स्वागत किया और लिखा कि यह उनकी पहली भारत यात्रा है. उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और आगामी 'क्वाड' (QUAD) विदेश मंत्रियों की बैठक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. कोलकाता के बाद रुबियो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: वाशिंगटन और तेहरान में युद्ध की आहट, सैन्य तैयारियां तेज़

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: वाशिंगटन और तेहरान के बीच युद्ध के बादल गहरा गए हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य तैयारियां तेज़ कर दी हैं और वे सप्ताहांत पर वाशिंगटन में ही रुकेंगे। दूसरी ओर, ईरान ने अपना पश्चिमी हवाई क्षेत्र बंद कर 22-25 मई के लिए 'NOTAM' (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर दिया है, जिससे ईरान का आसमान पूरी तरह खाली है।

तसनीम न्यूज के मुताबिक, ईरानी सेना नई रक्षा रणनीतियों के साथ हाई अलर्ट पर है। हालांकि, स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान और कतर की टीमें तेहरान में मध्यस्थता की कोशिशों में जुटी हैं। इसके बावजूद ईरान का रुख कड़ा बना हुआ है।

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, नीट परीक्षा के लिए छात्राें का बस सफर फ्री

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: सम्राट सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों को निशुल्क कर दिया है। नीट की परीक्षा में पूरे बिहार से भाग लेने आने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए बिहार की सभी सरकारी बसों में परीक्षा के दिन लौट के क्रम में कोई पैसा नहीं लगेगा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभी-अभी ट्वीट कर जानकारी दी है इसके साथी उन्होंने जिला प्रशासन राज के सभी गैर सरकारी संगठनों से आग्रह किया है कि बस स्टैंड रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियां उनके अभिभावक को के लिए पेयजल सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा केस की मुख्यारोपी पूर्व जज अपना केस खुद लड़ेंगी

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है, जहां मुख्य आरोपी और मृतका की सास पूर्व प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह अब अदालत में अपना केस खुद लड़ेंगी.यह स्थिति तब पैदा हुई जब उनके वकील इनोष जॉर्ज कार्लो ने अचानक खुद को इस हाई-प्रोफाइल मामले से अलग कर लिया. मीडिया के तीखे सवालों और कोर्ट परिसर के बाहर हुए विवाद के बाद वकील ने पैरवी से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: बाराबंकीः डंपर ने सो रहे लोगों की कुचला, 3 की मौत

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हो गया है. हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. बिजली न आने के चलते घर के बाहर परिवार सो रहा था. इस बीच तेज रफ्तार डंफर ने लोगों को कुचल दिया. परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम और एक की हालत गंभीर है.

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में भीषण हादसा, लॉरी और कार की टक्कर में 5 की मौत

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और कार की टक्कर में 5 की मौतकर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ लादलापुर के पास एक क्रूज़र गाड़ी (कार) और लॉरी की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी भयानक थी कि क्रूज़र गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक (SP) ए. श्रीनिवासुलु ने कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: ट्रंप के 'हेल होल' वाले बयान पर अमेरिका में बवाल! डेमोक्रेट्स ने संसद में पेश किया प्रस्ताव


Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'हेल होल' (Hell Hole) वाली टिप्पणी को लेकर अमेरिकी संसद में भारी हंगामा शुरू हो गया है। डेमोक्रेटिक सांसदों ने इस बयान के खिलाफ संसद (House of Representatives) में एक निंदा प्रस्ताव पेश किया है। सांसदों का कहना है कि ट्रंप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे संदेशों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: थोड़ी देर में कोलकाता पहुंचेंगे अमेरिकी विदेशमंत्री

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio अब से थोड़ी देर में सुबह 7 बजे Kolkata पहुँचेंगे। विदेशमंत्री के तौर पर ये उनकी पहली भारत की यात्रा है। कोलकाता में Rubio मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा करेंगे और Kolkata स्थित शहर में स्थित ऐतिहासिक US Consulate का निरीक्षण करेंगे। Rubio आज ही दिल्ली पहुंच जायेंगे। रविवार को Rubio भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से दिल्ली में भेंट करेंगे।

सोमवार को Rubio आगरा और जयपुर के दौरे पर रहेंगे। मंगलवार को वे QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। शनिवार यानी आज ही दिन के 2 बजे Rubio प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ