आज संसद में पेश किए जाएंगे ये प्रस्ताव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की उद्घोषणा प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। यह मणिपुर में 11वीं बार राष्ट्रपति शासन की स्थिति है। संसद में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की उद्घोषणा प्रस्तुत करने के बाद, इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।
राष्ट्रपति शासन के दौरान, राज्य की प्रशासनिक शक्तियां राज्यपाल को सौंप दी जाती हैं और राज्य विधानसभा निलंबित रहती है। इस अवधि में, राज्य के विधेयक और बजट प्रस्ताव संसद द्वारा पारित किए जाते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मणिपुर का बजट 2025-26 और 2024-25 के लिए मणिपुर की अनुपूरक अनुदान मांगें संसद में प्रस्तुत करेंगी ।