Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से बड़ा हादसा, 1 मजदूर की मौत

Breaking News in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं ईरान को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने 8 यु्द्ध निपटाकर 50 से 60 मिलियन लोगों की जान बचाई है। वहीं ईरान ने फिर अमेरिका को धमकी दी है कि अगर नाकेबंदी खत्म नहीं कि तो वह उसके युद्धपोतों को समुद्र की गहराइयों में डुबो देगा।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi: आज एक मई 2026 दिन शुक्रवार है। आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस है और आज बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस मौके पर आज देशभर में विशेष पूजा, ध्यान और प्रवचन कार्यक्रम होंगे। इसी मौके पर आज लद्दाख में गौतम बुद्ध के अवशेषों के लोग दर्शन कर पाएंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। वहीं आज से दिल्ली में ई-रिक्शा का न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा।

विज्ञापन

यह फैसला इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन ने लिया है, लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया है। उधर, देश की वित्त मंत्री सीतारमण आज से सिक्किम के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इधर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान आज ओडिशा में 1700 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जबलपुर क्रूज हादसे पर सीएम मोहन यादव ने लिया बड़ा एक्शन

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू के बनतलाब हादसे में एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर में एक बाइक वाइजर फैक्ट्री में लगी आग

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस मुख्यालय में आज शिक्षा चिकित्सा सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई.

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 4 साल में नहीं बढ़े तेल के दाम- हरदीप पुरी

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जबलपुर में क्रूज बोट पलटने के बाद से अब तक 5 शव मिले

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू के नतालाब ठठर इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM मोहन यादव ने जबलपुर क्रूज बोट पलटने की घटना के एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र दिवस पर पीएम मोदी ने दी जनता को बधाई

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुझे एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं- फारूक अब्दुल्ला

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर चर्चा करने के बाद ही फैसला लेंगे। वरिष्ठ नेताओं से भी राय-मशविरा करेंगे। फैसला जो भी लिया जाएगा, वह राज्य के हित में होगा और सभी को उसका समर्थन करना होगा।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जबलपुर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में जबलपुर क्रूज हादसे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बरगी डैम में क्रूज पलटने की घटना मौसमी चक्रवात के कारण हुई। मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राकेश सिंह, संजय दूबे, ADG, तमाम अधिकारी, NDRF, SDRF सब मौके पर हैं। 29 लोग बचाए जा चुके हैं और 9 लोगों के शव मिल चुके हैं। हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान में हिजबुल के आतंकवादी की हत्या

पाकिस्तान में हिजबुल के एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया गया है। पाकिस्तान से संगठन को ऑपरेट करने वाला कश्मीर का हिजबुल आतंकवादी सज्जाद अहमद इस्लामाबाद में मृत पाया गया है। उसके साथियों ने किसी अज्ञात शख्स पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में 1745 करोड़ की कोकीन जब्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट लिखकर कोकीन जब्त करने पर मुंबई पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में एक बड़े इंटरनेशनल नारकोटिक्स रिंग पर कार्रवाई की है। करीब 1745 करोड़ रुपये की 349 किलो हाई-ग्रेड वाली कोकीन जब्त की गई है। एजेंसी ने एक छोटे कंसाइनमेंट का पता लगाकर बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस सफलता के लिए NCB की टीम को बधाई।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र लगेगा

आज पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र लगेगा, जिसमें मौजूद रहने के लिए AAP ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है। वहीं पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। अमरिंदर सिंह राजा वरिंग की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन होगा।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP में तेज बारिश और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों में भारी बारिश हुई। भयंकर आंधी-तूफान आया और बिजली गिरी। इससे हुए हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या 24 हो गई है। 15 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने के लिए निर्देश दिया है।जन हानि, पशु हानि और घायलों को 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्लोवेकिया के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति ट्रंप पर बयान

स्लोवेकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वैश्विक तेल कीमतें अब ट्रंप की नींद के शेड्यूल पर टिकी हुई हैं। फिको ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर वे अच्छे से सोते हैं तो तेल की कीमतें गिर जाती हैं।

अगर रात के 3 बजे नींद खराब हो और कोई बयान दे दिया तो तेल की कीमतें अपने आप चढ़ जाती हैं। यह बयान 62 दिनों से चल रहे युद्ध के बीच आया है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था एक व्यक्ति के मूड पर निर्भर हो चुकी है। फिको ने इसे ट्रंप की नीतियों की आलोचना के रूप में पेश किया, लेकिन अनजाने में 2026 की सबसे सटीक तेल ट्रेडिंग रणनीति बयां कर दी।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के साथ आगे की लड़ाई के इजरायल की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ युद्ध को लेकर जो भी फैसला लें, लेकिन इजरायल को आगे की लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने इजरायल को 6500 टन हथियार और सैन्य सामग्री भेजी। इससे लदे दो कार्गो जहाज अशदोद और हाइफा पहुंचे। 28 फरवरी से शुरू युद्ध के 60 दिन में 115600 टन+ सामग्री पहुंची थी।अमेरिका में नए हमलों पर बहस के बावजूद इजरायल को युद्धस्तर आपूर्ति जारी है।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन सस्ता

नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कीमतें कम करके लोगों को बड़ी राहत दी है। वहीं गैस की कीमतें बढ़ाकर झटका दिया है। कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज एक मई दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये और डीजल-केरोसिन की कीमत में 12 रुपये की कटौती लागू हो जाएगी। अब पेट्रोल की खुदरा बिक्री कीमत 214.50 रुपये प्रति लीटर होगी और डीजल-केरोसिन की कीमत 222.50 रुपये होगी।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी

मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम पर हुए क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। 2 और शव मिलने से अब मृतकों की संख्या 9 हो गई है। वहीं 23 लोगों को सरक्षित बचा लिया गया है। 7 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के लिए 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप के अपने मैच खेलेगा ईरान

अमेरिका में ईरान फीफा वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच खेलेगा। ईरान की भागीदारी की पुष्टि फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने की है। उनके अनुसार हालिया संघर्ष और राजनीतिक तनाव के बावजूद ईरान 2026 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेगा।

ईरान को ग्रुप-G में रखा गया है, जहां वे लॉस एंजेलिस में न्यूजीलैंड और बेल्जियम के खिलाफ तथा सिएटल में मिस्र के खिलाफ मैच खेलेंगे। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप इस साल 11 जून से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जाएगा।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फीफा प्रमुख को भरोसा दिया है कि ईरानी टीम का स्वागत किया जाएगा।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का बयान

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि भवानीपुर चुनाव क्षेत्र और पूरे पश्चिम बंगाल के वोटरों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस चुनाव क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और मौजूदा मुख्यमंत्री को कोई भी अतिरिक्त फायदा लेने से मना कर दिया गया है। चाहे उन्होंने कितनी भी कोशिश की हो, वे कोई भी गैर-कानूनी काम नहीं कर सके। जब तक वे स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में मौजूद थे, मेरे चुनाव एजेंट एडवोकेट सूर्यनील दास खुद मौजूद थे और उन पर कड़ी नजर रखी, ताकि वे कोई बेईमानी न कर सकें।

1 May Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महात्मा गौतम बुद्ध् के अवशेषों के दर्शन करें

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आजकल लद्दाख के दौरे पर हैं। आज बुद्ध पूर्णिमा है। इस मौके पर आज पूरे देश में विशेष पूजा, ध्यान और प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी मौके पर आज लद्दाख में ही महात्मा गौतम बुद्ध के अवशेषों के दर्शन लोगों को कराए जाएंगे। इस मौके पर जो कार्यक्रम आयोजित होगा, इसके चीफ गेस्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ