महाकुंभ में अब तक 49.14 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी

Aaj ki Taaza khabar : दिल्ली में भाजपा की ओर से कौन मुख्यमंत्री बनेगा? इसे लेकर हाईकमान आपस में चर्चा कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वार्ता होगी। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए न्यूज 24 देखते रहिए।

Breaking News Live Updates

Breaking Latest News in Hindi : नमस्कार, आज गुरुवार 13 फरवरी का दिन है। आपका खबरों की दुनिया में स्वागत है। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए यूएस पहुंच गए हैं, जहां उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। लोकसभा में इनकम टैक्स बिल 2025 पेश किया जा सकता है। दिल्ली में सीएम फेस को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। शंभू बॉर्डर पर आंदोलन के एक साल पूरे होने पर किसान संगठन महापंचायत करेंगे। प्रयागराज के महाकुंभ में 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने माघ पूर्णिमा पर अमृत डुबकी लगाई और 10 लाख कल्पवासी महाकुंभ से चले गए। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए News 24 के साथ जुड़े रहिए।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

महाकुंभ में अब तक 49.14 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी

महाकुंभ में 13 फरवरी तक 49.14 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने यह जानकारी शेयर की है। विभाग के अनुसार गुरुवार को रात 8 बजे तक 85.46 लाख लोगों ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है।

राष्ट्रपति शासन लागू होने पर क्या बोलीं भाजपा मणिपुर की अध्यक्ष?

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर भाजपा मणिपुर की अध्यक्ष ए शारदा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

महाकुंभ में आने पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार नाथ कश्यप?

महाकुंभ 2025 में आने पर छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार नाथ कश्यप ने इसे यादगार क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि यह अकल्पनीय, शुभ और अद्भुत था। इस यादगार क्षण को वे बयां नहीं कर सकते।

दिल्ली चुनाव के प्रभारी बैजयंत पांडा का भुवनेश्वर में जोरदार स्वागत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ओडिशा बीजेपी में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी को 27 साल बाद मिली जीत के बाद राजधानी भुवनेश्वर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के दिल्ली चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा का उनके समर्थकों और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कुंभ मेले 2027 के लिए किए जाएंगे विशेष प्रबंध, संभागीय आयुक्त ने दी ये जानकारी

महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले कुंभ मेले 2027 पर संभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2027 में नासिक और त्रयंबकेश्वर में कुंभ मेला आयोजित होने जा रहा है। प्रशासन ने सभी स्थानों का विश्लेषण कर लिया है, जो भी संभावित समस्याएं आ रही हैं, उनको सूचीबद्ध किया गया है। इन समस्याओं को देखते हुए कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अच्छे आयोजन की तैयारी कर रहा है।

निर्मला सीतारमण के भाषण पर सांसद दिनेश शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के राज्यसभा में दिए गए भाषण पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने कम से कम 18 योजनाओं का जिक्र किया है। यह उल्लेखनीय है कि तेलंगाना को काफी फंड आवंटित किया गया है। तेलंगाना में महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया जा रहा है। केरल में भी भाजपा सरकार ने आपदा के समय प्रभावी ढंग से काम किया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को काफी फंड आवंटित किया गया था, लेकिन वहां काम नहीं हुआ।

केंद्र सरकार ने दलाई लामा को दी Z श्रेणी की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को आदेश जारी कर कहा है कि वह 89 वर्षीय आध्यात्मिक नेता की सुरक्षा का जिम्मा संभाले।

ट्रेनों में तोड़फोड़ करने पर वालों पर रेलवे सख्त, CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ के लिए चल रही ट्रेनों में कई जगह तोड़फोड़ के मामले सामने आए हैं। अब रेलवे ने आरोपियों के खिलाफ सख्ती बरतने का ऐलान किया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी के जरिए होगी। इसके बाद उन पर एक्शन लिया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर

बिहार से भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर गुरुवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। मुलाकात के बाद मीडिया को उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

खड़गे के घर AICC की बड़ी बैठक, संगठन में फेरबदल की चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर वरिष्ठ नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में केसी वेणुगोपाल, बीके हरिप्रसाद, भूपेश बघेल, मीनाक्षी नटराजन, कृष्णा अल्लावरू, चरणजीत सिंह चन्नी, हरीश चौधरी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इन नेताओं को संगठन में फेरबदल में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

ड्रग तस्कर जाविद अहमद वानी की संपत्ति कुर्क

श्रीनगर पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर जाविद अहमद वानी की 18 लाख रुपये की आवासीय संपत्ति कुर्क की है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाई संगम में डुबकी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ 2025 में पूजा-अर्चना की। सिंधिया ने संगम में डुबकी भी लगाई।

वल्लभनेनी वामसी को पुलिस ने विजयवाड़ा ट्रांसफर किया

वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी को पुलिस विजयवाड़ा लेकर आई है। वामसी को टीडीपी के गन्नवरम कार्यालय पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील चिरंजीवी ने कहा कि उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। वे इस मामले में निर्दोष हैं।

मुरादाबाद की थर्मोकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक थर्मोकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

रवींद्र रैना ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने निशाना साधा है। रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा की गई टिप्पणी अपमानजनक है। सभी जानते हैं कि कश्मीर में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी जिम्मेदार हैं।

दिल्ली के जामिया नगर थाने के बाहर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली के जामिया नगर पुलिस स्टेशन के बाहर छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इलाके में सिक्योरिटी टाइट कर दी है। बता दें कि लेफ्ट से जुड़े संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। छात्र संगठनों ने मांग की है कि दिल्ली पुलिस ने सुबह जिन विद्यार्थियों को अरेस्ट किया था, उनके बारे में जानकारी दी जाए।

हम इस पीढ़ी में आते हैं : नवनीत राणा

भाजपा नेता नवनीत राणा ने प्रयागराज में कहा कि हम बहुत खुशनसीब हैं कि हम इस पीढ़ी में आते हैं। 144 के बाद ये महाकुंभ फिर आएगा। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि युवा पीढ़ी भी बड़ी संख्या में यहां आ रही है।

देश के हित में लड़ते रहेंगे : आदित्य ठाकरे

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 सालों में AAP ने जो काम किया है वह सारी जनता जानती है। हम सभी पार्टियों को यह सोचना जरूरी है कि हमारा अगला कदम क्या होगा क्योंकि हमारे देश का लोकतंत्र अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं रहा। हम हमेशा देश के हित में लड़ते रहेंगे।

'अपने क्षेत्र वर्ली पर ध्यान दें', आदित्य ठाकरे के बयान पर क्या बोले शिंदे गुट के सांसद?

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर कहा कि मैं आदित्य ठाकरे से इतना ही कहना चाहता हूं कि उन्हें अपने क्षेत्र वर्ली पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें (आदित्य ठाकरे) ये समझना चाहिए कि राजनीतिक दल कोई निजी संपत्ति नहीं है।

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पेश

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पेश हुई। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Delhi | The Lok Sabha is adjourned till 2 pm after the Opposition raised slogans against the JPC report regarding the Waqf Amendment Bill
— ANI (@ANI) February 13, 2025

'जो महाराष्ट्र द्रोही है वो देश द्रोही भी है', एकनाथ शिंदे पर क्या बोले आदित्य ठाकरे?

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने NCP-SCP प्रमुख शरद पवार द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर कहा कि जो महाराष्ट्र द्रोही है वो देश द्रोही भी है। उन्होंने (एकनाथ शिंदे) न केवल हमारी पार्टी को तोड़ने का काम किया है, न केवल हमारे परिवार को तोड़ने का प्रयास किया है बल्कि महाराष्ट्र की रीड़ की हड्डी, औद्योगीकरण को भी तोड़ने का प्रयास किया है। ऐसे काम करने वाले इंसान का कभी हम सत्कार नहीं करेंगे, यह हमारा सिद्धांत है।

8 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में एसईएन, ठगे 60 लाख

राजस्थान के जोधपुर से डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। नेहरू पार्क में रहने वाले सेवानिवृत्त 85 वर्षीय एसईएन को 8 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। डिजिटल अरेस्ट कर शातिर ठग ने खाते से 60 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। पीड़ित की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

अमानतुल्लाह खान ने अदालत में दायर की अग्रिम जमानत याचिका

आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने नई एफआईआर के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट द्वारा आज जमानत पर विचार किए जाने की संभावना है। आप विधायक ने जांच में शामिल होने से पहले सुरक्षा की मांग करते हुए दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।

महाकुंभ में आज भी उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज के महाकुंभ में गुरुवार को भी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

तमिलनाडु में इमारत ढही, मलबे में दबा जेसीबी चालक

मदुरै पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु में एक इमारत ढहने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जेसीबी का ड्राइवर मलबे में फंसा हुआ है, बचाव अभियान जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ