Aaj Ki Breaking News: दिल्ली कैंट में DTC बस में लगी आग
दिल्ली कैंट थाने के क्षेत्र में आज सुबह एक DTC बस में आग लग गई थी। हादसा सुबह करीब 10:53 बजे हुआ, जब बस संख्या DL 1PD 5800 (रूट संख्या 776, उत्तम नगर बस टर्मिनल से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, घुमनहेड़ा डिपो) जब डिफेंस ऑफिसर्स एन्क्लेव, धौला कुआं बस स्टॉप पर रुकी थी, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल बस से टकरा गई।
टक्कर के बाद मोटरसाइकिल CNG बस के नीचे फंस गई और आशंका है कि स्पार्किंग की वजह से बस में आग लग गई। सूझ-बूझ दिखाते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया। देखते ही देखते बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।