Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई में बच्चों को बंधक बनाए जाने पर सीएम का बयान, किसानों का कर्जा माफ करने के लिए कमेटी का भी ऐलान

आज कई सालों बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों ट्रेड डील पर लंबे समय तक बात की। बिहार में कई दिग्गज नेता चुनावी रैली करेंगे।

Breaking News (3)

Breaking News: आज 30 अक्टूबर है। महाराष्ट्र की राजनीति में काफी सक्रियता आ गई है। शरद पवार और ठाकरे ब्रदर्स ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज दोनों दल दोपहर में चुनाव आयोग खिलाफ रणनीति बनाने के लिए बैठक करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कई सालों बाद मुलाकात होने जा रही है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं। उधर, अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के बीच 350 अरब डॉलर का बड़ा सौदा हुआ। इसके साथ ही टैरिफ कम करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में बच्चों को बंधक बनाए जाने पर सीएम का बयान, किसानों का कर्जा माफ करने के लिए कमेटी का भी ऐलान

मुंबई के पवई में हुई घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. सीएम ने कहा है कि पवई में एक आदमी ने दूसरे काम से बच्चों को बुलाकर उन्हें बंधक बनाया था उसको पुलिस ने एक ऑपरेशन में पकड़ने की कोशिश की जिसमे आरोपी की मौत हो गयीं. बच्चों को बचाया गया. आगे का इन्वेस्टीगेशन शुरु हैं. आगे इसको तफ्तीश में बताया जायेगा.

वहीं सीएम ने कहा कि 30 जून 2026 तक सरकार महाराष्ट के किसानों का कर्जा माफ करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने आज पूर्व आईएएस अधिकारी और मित्रा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी के नेतृत्व में कर्ज माफ़ी करने को लेकर कमिटी बनायी, जो 30 अप्रैल तक अभी रिपोर्ट देगी उसके बाद सरकार 30 जून तक कर्जमाफी करेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'पालतू कुत्तों का नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो कर लिए जाएंगे जब्त', नगर निगम चंडीगढ़ ने सख्त किया कानून

चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम चंडीगढ़ पालतू एवं सामुदायिक कुत्ता उपनियम, 2025 को अधिसूचित कर दिया है, जिससे शहर भर में पालतू जानवरों के स्वामित्व और सामुदायिक कुत्ता प्रबंधन के लिए सख्त नियम लागू हो गए हैं। नए उपनियमों के तहत कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है, प्रति घर कुत्तों की संख्या सीमित है, और सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने या पालतू जानवरों का मल-मूत्र साफ़ न करने जैसे उल्लंघनों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिसूचना के तहत, चार महीने से अधिक उम्र के प्रत्येक कुत्ते का चंडीगढ़ नगर निगम (एमसीसी) में पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 500 रुपये प्रति कुत्ता निर्धारित किया गया है, जो पाँच वर्षों के लिए वैध है, उसके बाद 50 रुपये का नवीनीकरण शुल्क है। प्रत्येक पंजीकृत कुत्ते को एक धातु का टोकन और कॉलर मिलेगा, जिसे हर समय पहनना होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि अपंजीकृत कुत्तों को नगर निकाय द्वारा ज़ब्त किया जा सकता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट किए जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई एयरपोर्ट पर बरामद किए गए 2 सिल्वर गिब्बन, एक की हो चुकी थी मौत

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बैंकॉक से आ रहे एक विदेशी यात्री को आज छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर मुंबई सीमा शुल्क के अधिकारियों ने हिरासत में लिया. उनके चेक किए गए सामान, एक ट्रॉली बैग की तलाशी में 02 सिल्वर गिब्बन (हाइलोबेट्स मोलोच) की जब्ती हुई. जिसमें से एक जीवित था और एक की मौत हो चुकी थी.

सिल्वर गिब्बन एक छोटा वानर है, जो अपने नीले-भूरे रंग के फर के लिए जाना जाता है, जो इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर पाए जाते हैं. इसे IUCN रेड लिस्ट ऑफ थ्रेटर्ड स्पीशीज की लुप्तप्राय (EN) के रूप में वर्गीकृत किया गया है. विदेशी नागरिक ने पहले मलेशिया से थाईलैंड की यात्रा की. गिब्बन से भरा एक बैग उसे सिंडिकेट के एक सदस्य ने भारत में पहुंचाने के लिए सौंप दिया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई, 58 लाख की कीमत के सोना बरामद

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो महिला यात्रियों को सोना छिपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बरामद सोने की कीमत करीब 58 लाख रुपए बताई जा रही है.

दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम्स की प्रिवेंटिव टीम ने 29 अक्टूबर को टर्मिनल-3 पर दो भारतीय महिला यात्रियों को उस वक्त रोका जब वे सैन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-174 से दिल्ली पहुंची थीं. जांच के दौरान दोनों यात्रियों के व्यक्तिगत सामान और लगेज की तलाशी ली गई, जिसमें 11 सोने की स्ट्रिप्स बरामद हुईं, जिन्हें गोल आकार में ढाला गया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब सीएम मान के साथ गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- किसानों पर हो रहा अत्याचार

गुजरात पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मैं आज गुजरात आए हैं। गुजरात में पिछले कुछ महीनों से किसानों पर अत्याचार, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। उन पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। छोटे और गरीब किसानों को जेल में डाला जा रहा है। किसानों पर 307 जैसी धाराएँ लगाई जा रही हैं। यह सरदार पटेल की धरती है। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई बार किसानों के लिए सत्याग्रह किया। हम किसानों के साथ उनके आंदोलन में शामिल होंगे और उन्हें बताएंगे कि हम आखिरी सांस तक उनके साथ खड़े हैं। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 37 साल पहले कांग्रेस ने भी यही किया था। उन्होंने भी किसानों पर अत्याचार किए थे। तब से कांग्रेस यहां कभी सत्ता में नहीं लौटी। अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस तरह का अत्याचार वे किसानों पर कर रहे हैं, गुजरात के सभी किसान एकजुट होकर भाजपा को "टाटा बाय बाय" कहेंगे।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सड़क मार्ग से वडोदरा से केवड़िया गए पीएम मोदी

पीएम मोदी वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से वह सड़क मार्ग से केवड़िया के लिए रवाना हुए. उन्हें हवा मार्ग से जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण वह सड़क मार्ग से जा रहे हैं. कल केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित एकता परेड में वह हिस्सा लेने वाले हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में राहुल गांधी द्वारा 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में दिए गए उस बयान पर आपत्ति जताई गई है जिसमे उन्होंने कहा था कि मोदी वोट के लिए डांस भी करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, अखंडता और स्वतंत्रता के लि प्रतिबद्ध- MEA

पाकिस्तान-अफगानिस्तान मुद्दों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का प्रयोग कर रहा है. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान को लगता है कि उसे बिना किसी दंड के सीमा पार आतंकवाद को अंजाम देने का अधिकार है. उसके पड़ोसी इसे अस्वीकार्य मानते हैं. भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए मलेशिय पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी पर छठी मैया का अपमान करने के आरोप पर बोले सांसद राजीव शुक्ला- बीजेपी फैला रही झूठ

भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर छठी मैया का अपमान करने का आरोप लगाने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "यह बिल्कुल झूठ है. राहुल गांधी ने छठ पूजा पर सभी से मुलाकात की. उन्होंने बिहार के लोगों को बधाई दी. कांग्रेस के सदस्यों ने छठ पूजा का आयोजन किया. झूठ बोलना भाजपा की आदत है. कांग्रेस पार्टी ने छठी मैया के प्रति पूरा सम्मान और श्रद्धा दिखाई. वास्तव में, राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को छठ पूजा में आमंत्रित किया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में मस्जिद का ढांचा गिराने का आदेश

देवभूमि संघर्ष समिति के वकील जगत पाल ने कहा कि नगर निगम की अदालत में जो फैसला आया था, उसके खिलाफ दो अपीलें संजौली मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड की ओर से जिला अदालत में दायर की गई थीं। इन दोनों अपीलों की सुनवाई यजुवेंदर सिंह की अदालत में आज हुई है। इस मामले में आज शिमला की जिला अदालत में सुनवाई पूरी की गई और रिकॉर्ड समय यानी छह महीने के भीतर दोनों अपीलों को खारिज कर दिया गया। अदालत ने 3 मई 2025 के नगर निगम कोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। इसका मतलब यह है कि संजौली मस्जिद विवाद में जो विवादित ढांचा है, वह ग्राउंड फ्लोर से लेकर टॉप फ्लोर तक पूरी तरह गिराया जाएगा, क्योंकि यह निर्माण अवैध है। यह संजौली मस्जिद विवाद से जुड़ा चौथा फैसला है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गांधी जी की जगह लगाई बीजेपी विधायक के पिता की फोटो

यूपी के कन्नौज में गांधी जी की प्रतिमा की जगह बीजेपी विधायक के पिता की मूर्ति लगाये जाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल कन्नौज के छिबरामऊ में सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आरोप लगाया कि जिस तिराहे पर भाजपा विधायक अर्चना पांडे ने अपने पिता राम प्रकाश त्रिपाठी की मूर्ति लगवाई है। वहां पहले गांधी जी की प्रतिमा स्थापित थी नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान प्रतिमा को नगर पालिका के एक पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया था। जिस पार्क में गांधी प्रतिमा को स्थापित किया गया वहां गंदगी का अम्बार है ना साफ सफाई है कोई उचित व्यवस्था नहीं है। हाईवे निर्माण पूरा होने के बाद भी गांधी जी की प्रतिमा को दोबारा स्थापित नहीं किया गया इसके बजाय इस स्थान पर भाजपा विधायक ने अपने पिता की प्रतिमा स्थापित करवा दी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एमपी में कई वाहनों पर गिरी क्रेन, 2 की मौत

एनपी के धार में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के पीतमपुर के सागौर में रेलवे के एक पुल निर्माण का काम चल रहा था। इसमें क्रेन का इस्तेमाल हो रहा था। अचानक क्रेन पलटने से नीचे से गुजर रहे कई दब गए। हादसे में अभी तक दो की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में बैठक के लिए पहुंचे नेता

1 नवंबर को महाविकास अघाड़ी और एमएनएस द्वारा निकाले जा रहे महा मोर्चा की तैयारी के लिए आज सभी विपक्ष के दलों की बैठक मुंबई के वाय बी चव्हाण सेंटर में शुरू हुई इस बैठक के लिए उद्धव ठाकरे , राज ठाकरे और कांग्रेस के अन्य नेता शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में भारी बारिश, कई एयरपोर्ट बंद

नेपाल में बारिश का कहर शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा नेपाल पहुंचने वाली कई फ्लाइट्स को लखनऊ-दिल्ली डाइवर्ट किया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मप्र में भारी संख्या में सड़क पर उतरे छात्र

मप्र के इंदौर में कलेक्टर चौराहा गंजी कंपाउंड पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने धरना दिया। स्टूडेंट्स का आरोप है कि पुलिस प्रारक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में गड़बड़ी हुई है। क्योंकि परीक्षा केंद्रों की जानकारी 28 नवंबर से ही प्रदर्शित होने लगी थी, जिससे असामाजिक तत्वों को परीक्षा केंद्र से सांठ-गांठ करने का मौका मिल गया है। स्टूडेंट्स ने मांग की है कि परीक्षा केंद्र वितरण की जानकारी में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की जाए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सचिव को नहीं दी पेशी से छूट

बिहार के मुख्य सचिव ने आगामी विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर होने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह किया। कोर्ट ने आग्रह को अस्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव आयोग है, चीफ सेक्रेटरी कल होने वाली सुनवाई में पेश हों।

पिछली सुनवाई में स्ट्रीट डॉग्स को वैक्सीनेशन और स्टीरिलाईजेशन के बाद वापस छोड़ने के आदेश के अमल को लेकर रिपोर्ट दाखिल न करने के चलते कोर्ट ने सभी राज्यों/UT के मुख्य सचिवों को शुक्रवार को पेश होने का निर्देश दिया था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने की बैठक

यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बहराइच में एक बड़ा हादसा, नदी में कई लोग डूबे

बहराइच में एक बड़ा हादसा हो गया है। 22 लोगों से भरी एक नाव पलट गई जिसमें 5 बच्चो समेत 8 लोग अभी तक लापता है। कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कल देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के कुछ ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीददारी करके लौट रहे थे। नाव में 22 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से 13 लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए है, जबकि एक महिला का शव मिला है। 8 अभी लापता हैं। एक महिला गंभीर रुप से जख्मी झाड़ियों में फंसी हुई मिली।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने दो सरकारी टीचरों को सस्पेंड

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो और सरकारी कर्मचारियों गुलाम हुसैन और माजिद इकबाल डार को आतंकवादी संबंधों के कारण बर्खास्त कर दिया है। ये दोनों शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इन दिनों सत्र चल रहा है। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने बाढ़ पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ST आरक्षण को लेकर 800 पुलिसकर्मी तैनात

महाराष्ट्र में तीसरे दिन लगातार वाशिम में बंजारा समाज का प्रदर्शन चल रहा है। साथ ही पुलिस ने ST आरक्षण को लेकर 800 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान में बड़ा धमाका, कई सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के सेंट्रल कुर्रम में बड़ा धमाका हुआ है। सुल्तान कलाय क्षेत्र में 6 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि घायलों की संख्या 14 बताई जा रही है। हालांकि अभी तक हादसे के वजह सामने नहीं आई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केवडिया में एयरफोर्स करेगी फ्लाई पास्ट

भारतीय वायु सेना 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर फ्लाईपास्ट करेगी। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर किया जाएगा। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर फूलों की पंखुड़ी गिराएंगे, जिसके बाद नौ-विमान सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम अपना प्रदर्शन करेगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी सुखदेव यादव की मौत

नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी सुखदेव यादव की मौत हो गई है। वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि सुखदेव करीब 20 साल बाद जेल से रिहा हुआ था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने गैंगस्टरों की दी चेतावनी

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने गैंगस्टों को खुली चेतावनी दी है। कहा कि गैंगस्टरो ने मां का दूध पिया है तो सामने आओ, एक गोली चलाएंगे तो हम फिर फ्री हैं। ओपी सिंह ने कहा विदेश में बैठकर लोगों को धमकी देने वाले बदमाश है जानवर की भांति कुत्ते बिल्लियों की तरह पुलिस की गोली का शिकार होते हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा पुलिस विभाग में जवानों पर नहीं अतिरिक्त बोझ काम करना सीखे। पुलिस अधिकारी को लोगों से स्थापित समन्वय होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रंप ने इस वजह से जिनपिंग को कहा 'टफ निगोशिएटर'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के बुसान में 32वें एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक से पहले द्विपक्षीय बैठक की। व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रंप की यह पहली व्यक्तिगत बातचीत थी। दोनों नेताओं ने अमेरिका और चीन के झंडों से सजे लाल कालीन पर हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया और फिर व्यापार एवं आर्थिक संबंधों पर केंद्रित बातचीत शुरू की। ट्रंप ने शी को'टफ निगोशिएटर' बताया। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और चीन लंबे समय से ट्रेड डील पर बात कर रहे हैं। ट्रंप के रिएक्श से साफ है कि ट्रेड डील लगभग फाइनल है। इस डील में अमेरिका को समझौता करना पड़ा होगा, चीन की शर्त ज्यादा मानी गई होगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीनी राष्ट्रपति ने किया इतिहास का जिक्र

ट्रंप से मुलाकात के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि पिछले कई सालों में, मैंने सार्वजनिक रूप से कई बार कहा है कि चीन और अमेरिका को साझेदार और मित्र होना चाहिए। इतिहास ने हमें यही सिखाया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बैठक के बाद चीन का बयान

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि विभिन्न प्रकार की हवाओं, लहरों और चुनौतियों का सामना करते हुए, चीन-अमेरिका संबंधों के शीर्ष पर, आपको और मुझे सही रास्ते पर चलते रहना चाहिए और चीन-अमेरिका संबंधों के विशाल जहाज को स्थिर गति से आगे बढ़ाना सुनिश्चित करना चाहिए। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि चीन का विकास, अमेरिका को फिर से महान बनाने के आपके दृष्टिकोण के साथ-साथ चलता है। हमारे दोनों देश एक-दूसरे की सफलता और समृद्धि में पूरी तरह से मदद करने में सक्षम हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रेड डील पर ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वह दक्षिण कोरिया के बुसान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "ऐसा हो सकता है।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में प्रदूषण 300 पार

दिल्ली में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में इस वक्त एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार है। जो सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके है जैसे आनंद विहार, मधुबन चौक, मुकुंदपुर, आजादपुर धौला कुआं इन जगह पर 400 से भी ऊपर है। कुछ कुछ जगह पर पीएम 2.5 की मात्रा साढ़े 400 के स्तर को पार कर गई है। जो बेहद खतरनाक स्थिति है। ये स्थिति कब बदलेगी इस बारे में किसी के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। दिल्ली में कृत्रिम बारिश की उम्मीद में इस धूल में गुम हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में आज चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी

महाराष्ट्र की राजनीति में हाल ही में काफी सक्रियता आ गई है। शरद पवार और ठाकरे ब्रदर्स ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज दोनों दल दोपहर में चुनाव आयोग खिलाफ रणनीति बनाने के लिए बैठक करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ