Aaj ki Taaza Khabar Live: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
राजस्थान में सांचौर भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में जसोल (बाड़मेर) निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब सूरत का कपड़ों का व्यवसाय करने वाला परिवार जसोल में पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर सूरत लौट रहा था. अरुण भाई (35), उनकी पत्नी वंदना (33), पुत्री धीयारा (4), पुत्र पहल और चचेरा भाई भरत कार में सवार थे.
सांचौर के पास एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार को सामने से रॉन्ग साइड से आ रही फॉर्च्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि किया कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में अरुण भाई, उनकी पत्नी वंदना और चार वर्षीय पुत्री धीयारा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं फॉर्च्यूनर में सवार 2 युवक भी घायल बताए जा रहे हैं.