Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाया गया
पंजाब के जालंधर में देर रात काजी मंडी के इलाके संतोषी नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला. 8 से 10 युवक तेजधार हथियारों के साथ संतोषी नगर गाली नंबर 2 में घुसे और लोगों की गाड़ियां तोड़ डाली. एक युवक को बुरी तरह से मारा पीटा गया. जिन युवकों ने हमला किया, वह भी संतोषी नगर के रहने वाले है.
फोन पर जानकारी देते हुए संतोषी नगर के मिंटू कुमार ने बताया कि उनके भाई राजीव कुमार गाड़ी पार्क करने गए तो वहीं 2 से 3 युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. मिंटू ने बताया बाद 8 से 10 हथियारों के साथ युवक उनकी गली में आए और उनके भाई से मारपीट शुरू करदी और बुरी तरह से घायल कर दिया.
लोगों के टू-व्हीलर भी तोड़ दिए ओर कई घरों में पथराव भी किया. थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हमलावर फरार हो गए थे और अब उनके भाई को सिविल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. उनके भाई की हालत ठीक नहीं है और पुलिस द्वारा भी उन्हें परेशान किया जा रहा है.