Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहुंचे 62 करोड़ रुपये
आज देहरादून में उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा जारी एक विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। यह श्रृंखला राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक प्रतीकों पर प्रकाश डालती है, जिससे उत्तराखंड की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इस पहल का उद्देश्य किसानों को फसल हानि और प्राकृतिक आपदाओं से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से प्रेरित एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया।