LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: शिवसेना सांसदों की अहम बैठक आज
आज शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की इमरजेंसी बैठक दिल्ली में श्रीकांत शिंदे के आवास पर होने वाली है। श्रीकांत शिंदे इस बैठक को लीड करने वाले हैं। उन्ही के मार्गदर्शन मे यह बैठक बुलाई गई है, जो दोपहर 12.30 बजे होने वाली है।
देश के उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीपी राधा कृष्णन के समर्थन के लिये यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। बैठक शिंदे गुट के सभी सांसद होंगे मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में किस तरह से वोट करना है, यह सांसदों को बताया जाएगा।
बता दें कि कल 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव है, जिसके लिए BJP-NDA गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं और कांग्रेस-INDIA ब्लॉक गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी हैं।
यह भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ के साथ 3 घंटे में हुआ खेल, वीडियो से समझे इस्तीफे की असली वजह