Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'दसों दिशाओं में छाए पीएम मोदी, विश्वकर्मा पूजा के दिन उनका जन्मदिन', अपर्णा यादव ने गाना गाकर दी बधाई

Aaj Ki Taaza Khabar: वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित हुए 21 दिन हो गए हैं और श्रद्धालुओं में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है. आज से तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा शुरू हो रही है. वहीं आज से अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील भी शुरू हो रही है.

Breaking News

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार की प्रमुख खबर की बातें करें तो आज से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर चर्चा शुरू हो रही है. वहीं नया बिहार बनाने का संकल्प लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव जहानाबाद से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन के तहत चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग आज से शुरू होगी. दूसरी ओर, आज 21वें दिन भी वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'विश्वकर्मा पूजा के दिन पीएम मोदी का जन्मदिन, अद्भुत संयोग', गाना गाकर अपर्णा यादव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री का जन्मदिन भारतीयों के लिए एक बड़ा अवसर है। कल विश्वकर्मा पूजा भी है, यह एक अद्भुत संयोग है। प्रधानमंत्री मोदी मन के भक्त हैं, महिलाओं के लिए उन्होंने जो योजनाएं लाईं, पहले सिर्फ बातें होती थीं, प्रधानमंत्री ने उन्हें संभव बनाया। आतंकवाद के खिलाफ उनका रुख दुनिया ने देखा, भारत अब किसी के भी आगे झुक रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारिश से बहुत नुकसान, प्रधानमंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन- सीएम धामी

देहरादून में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के बाद कहा कि भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है. जान-माल का नुकसान भी हुआ है. कल रात जैसे ही इस आपदा की जानकारी मिली, सभी विभाग काम पर लग गए. SDRF, NDRF, हमारे अन्य विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी, सभी मौके पर पहुंच गए. निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. लगभग 80 प्रतिशत बिजली बहाल कर दी गई है. बाकी 15%-20% एक-दो दिन में बहाल हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन, पूरी मशीनरी, पूरा सिस्टम बचाव और राहत कार्य में पूरी तरह से लगा हुआ है. मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं, उन्होंने हमें हर संभव आश्वासन दिया. उन्होंने पूरी जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्री जी ने भी पूरी आपदा की जानकारी ली है और केंद्र सरकार लगातार हमारे साथ खड़ी है. हम अपने आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने और स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 17 सितंबर से शुरू होने वाली है वैष्णो देवी यात्रा

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ट्वीट किया, "वैष्णो देवी यात्रा 17 सितंबर, 2025 (बुधवार) से अनुकूल मौसम की स्थिति के अधीन फिर से शुरू होगी। भक्तों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक संचार चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत साझेदारी- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी बेहद मजबूत है. दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर हुए हैं और हमने काफी सहयोग, सह-निर्माण और सह-विकास देखा है. हमने साथ मिलकर नई तकनीकों का विकास भी देखा है. हम दुर्लभ मृदा और महत्वपूर्ण खनिजों पर काम कर रहे हैं. मुझे यकीन है कि आप जानते होंगे कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मंज़ूरी दी है और हम उन लोगों के साथ काम कर रहे हैं जो दुर्लभ मृदा के प्रसंस्करण को समझते हैं क्योंकि भारत में दुर्लभ मृदा समुद्र तट की रेत के बहुत अच्छे भंडार हैं और हमें अपनी प्रसंस्करण तकनीकों को विकसित करना होगा. यही हमारा अगला लक्ष्य है जिस पर हम काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इसे बहुत ही उचित तरीके से कर पाएँगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून में आई बाढ़ के बाद CM धामी ने की राहत कार्यों की समीक्षा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ सहस्त्रधारा, मालदेवता और देहरादून के अन्य क्षेत्रों में कल रात हुई भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या को लेकर पुलिस कमिश्नर का बयान

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का कहना है, "लुधियाना के आठ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वे मृतक कार्तिक को जानते थे और अक्सर उससे बहस करते थे। उनका किसी गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं था। सैम, गौतम और साहिल समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल और एक 12 बोर का देसी हथियार बरामद किया गया है। 4-5 अन्य आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:

काठमांडू में हालिया Gen- Z प्रदर्शनों के बाद ट्रैफिक पुलिस वर्दी के बिना ड्यूटी करने को मजबूर है. प्रदर्शनकारियों ने उनकी नीली यूनिफॉर्म और सीटी छीनकर सोशल मीडिया पर उसका मजाक उड़ाया था. अब कई पुलिसकर्मी उधार ली हुई बेल्ट-शर्ट या आम कपड़ों में तैनात दिखाई दे रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:

CPN-माओवादी सेंटर के चेयरमैन पुष्पकमल दहल प्रचंड ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पेरिस दांडा का दौरा किया, जिसे 8-9 सितंबर को हुए Gen-Z प्रदर्शनों के दौरान आगजनी में जला दिया गया था. इस घटना के बाद प्रचंड की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि देशभर के कैडरों की मदद से पार्टी का नया और भव्य केंद्रीय कार्यालय बनाया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता का मामला

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में सेवारत शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार रिवीजन दाखिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के सभी शिक्षक अनुभवी हैं और समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में उनकी योग्यता और सेवा के वर्षों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 5 साल से फरार महिला ठग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 5 साल से फरार महिला ठगबाज को गिरफ्तार कर लिया है। डिलीवरी ऐप से पुलिस को लोकेशन मिली थी। आरोपी महिला सुमन (48) दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, सुमन ने साल 2018 में एक ही प्लॉट को दो अलग-अलग खरीदारों सरदार कुलवंत सिंह और योगेश कुमार-दीपक गहलोत को बेच दिया था। इस दौरान उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। मामले में नजफगढ़ थाने में FIR संख्या 937/2020, धारा 420/467/468/471 IPC दर्ज की गई थी।

2024 में कोर्ट ने उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी का आधार डिटेल्स खंगाला और पाया कि उसके नाम से नया मोबाइल नंबर जारी हुआ है। इस नंबर पर एक फूड डिलीवरी ऐप से लगातार मैसेज आ रहे थे। पुलिस ने कंपनी से संपर्क कर उस मोबाइल नंबर से जुड़े ऑर्डर की सटीक लोकेशन ली और फिर छापा मारकर सुमन को मोहन गार्डन इलाके से पकड़ लिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रंप का NYT के खिलाफ मानहानि केस

राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 बिलियन डॉलर का मानहानि और Libel का केस दायर किया है। उन्होंने NYT को देश के इतिहास के सबसे खराब और गिरे हुए अखबारों में से एक बताते हुए कहा कि यह अब Radical Left Democrat Party का माउथपीस बन चुका है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल से फरार 4 विदेशी कैदी धनुषा में गिरफ्तार

नेपाल से फरार 4 विदेशी कैदी धनुषा में गिरफ्तार किए गए हैं। वे भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाइजीरिया के और एक ब्राजील का नागरिक शामिल है। ये चारों कोकीन तस्करी के मामले में सजा काट रहे थे। लेकिन हाल ही में जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई जेल ब्रेक की घटना का फायदा उठाकर ये कैदी भाग निकले थे। कई दिनों तक नेपाल में छिपते-छिपाते ये भारत की सीमा तक पहुंच गए और बिहार में प्रवेश करने की फिराक में थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते मारपीट हुई और 6 लोगों को चोटें लगीं। मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वेलकम थाना इलाके के सुभाष पार्क में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पालतू कुत्ते ने भी उन्हें काटा है। आरोपी नशे में गाली गलौज कर रहे थे पत्थर और रॉड से भी हमला किया गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज राजकीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचेंगे। इस राजकीय दौरे के साथ ट्रंप एकमात्र ऐसे अमेरिकी नेता हो जाएंगे, जिन्हें स्टेट गेस्ट के तौर पर दूसरी बार ब्रिटेन बुलाया गया है। बुधवार को वे राजा से मिलेंगे। विंडसर कास्टल पहुंचने पर उनका स्वागत प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स करेंगे। इसके बाद किंग चार्ल्स-III और रानी कैमिला शाही सम्मान के साथ उनकी अगुवाई करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा आज BMC चुनाव का बिगुल फूंकेगी

भारतीय जनता पार्टी आज महाराष्ट्र में BMC चुनाव का बिगुल फूंकेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषण से चुनावी शंखनाद होगा। आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा परिवर्तन का नारा देगी। वर्ली डोम में आज शाम 5.30 बजे भाजपा की विजय संकल्प रैली निकलेगी, जिसमें देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मंत्री आशीष शेलार के संबोधन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी दिखेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नासिक के निजी स्कूल को बम की धमकी

महाराष्ट्र में नासिक के प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंस्पेक्टर तृप्ति सोनवणे ने बताया कि इंदिरानगर पुलिस स्टेशन को सुबह लगभग 2.45 बजे एक फर्जी ईमेल पते से एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया था कि वड़ा पथरी रोड स्थित नासिक कैम्ब्रिज हाई स्कूल के बाथरूम में बम है। स्कूल प्रशासन द्वारा सूचित किए जाने पर, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए गहन जांच की। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे स्कूल के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी यादव शुरू करेंगे ‘बिहार अधिकार यात्रा’

तेजस्वी यादव आज से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे. उन्होंने नया बिहार बनाने के संकल्प लिया है. उनका कहना है कि अधिकारी यात्रा बिहार में उद्योग-धंधे स्थापित करने, नए अवसर प्रदान करने, स्थायी नौकरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, चहुमुखी विकास और रोजगार सुनिश्चित करने की यात्रा है. इससे पहले राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, उसी तर्ज पर बिहार अधिकार यात्रा शुरू कर हैं, जिसके तहत RJD बिहारवासियों से सीधे कनेक्ट करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ