'मैं सौदागर हूं, बिहार के बच्चों के भविष्य के सौदा कर रहा हूं', बोले जनसुराज के प्रशांत किशोर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज मणिपुर के दौरे पर रहेंगे और वहां के हालातों का जायजा लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी आज दोहा में कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. आज कश्मीर से दिल्ली तक सेब स्पेशल ट्रेन भी दौड़ेगी.

Breaking News LIVE Updates

Credit- News24GFX

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 13 सितंबर दिन शनिवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी आज से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे. 2 साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद वे पहली बार मणिपुर जाएंगे.

विज्ञापन

वहीं कतर की राजधानी दोहा में इजरायली हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहा में ही कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद से मुलाकात की. आज से कश्मीर से दिल्ली तक सेब पहुंचाने के लिए पार्सल ट्रेन सर्विस शुरू होगी. दूसरी ओर, मी लॉर्ड्स ऑन फैमिली ट्रिप हैं। सुप्रीम कोर्ट के CJI गवई समेत सुप्रीम कोर्ट के 20 जज सपरिवार रणथंभौर पहुंचे हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'राहुल गांधी की यात्रा में भाव नहीं मिला, इसलिए...', शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि हमारे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हम सबको संदेश दिया है कि हमें एकजुट होकर लड़ना है। पूरे एनडीए के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अपना समय देना है और प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छे से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। राहुल गांधी की यात्रा में तेजस्वी जी को कोई भाव नहीं दिया गया, इसलिए बेचारे अपनी यात्रा कर रहे हैं। लगता है इसमें कांग्रेसियों को नहीं बुलाया जाएगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मैं सौदागर हूं, बिहार के बच्चों के भविष्य के सौदा कर रहा हूं', बोले जनसुराज के प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं, "मैं एक 'सौदागर' हूं। मैं बिहार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए व्यापार कर रहा हूँ। मैं लोगों को बता रहा हूं कि जाति के नाम पर फूट डालने वाले नेताओं से खुद को अलग करके वे अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना सकते हैं. अगर इसका मतलब यह है कि मैं एक 'सौदागर' हूं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RG Kar मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत

RG Kar मेडिकल कॉलेज के 24 वर्षीय छात्रा की मालदा स्थित अपने घर में रहस्यमय मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि छात्रा का प्रेमी के साथ तनावपूर्ण संबंध चल रहे थे. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अगले आदेश तक वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

अगले आदेश तक वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित भवन और ट्रैक पर लगातार बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के गुवाहाटी पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेते हुए भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मैक्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली दमकल सेवा की तरफ से कहा गया है कि शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस और दिल्ली दमकल सेवा मौके पर हैं, तलाशी अभियान जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के हनुमानगढ़ में पिस्तौल से गोली मारकर व्यक्ति की हत्या ,हत्यारा मौके से फरार

राजस्थान के हनुमानगढ़ संगरिया कस्बे में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है.कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने स्थित प्रतिष्ठान में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है. बालाजी इंटरप्राइजेज के मुनीम की गोली मारकर हत्या की गई है. हत्या के बाद मृतक के शव को संगरिया में सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. अज्ञात शख्स ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने में टीम जुटी हुई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 2 फरार अपराधी

सेंट्रल दिल्ली की चांदनी महल पुलिस ने 2 फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अपहरण, अवैध बंधक बनाने, मारपीट, जबरन वसूली और अश्लील वीडियो प्रसारित करने जैसे संगीन मामले में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली असगर अंसारी और मोहम्मद सादिक के रूप में हुई है। दोनों जुलाई में एक वीजा एजेंट को अगवा करने और उससे 2 लाख रुपये की मांग करने के मामले में भी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पहले तैमूर नगर से दबोचा गया था, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए थे। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नोएडा सेक्टर-5 में छापेमारी करके दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और पहले विदेशों में रोजगार सप्लाई का काम करते थे। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इनसे पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारिश के बीच इंफाल उतरे PM मोदी

आज प्रधानमंत्री मोदी जब इंफाल एयरपोर्ट पर उतरे तो उस समय शहर में जोरदार बारिश हो रही थी। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर जाना संभव नहीं था, इसलिए वे रैली स्थल तक सड़क मार्ग से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी तय करके पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने निश्चय किया कि चाहे जितना समय लगे, वे सड़क मार्ग से ही रैली स्थल पर पहुंचेंगे, ताकि वे जनता से सीधे संवाद कर सकें।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना UBT देशभर में करेगी आंदोलन

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में कल शिवसेना UBT पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाने के लिए सिंदूर भेजेगी। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शिवसेना UBT ने कहा कि जवान शहीद हो रहे हैं और हम क्रिकेट खेलेंगे, यह योग्य नहीं लगता। मोदीजी कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता, लेकिन खून और क्रिकेट एक साथ चल सकता है। पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ना चाहिए। बाला साहब की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने वाले अपनी हद में रहें। अंग पर सिंदूर नहीं, देशभक्ति का रंग होना चाहिए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान मैच पर शुभम द्विवेदी की पत्नी की प्रतिक्रिया

एशिया कप 2025 में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर पहलगाम आतंकी हमले के शिकार शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि BCCI को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था। कहा जाता है कि क्रिकेटर राष्ट्रवादी होते हैं। क्रिकेट भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन 1-2 क्रिकेट खिलाड़ियों को छोड़कर, किसी ने आगे आकर यह नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए। बीसीसीआई उन्हें बंदूक की नोक पर खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। चंबा में एक बार फिर से बारिश ने कहर बरपाया है। चंबा के भटियात क्षेत्र में बीती रात हुई तेज बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड की खबर है। लैंडस्लाइड के चलते कई सड़के बंद हो चुकी हैं। मलबा आने से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं लैंडस्लाइड से मलबा आने से लाहडू में एक पेट्रोल पंप को भी नुकसान पहुंचा है। सितंबर का लगभग आधा महीना पूरा होने को है, लेकिन बारिश का कहर थमता नजर नहीं आ रहा। लगातार हो रही बारिशों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मथुरा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

दिल्ली नॉर्थ की सराय रोहिल्ला पुलिस ने मथुरा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गांव अनैर्दा गढ़ी में की गई छापेमारी में 14 पिस्तौल, 1 मुस्केट गन और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ है। वहीं आरोपी शिव चरण को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी और अब तक 350 से ज्यादा देसी हथियार बनाने का सामान जब्त हो चुका है। इससे पहले अलीगढ़ में भी हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के बिलासपुर में फटा बादल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नयनादेवी में देर रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नम्होल में इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गई। यहां कई घरों को भी नुकसान की भी सूचना है। भारी बारिश के बाद जगह-जगह लैंडस्लाइड से कई किसानों की जमीन भी बह गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई बम धमकी मामले में केस दर्ज

मुंबई के बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 353(1) और 353(2) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि बीते दिन बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस और यूक्रेन की शांर्ति वार्ता पर अपडेट

रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के साथ चल रही शांति वार्ता फिलहाल रुक गई है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने कहा कि शांति वार्ता के चैनल काम कर रहे हैं, लेकिन अभी बातचीत पॉज मोड में है। रूस ने यूरोपीय देशों पर वार्ता प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

दूसरी तरफ जेलेंस्की ने आगाह किया है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन अभी भी पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों से रूसी प्रतिबंधों को और कड़ा करने और पुतिन से सीधे बातचीत करने के लिए दबाव बनाने को कहा है, जबकि रूस वार्ता में कोई नरमी दिखाए बिना युद्ध जारी रखने की चेतावनी दे रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के घाटकोपर में सड़क हादसा

मुंबई के घाटकोपर में आज सुबह LBS रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार बैरिकेड तोड़कर फुटपाथ पार करती हुई सीधे दुकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार में मौजूद 2 युवतियां और एक युवक नशे की हालत में थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजा पर इजरायल के हमले में 50 मरे

Gaza की सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, इजरायली सेना के हमलों में शुक्रवार को गाजा में 50 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 35 मौतें गाजा सिटी में और 15 अन्य इलाकों में हुईं। इजरायल ने गाजा सिटी में अपने हमले तेज किए हैं, जिसे वह हमास का एक बड़ा गढ़ बताता है। गाजा में मीडिया प्रतिबंध और हालात की वजह से स्वतंत्र पुष्टि मुश्किल है, लेकिन स्थानीय एजेंसियों के अनुसार, मारे गए लोगों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ और यूरोपीय देशों ने इस अभियान को तत्काल रोकने की अपील की है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज मणिपुर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर का दौरा करेंगे। 2 साल पहले साल 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद वे पहली बार मणिपुर जा रहे हैं। यह जानकारी इम्फाल के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने दी। प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर और मिजोरम का दौरा करेंगे, जहां वे बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। कुकी बहुल क्षेत्र, चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से, वे 7300 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मैतेई बहुल इम्फाल में प्रधानमंत्री 1200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें: 3 दिन में मणिपुर समेत 5 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 71850 करोड़ की देंगे सौगात

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ