Aaj Ki Taaza Khabar: डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज 

Breaking News in Hindi: आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत देश के पहले विक्टिम राइट्स सेंटर का उद्घाटन करेंगे. आज भारतीय विदेश मंत्री UNGA को संबोधित भी करेंगे और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भाषण का जवाब देंगे.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज से पितृ पक्ष यानी श्राद्ध शुरू हो गए हैं. वहीं आज बिहार की राजधानी पटना को देश का पहला ‘विक्टिम राइट्स सेंटर’ मिलेगा, जिसका उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत करेंगे और इसके जरिए अपराध पीड़ितों को एक जगह पर मदद पहुंचाना है, ताकि सभी पीड़ितों को इंसाफ मिले.

विज्ञापन

इधर राहुल गांधी आज झीरम घाटी नक्सली हमले के पीड़ितों और शहीद परिवारों के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली में मुलाकात करेंगे. जगदलपुर की विशेष NIA कोर्ट ने 2013 के नरसंहार मामले में 10 नक्सलियों को मौत की सजा सुनाई है. उधर आज भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान का प्रस्ताव ट्रंप ने किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ईरान ने इस सप्ताह दिए एक प्रस्ताव में कहा था कि यदि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों को वापस लेता है और लेबनान को शामिल करते हुए संघर्ष विराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है. हालांकि शनिवार को ट्रंप ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है क्योंकि वह ‘‘बुरी तरह हार रहा है.’’

 

ट्रंप ने एक कॉलेज फुटबॉल मैच के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि यह ठीक है. मैं भी समझौता करना चाहता हूं. लेकिन वह समझौता स्वीकार्य नहीं होगा.'

 

फरवरी के अंत में अमेरिका और इजराइल द्वारा इस्लामिक गणराज्य (ईरान) पर हमले किए जाने के बाद ईरान ने प्रभावी रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था. ईरानी धमकियों और जलमार्ग में जहाजों पर किए गए हमलों के कारण वहां से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में काफी कमी आई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने यूएन में की अहम अपील

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, 'संघर्षों से दूर रहने वाले देशों को बिना किसी गलती के सजा भुगतनी पड़ रही है। जिन पर सबसे ज़्यादा असर पड़ता है, अक्सर उनकी बात सबसे कम सुनी जाती है। इस सभा को हालात की असलियत का सामना करना होगा। इस साल हम खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष देख रहे हैं, जिससे पहले से ही मुश्किल हालात और बिगड़ रहे हैं. जारी तनाव को लेकर हम बहुत चिंतित हैं. अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाजों और नाविकों को निशाना बनाना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. भारत सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऊर्जा व व्यापार का प्रवाह बिना किसी रुकावट के जारी रखने की अपील करता है.'

 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली-एनसीआर में आज बूंदा बांदी के कारण तापमान में अचानक गिरवाट हो गई है. शहर में ठंड बढ़ गई है, कई लोग इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए इंडिया गेट पर घूमने आए. 


(Photo-PTI)

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तुकाराम मुंडे ने कहा- 'मिल्क प्रोडक्ट को लेकर सख्ती जरूरी'

गुजरात के अहमदाबाद में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने कहा, 'दूध जैसे प्रोडक्ट के मामले में, हर खाने की चीज के लिए ट्रेसेबिलिटी जरूरी है; अगर हम इसका पता लगा सकें, तो मिलावट और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं. फूड ट्रेसेबिलिटी- चाहे वो मैनुअल हो या डिजिटल- वेरिफिएबल होनी चाहिए और एक ओपन प्लेटफॉर्म पर काम करनी चाहिए. दूसरी बात स्ट्रीट फ़ूड के लिए नियम तो पहले से हैं, लेकिन उन्हें लागू करना सबसे ज़रूरी है। लंबे समय में, हमें वेंडर्स के लिए जोनिंग बेस्ड पॉलिसी पर विचार करना होगा, जिसमें उनके लिए खास जगहें तय की जाएं.'

 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस का फिर CEC पर निशाना

कांग्रेस नेता मधु गौड़ याक्षी का कहना है, 'राहुल गांधी इसी बारे में बात करते रहे हैं कि कैसे मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और वो एनडीए सरकार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्हें इस पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्हें पद से हटाए जाने का इंतजार करने के बजाय तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. आज देश की मांग है कि लोकतांत्रिक सरकार चुनने के लिए निष्पक्ष चुनाव हों. ज्ञानेश कुमार सत्ताधारी NDA सरकार के कठपुतली बन गए हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में बारिश से धान की खेती को नुकसान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP की नशा मुक्त पंजाब यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है- धामी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद चार धाम यात्रा दो दिनों के लिए रोकी गई

भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद चार धाम यात्रा दो दिनों के लिए रोकी गई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़ा गया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक

आगामी 30 सितंबर को इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें सहयोगी दलों के बड़े नेता हिस्सा ले सकते हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी को लेकर मंत्री दिलीप घोष का बयान

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. अगर जनता उनको वोट नहीं देती तो उसका जिम्मेदार कौन है? वो खुद हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत का बयान

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बयान दिया है और उनके खिलाफ नया महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है. उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए और उन्हें जेल भेजना चाहिए. न स्वतंत्र न निष्पक्ष चुनाव हो रहे और उनकी हरकतों से देश की छवि पर धब्बा लग रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के खिलाफ अपील पर 28 को सुनवाई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई करेगी. WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान 2 युवक डूबे

मध्य प्रदेश के खंडवा में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई है. वहीं 3 अन्य लोगों को बचा लिया गया है. घटना नहालदा गांव के पास हुई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में पूर्व पंचायत अध्यक्ष की हत्या

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के कडलडी तालुक में सिक्कल के पास सिराईकुलम गांव के पूर्व पंचायत अध्यक्ष आर्थर (56) की हत्या हो गई है. सिक्कल गांव में TASMAC के पास जमीन के पुराने विवाद को लेकर वारदात अंजाम दी गई. मृतक के परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामेश्वरम-कन्याकुमारी ईस्ट कोस्ट रोड को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करके उन्हें शांत किया और आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती है और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर में वर्धा में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव

नागपुर के वर्धा में आज नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12290 पर अज्ञात लोगों ने पथराव हुआ है.  पथराव अज्ञात ने किया, जिससे ट्रेन के AC कोच के शीशे टूट गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ