Aaj Ki Taaza Khabar : NEET-SS 2025 की क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटाई गई

Breaking News in Hindi: नितिन नवीन आज भी उत्तर प्रदेश में ही रहेंगे और गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. आज राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण करेंगी, जिसके लिए गुजरात में कार्यक्रम होगा.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi : आज 22 सितंबर की बड़ी खबरों की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजगार मेले में 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. वहीं आज देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इधर देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

आज नितिन नवीन सहारनपुर में रहेंगे

उधर गोवा में कांग्रेस की 27 दिवसीय गोय राखोन्न यात्रा आज से शुरू होगी, जो प्रदेश की सभी 40 विधानसभा सीटों से गुजरेगी. आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहारनपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वहीं आज राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) की वॉर प्रैक्टिस ‘वीर गार्डियन-2026’ का समापन होगा. इधर आज अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी की अहम बैठक होगी.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET-SS 2025 की क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटाई गई

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बताया है कि NEET-SS 2025 में क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के बाद भी 23 जनवरी 2026 को जारी की गई ग्रुप-वाइज रैंक में कोई बदलाव नहीं होगा. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के लिए नए स्कोरकार्ड जारी नहीं किए जाएंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी में ड्रग्स का पता लगाने वाले उपकरण और तकनीकें दिखाई जा रही हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओवैसी ने तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर प्रस्तावित ममनूर हवाई अड्डे का नाम मौलवी सैयद अलाउद्दीन के नाम पर रखने की मांग की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु के पास अवैध हथियार बिक्री गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में पुलिस ने देसी पिस्तौल की कथित अवैध बिक्री में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करके सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रदीप रमेश (30), रिजवान पाशा (36), मनोज (28), वेंकटराज (26), शिवराज (30), गोपी (28) और नंजप्पा (30) के रूप में हुई है.

उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद करने का दावा किया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में पहली गिरफ्तारी 14 अगस्त को अनेकल में हल्देनहल्ली रेलवे फाटक के पास गश्त के दौरान हुई थी, जब पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से एक बैग के साथ खड़ा देखा. अधिकारियों ने बताया कि बाद में उसकी पहचान प्रदीप के रूप में हुई.

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से तीन देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि वह हल्देनहल्ली रेलवे स्टेशन के पास हथियारों की आपूर्ति करने के लिए इंतजार कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी की जमानत खारिज

NCP विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी अखिलेन्द्र प्रताप को कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में कैंसर के 51000 मामले दर्ज

जम्मू कश्मीर की स्वास्थ मंत्री सकीना इत्तू ने विधानसभा में एक जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि जम्मू कश्मीर में कैंसर के 51000 मामले रिकॉर्ड हैं. प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग, विशेष देखभाल और मुफ्त इलाज में की सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई हैं. SKIMS सौरा और GMC जम्मू में कैंसर संस्थान काम कर रहे हैं. घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है और BPL/AAY मरीजों को कैंसर की दवाएं दी जा रही हैं और सर्वाइकल वैक्सीनेशन कराया जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुल्लू के आनी में गहरी खाई में गिरी कार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. आनी इलाके में एक कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 4 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग की 4 राज्यों में द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में ग्रेजुएट्स और टीचर्स के निर्वाचन क्षेत्रों से द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है, जिसके तहत मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों की जमानत याचिका पर आज एंटी करप्शन कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. याचिका 5 सितंबर 2026 को दाखिल की गई थी. अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे की जमानत पर आज सुनवाई होगी, जबकि राम शंकर यादव उर्फ टीनू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत पर कल सुनवाई होगी. रमा शंकर मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ का अगला कार्यक्रम चेन्नई में होगा

कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ का अगला कार्यक्रम चेन्नई में होगा, जिसके लिए तारीख और जगह तय की जा रही है. इस कार्यक्रम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संबोधित करते हैं, जिसमें वे उस शहर के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करते हैं, जहां कार्यक्रम होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई. रात करीब 10 बजे थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी. इस दौरान शक के आधार पर एक बाइक को रोका गया, लेकिन सवारों ने बाइक रोकी नहीं, बल्कि फरार होने का प्रयास किया. पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में एक के बाएं पैर में गोली लगी और दूसरा भागने में सफल रहा. घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में टिफिन में मेथी की सब्जी लाने पर जुर्माना लगा

महाराष्ट्र के मीरा भायंदर इलाके के तपोवन विद्यालय में अजीबो-गरीब मामला आया है. एक छात्र स्कूल के टिफिन में मेथी की सब्जी लेकर आया तो उस पर 50 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया. मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली कालकाजी रेप केस का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास गैंगरेप मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आई 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप हुआ है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 3567 नियुक्ति पत्र बांटेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज रोजगार मेले में 3567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. उन्होंने अपने 9 साल के कार्यकाल में 9 लाख नौकरियां देने का दावा किया है और अगले 6 महीने के कार्यकाल में एक लाख युवाओं को नौकारियों देने का वादा किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ