Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सौरव दास और आशुतोष रांका केस से जुड़े मजिस्ट्रेट को धमकी मामले में FIR दर्ज
Aaj Ki Taaza Khabar
Edited By Khushbu Goyal

Credit- News24 GFX
Edited By Khushbu Goyal

Credit- News24 GFX
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में एक्शन कमेटी AAP नेताओं के आवास और दफ्तरों का घेराव करेगी. वहीं आज लीव इंडिया नोटिस के खिलाफ दायर एक्टर इमरान खान की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. इधर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह SCO मीटिंग जॉइन करने के लिए ताजिकिस्तान के दुशान्बे जाएंगे. उधर आज राहुल गांधी गोवा दौरे पर रहेंगे, जहां उनके कई राजनीतिक कार्यक्रम हैं.
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर जाएंगे और इससे एक दिन पहले आज मानसा इंसाफ मोर्चा AAP विधायकों के घरों के बाहर निंदा पत्र चिपकाएंगे. इधर सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम आज शपथ ग्रहण करेंगे और समारोह गंगटोक के लोक भवन में आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
महाराष्ट्र के जलगांव में बांभोरी पुल के पास कार और कंटेनर ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. शवों को जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है.
दिल्ली पुलिस ने मुख्य न्यायिक न्यायाधीश आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका के संबंध में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: