Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूकंप के झटकों से शिमला में दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

दिल्ली पुलिस ने आज सुबह नेहा बोरा को रिहा कर दिया और अभिजीत दीपके को प्रिवेंटिव अरेस्ट में ले लिया. वहीं आज दुर्गा पूजा होगी और केंद्रीय मंत्री कोलकाता में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. आज CJP कार्यकर्ता अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन की योजना बना सकते हैं.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News Hindi LIVE Updates: आज 17 अक्टूबर दिन शनिवार की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज बेंगलुरु में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मुकाबला होगा. वहीं आज अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आएंगे और मुंबई एवं जामनगर का दौरा करेंगे. उधर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. वे रात करीब 8 बजे अहमदाबाद से सीधे कोलकाता पहुंचेंगे और दुर्गा पूजा में शामिल होंगे. इधर दिल्ली के कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आज भी आम जनता के लिए बंद रहेगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से अमित शाह का 2दिवसीय कोलकाता दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे आज रात 8 बजे अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे और दुर्गा पूजा में शिरकत करेंगे. कल  18 अक्टूबर को शाह बेलूर मठ जाएंगे, जो रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है. वहां वह दुर्गा पूजा में शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में भूकंप आया

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आज सुबह भूकंप आया और लोगों ने जोरदार झटके महसूस किए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत फैली हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ