Iran के उप विदेश मंत्री काजेम घरीबाबादी ने Strait of Hormuz में फ्रांस, ब्रिटेन या अमेरिका समर्थक किसी भी देश के युद्धपोतों की मौजूदगी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों द्वारा निर्णायक और तत्काल जवाब दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिमी देशों द्वारा तेल टैंकरों की सुरक्षा के नाम पर भेजे गए जहाजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये चेतावनी तब आई है जब ब्रिटेन ने HMS Dragon युद्धपोत को मध्य पूर्व भेज दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य Hormuz में तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया जा रहा है. ब्रिटेन फ्रांस के साथ मिलकर एक बड़े अभियान की तैयारी कर रहा है, जो ईरान संकट के शांत होने के बाद शुरू हो सकता है. पश्चिमी देशों का संदेश स्पष्ट है - शिपिंग लेन को लंबे समय तक अवरुद्ध नहीं रखा जाएगा और Iran ने इस बात को भांपते हुए अब अमेरिका के अलावा यूरोप के देशों को भी धमकी देना शुरू कर दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 10 मई से से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का दौरा करेंगे. इस दौरान वह हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी भाग लेंगे.
पीएम मोदी बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे और तेलंगाना में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री रविवार सुबह, बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे. वह बेंगलुरु मे स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो आंतरिक शांति व समग्र कल्याण के लिए समर्पित एक ध्यान भवन है. इस दौरान पीएम मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की राष्ट्रव्यापी सेवा पहल भी शुरू करेंगे, जिनमें मानसिक कल्याण, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित पूरे वर्ष चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं.
बेंगलुरू का दौरान खत्म होने के बाद वह हैदराबाद जाएंगे और लगभग 9,400 करोड़ रुपये मूल्य की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद हैदराबाद में स्थित सिंधु अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
गृह मंत्री करेंगे हाई लेवल मीटिंग
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 10 मई को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश में संभावित बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी.
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. अमित शाह के मार्गदर्शन में, गृह मंत्रालय ने हाल के वर्षों में देश में आपदा प्रबंधन ढांचे को काफी मजबूत किया है. इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, NDRF को सुदृढ़ बनाना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान शून्य जनहानि के दृष्टिकोण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना शामिल है.
प्रत्येक राज्य की बड़ी खबरों और चुनाव के बाद के घटनाक्रमों पर ताजा अपडेट के लिए News24 से जुड़े रहें.
#watch | हावड़ा, पश्चिम बंगाल: नबन्ना सचिवालय केसरिया रोशनी से जगमगा उठा।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार, 11 मई को नबन्ना सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। pic.twitter.com/MAFRDEWyRi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
बंगाल के नवान्न में कल नए CM शुभेंदु अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. सुबह 11:30 बजे सुवेंदु 5 मंत्रियों संग पहली कैबिनेट मीटिंग करेंगे. कल कुल 3 बैठकें होगी
कल सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर असम के सीएम पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में पीएम समेत सरकार और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.
#watch | महाराष्ट्र: दादर में गोखले रोड पर एक पेट्रोल पंप पर एक पेड़ गिर गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की एक टीम मौके पर मौजूद है। pic.twitter.com/OfECP6McvM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने फ़ोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर विजय को बधाई दी: सूत्र pic.twitter.com/FqhCog8vbs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हिंदुस्तान के हर कोने में असम से ओडिशा और बंगाल से पुडुचेरी तक, ये सिर्फ चुनावी विस्तार नहीं है। ये भारत के राजनीतिक मानस में आए उस परिवर्तन का संकेत है जहां जनता अब वंशवाद… pic.twitter.com/2m4x590aXu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | गुवाहाटी, असम: गुवाहाटी के कई हिस्सों में बारिश के कारण जलभराव हुआ। pic.twitter.com/XXDdM9mfEl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल को समर्पित किया; यह कैंसर पर केंद्रित एक अत्याधुनिक, मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी और क्वार्टनरी केयर अस्पताल है।(सोर्स: DD News) pic.twitter.com/9VCfWZc3pk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
17वीं तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार, 11 मई, 2026 को सुबह 9.30 बजे चेन्नई स्थित सचिवालय के विधानसभा कक्ष में आयोजित करने के लिए बुलाया गया है। इस दिन नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे।तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार, 12 मई, 2026 को सुबह 9.30… pic.twitter.com/J1ZZvwc8We
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा विधायक हंसराज विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/MQP93RVEhW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/s2zqt7KbTE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा नेता मनोज कुमार पांडे ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/wxSYRu1d58
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा विधायक अजीत पाल ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/34x4FASdxu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/eDqF5nCXt3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/54jHERcVpa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/k2w0gyf07v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/oa9rCzrEyL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
#watch | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। pic.twitter.com/8tqzZ8NBVY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु, कर्नाटक : आज सुबह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले, चेकिंग के दौरान फुटपाथ के किनारे दो जिलेटिन स्टिक मिलीं. यह मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर था, जहाँ PM मोदी को पहुँचना था. आगे की जाँच जारी है: DIG सेंट्रल रेंज बेंगलुरु
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई, तमिलनाडु: TVK विधायक मारिया विल्सन ने कहा, "तमिलनाडु के लोग अपने ही बेटे, अपने ही भाई को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते देख बहुत खुश हैं। यह वही पल था जिसका वे इंतजार कर रहे थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 'व्हाइट पेपर' जारी करने की घोषणा की है, जो तमिलनाडु के किसी भी मुख्यमंत्री ने पहले कभी नहीं किया..."
#watch | Chennai, Tamil Nadu: TVK MLA Maria Wilson says, "The people of Tamil Nadu are very happy to see their own son, their own brother, take the oath as the Chief Minister of the state. This was the moment they were waiting for. Tamil Nadu CM has announced to produce the white… pic.twitter.com/j9JiOSgk40
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लगा दी गई है. राज्य की राजनीति में अपनी रणनीतिक कुशलता और विकासवादी छवि के लिए जाने जाने वाले सरमा लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे. वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने राज्य की 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी, असम : BJP विधायक दल और NDA विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है. मैं प्रधानमंत्री के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, और हम अगले पांच वर्षों तक विकास कार्य करेंगे. मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करता हूं.'
Guwahati, Assam | Newly elected leader of the BJP Legislature Party and the NDA Legislature Party, Dr Himanta Biswa Sarma says, "Prime Minister Narendra Modi has blessed us to form the government in Assam for a third consecutive term. I express my heartfelt gratitude to the Prime… pic.twitter.com/v6l6Bf9BUZ
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK नेता सेल्वी एस. कीर्तना ने तमिलनाडु राज्य में मंत्री पद की शपथ ली।
TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहाँ की सरकार अपना ज़्यादातर समय अंदरूनी झगड़े सुलझाने में बिता रही है। अभी तक यह भी तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कितने समय तक अपने पद पर बने रहेंगे... यहाँ तक कि (केरल में भी) अभी तक वे किसी नतीजे पर नहीं पहुँच पाए हैं। वे अपनी ही पार्टी के नेताओं से वादे करते हैं और फिर उन्हें धोखा देते हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ था। कर्नाटक में भी अभी वही खेल चल रहा है। अब केरल की बारी है..."
#watch | Bengaluru | Prime Minister Narendra Modi says, "...Instead of solving the problems of the people, the government here is spending most of its time resolving internal disputes. It has still not been decided how long the Chief Minister will remain in office...Even (in… pic.twitter.com/Qp982rOCiO
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK के नेता पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन और डॉ. टी.के. प्रभु ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।
#watch | Chennai: After taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay felicitated Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai. pic.twitter.com/ag7KbStGNA
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
Chennai | Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay took oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/Oc1SXM2aA3
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई: तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
#watch | Chennai: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay to take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/4wSpc1TgIm
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में सेशंस कोर्ट ने 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है. कोर्ट से सीधे गुरुग्राम स्थित ED ऑफिस ले जाया गया. ईडी की टीम अब लगातार अरोड़ा से पूछताछ कर रही है. शनिवार सुबह ED ने चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की. चंडीगढ़ के सरकारी आवास से संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया. करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई. ईडी ने एक महीने में दूसरी बार और तीसरी बार कुल मिलाकर रेड की कार्रवाई की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी का भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर हल्ला बोल जारी है. भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ आज पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी. जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. आज पंजाब के हर जिले में सड़कों पर उतरेंगे आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स और भाजपा दफ्तरों के बाहर करेंगे प्रदर्शन.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई में आज सुबह 10 बजे शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची:
मुख्यमंत्री — Vijay
N. Anand
Aadhav Arjuna
K. A. Sengottaiyan
P. Venkatramanan
K. G. Arunraj
R. Nirmal Kumar
T. K. Prabhu
S. Keerthana
Raj mohan
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे से मुंबई आते वक्त सुप्रिया सुले की कार का ऐक्सिडेंट हो गया. इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है. सुले ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर भी शेयर किया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की कार का ऐक्सिडेंट हो गया. शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी, लेकिन वह और उनके सा्थ मौजूद अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'आज पुणे से मुंबई आते समय मुझे राजमार्ग पर एक भयावह अनुभव हुआ जब लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुजरात के पंजीकरण नंबर वाले एक वाहन के चालक ने मेरी कार को बगल से टक्कर मार दी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई, तमिलनाडु: शिवकाशी निर्वाचन क्षेत्र से TVK की नवनिर्वाचित विधायक एस. कीर्तना ने कहा, "आज तमिलनाडु और राज्य की जनता के लिए एक बड़ा दिन है... यह वही पल है जिसका इंतजार हर कोई कर रहा था..."
#watch | Chennai, Tamil Nadu | S Keerthana, TVK MLA-elect from the Sivakasi constituency, says, "Today is a big day for Tamil Nadu and the public of the state...This is the moment everybody has been waiting for..." https://t.co/Ndr3C8C0VK pic.twitter.com/wbw05LZjQs
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिनेता से राजनेता बने विजय आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राहुल गांधी चेन्नई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी IGI हवाई अड्डे पर पहुंचे; वे तमिलनाडु के लिए रवाना हो रहे हैं.
वे आज चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
#watch | Delhi | Leader of Opposition (LoP) Rahul Gandhi arrives at IGI Airport as he heads to Tamil Nadu He will be attending the swearing-in ceremony of Tamil Nadu CM-designate Vijay in Chennai, today. pic.twitter.com/Z5yNaTr0vw
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को बड़ी हार मिली है. BJP के सामने TMC की सीटें बहुत कम रह गई हैं. अब TMC एक विपक्षी पार्टी है. अब TMC ने अपने नए नेता चुने हैं. बल्लीगंज के MLA शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष के नेता के रूप में घोषित किया गया है.
कोलकाता पोर्ट के MLA फिरहाद हकीम को मुख्य व्हिप बनाया गया है. दो महिला नेताओं को डिप्टी लीडर बनाया गया है. ये सब फैसले TMC ने विधानसभा में अपनी टीम को मजबूत करने के लिए लिए हैं.
पश्चिम बंगाल के चुनाव में पहले TMC की सरकार थी. ममता बनर्जी TMC की नेता हैं और वो मुख्यमंत्री थीं. लेकिन इस बार का चुनाव ने TMC के खिलाफ जनादेश दिया. BJP ने 207 सीटें जीती तो TMC महज 80 ही सीट जीत सकी.









