Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा खबरों में बना रहेगा.

Taaza Khabar

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होंगे. इससे पहले, सुबह करीब 11 बजे वो एक नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रिमिलिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) आज से शुरू हो रही है. ये परीक्षा 1 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. इसमें लाखों कैंडिडेट्स शामिल होंगे.

विज्ञापन

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के 3 दिवसीय झारखंड दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वो पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे.

शिरोमणि अकाली दल ने एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार और इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर गठित एक्शन कमेटी के ऐलान का समर्थन किया है. कमेटी ने पंजाब सरकार के विरोध में आज राज्य के सभी गांवों और शहरों में ‘झाड़ू जलाने’ का ऐलान किया है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज झारखंड में नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के 3 दिवसीय झारखंड दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वो पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ मीटिंग कर चर्चा करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM का वारणसी दौरा आज

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी जाएंगे, जहां वो नमो घाट पर आयोजित इंडियन एयरफोर्स के एयर शो में शामिल होंगे. इससे पहले सुबह तकरीबन 11 बजे वो एक नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ