Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वसई में बेटे के इलाज के बहाने महिला का यौन शोषण, FIR दर्ज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वसई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला के नाबालिग बेटे के इलाज का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे वसई किले स्थित एक स्वयंभू तांत्रिक के पास ले गया, जहां बेटे के इलाज का बहाना बनाकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने अर्नाला स्थित एक रिसॉर्ट में भी उसका यौन शोषण किया. इस मामले में अर्नाला कोस्टल पुलिस ने अजय कमलाकर राऊत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं, कथित तांत्रिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, संबंधित तांत्रिक के खिलाफ पहले भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हो चुका है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या इसी तरह अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण या आर्थिक ठगी की गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.