उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गैंगरेप के 47 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने मामले में मिली सजा को सही ठहराया है, यानी दोषी की सजा बरकरार रहेगा.
Today Breaking News in Hindi: आज 17 जुलाई दिन शुक्रवार है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे. हरियाणा के जींद जिले में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं आज संसद के मानसून सत्र की रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की बैठक भी होगी. सुबह साढ़े 11 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.
आज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा
इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 19 जुलाई तक 3 दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. विधानसभा चुनाव के बाद पहले दौरे में वे सीमा सुरक्षा, शासन, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पश्चिम बंगाल जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ही पूर्वी दिल्ली में संजय लेक पर ‘मेगा वृक्षारोपण अभियान’ शुरू करेंगे.
आज 2 मामलों में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई
उधर, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी. दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका पर भी आज ही सुनवाई होगी. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
रुद्रप्रयाग के तरसाली-फाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया. हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया. एसडीआरएफ ने रोप रेस्क्यू तकनीक की मदद से खाई में उतरकर ट्रक तक पहुंच बनाई, जहां दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले. दोनों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 45 वर्षीय संजय राणा और 36 वर्षीय मोहन के रूप में हुई है.
प्रधानमंत्री मोदी आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे हरियाणा के जींद जिले में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. जींद के एकलव्य स्टेडियम में 14700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. जींद में ही वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हरियाणा के बाद वे चंडीगढ़ जाएंगे, जहां 6600 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. चंडीगढ़ में भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे. चंडीगढ़ के बाद वे पंजाब के जालंधर में पहुंचेंगे, जहां वे 5470 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे.









