Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह FCRA सदन में करेंगे पेश
विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजे का प्रस्ताव लोकसभा में पारित हो गया है. प्रस्ताव को नित्यानंद ने पेश किया था, जिसमें तय किया गया है कि जेपीसी में लोकसभा के 21 सदस्य होंगे, जिन्हें माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा नामित किया जाएगा, राज्यसभा के 10 सदस्य होंगे, जिन्हें माननीय राज्यसभा सभापति द्वारा नामित किया जाएगा.
* JPC में कुल 31 सदस्य होंगे।
* लोकसभा से 21 सदस्य
* राज्यसभा से 10 सदस्य
* लोकसभा के 21 सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष नामित करेंगे।
* राज्यसभा के 10 सदस्यों को राज्यसभा के सभापति नामित करेंगे।
* JPC की बैठक के लिए कुल सदस्यों के लगभग एक-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति जरूरी होगी।
* समिति को 2026 के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करनी होगी।
* समिति के कामकाज पर संसदीय समितियों से जुड़े नियम लागू होंगे।
* प्रस्ताव में राज्यसभा से भी JPC में शामिल होने और अपने सदस्यों के नाम भेजने की सिफारिश की जाएगी।
* यानी FCRA संशोधन बिल पर अब दोनों सदनों की संयुक्त समिति विस्तार से विचार करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी।