[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: संजय राउत ने मांगी माफी, मंत्री दादा भूसे ने वापस लिया मानहानि का केस

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना का दूसरा युद्धपोत USS फोर्ड भूमध्य सागर में पहुंच गया है। वहीं अमेरिका ने 14 साल बाद सीरिया में अपना दूतावास खोलने का फैसला किया है। इसे सिविल वॉर के कारण बंद किया गया था। तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए गठबंधन दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए DMK ने समिति बना दी है।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 21 फरवरी दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज RSS से जुड़े मानहानि मामले में आज महाराष्ट्र की भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे। वहीं आज दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट एक्सपो समिट 2026 का आखिरी दिन है। इधर, उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर का भाई जयदीप सेंगर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

विज्ञापन

उधर, तमिलनाडु के मदुरै जिले के गोरिपलायम में मुख्यमंत्री स्टालिन नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में CRPF की वार्षिक परेड में शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के शिलान्यास कार्यक्रम में जाएंगे। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीएम भजन लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जयपुर में शनिवार को विधानसभा के भीतर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने पांच वर्षों में ठोस काम नहीं किया और अब सच्चाई का सामना करने की हिम्मत भी नहीं है, इसलिए विपक्ष बहस से दूर भागा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर सरकार का दायित्व है कि वह अपने कामकाज का वार्षिक लेखा-जोखा जनता के सामने रखे. इसी परंपरा के तहत उनकी सरकार ने पहली बार दो साल का विस्तृत प्रतिवेदन सदन में रखा और ‘2 साल बनाम 5 साल’ पर चर्चा का अवसर दिया. उनका कहना था कि यदि बहस होती तो पांच साल की सच्चाई जनता के सामने आ जाती.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांदीपुरा-श्रीनगर अल्टरनेट रोड पर ट्रैफिक क्लियरेंस शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: J&K: गंदेरबल के सफापोरा से मिले ड्रोन फुटेज में सिक्योरिटी फोर्स उस जगह पर दिख रही है जहां एक IED का पता चला था और उसे सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया था; बांदीपुरा-श्रीनगर अल्टरनेट रोड पर ट्रैफिक बाद में क्लियरेंस के बाद फिर से शुरू हो गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ FIR दर्ज- आशुतोष पांडे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रयागराज: शिकायत करने वाले आशुतोष पांडे कहते हैं, 'आज कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद जैसे जघन्य अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है, और यह आदेश उन नाबालिग बच्चों के लिए जारी किया गया है. पहली नजर में हमें न्याय मिला है. अविमुक्तेश्वरानंद छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकतें, यौन अपराध करता था... FIR दर्ज करने का आदेश देने के साथ ही कोर्ट ने हमारे दिए गए सबूतों की जांच का भी आदेश दिया है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी की मुख्य न्यायाधीश के साथ हुई बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के काम के लिए बैठक में तय हुआ कि हाई कोर्ट की निगरानी में न्यायिक अधिकारी एसआईआर के काम में लगाए जाएंगे. न्यायिक अधिकार, (ERO) इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी जो एसडीएम स्तर का होता है, की जगह एसआईआर का काम करेंगे. सिर्फ पश्चिम बंगाल राज्य ऐसा है जहां राज्य सरकार ने एसडीएम को नियुक्त ना करके, दूसरे स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया था, जो आरोप के मुताबिक राज्य सरकार के प्रभाव में काम कर रहे थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: डबल इंजन सरकार में जो हो रहा है वह गलत है- कोलकाता के मेयर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: UP के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा रमज़ान के दौरान मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाज़त देने की मांग को खारिज करने पर, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा, "... डबल इंजन सरकार में जो हो रहा है वह गलत है। जब सुप्रीम कोर्ट ने रमज़ान के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है, तो योगी सरकार संविधान से हटकर काम कर रही है..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीएम योगी ने किया नमो भारत स्टेशन का इंस्पेक्शन

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कल PM मोदी के दौरे से पहले मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन पर इंतज़ामों का इंस्पेक्शन किया। PM मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री पूरे 82 km दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे। वे भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की जमानत याचिका खारिज

भारतीय युवा कांग्रेस के एआई शिखर सम्मेलन विरोध प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: संजय राउत पर दर्ज हुआ केस लिया गया वापस

महाराष्ट्र में शिवसेना संजय राउत पर दर्ज केस उनके द्वारा माफी मांगे जाने के बाद वापस ले लिया गया है। मंत्री दादा भूसे ने केस दर्ज कराया था। संजय राउत ने 178 के चीनी मिल घोटाले का आरोप मंत्री दादा भूसे पर लगाया था लेकिन अब माफी मांगे जाने के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया है। राउत ने मान लिया है कि उन्होंने मंत्री भूसे पर गलत आरोप लगाए थे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: श्रीनगर में CRPF की गाड़ी खाई में गिरी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अहमदनगर के पास CRPF की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। हादसा नहर के पास हुआ, जहां गाड़ी सड़क से उतरकर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। CRPF और जम्मू-कश्मीर SDRF के अधिकारी हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया साजिश

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में AI समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पेश किया है। दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों की रिमांड मांगी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की आड़ में साजिश रची गई है। टकराव के दौरान दिल्ली पुलिस के 3 अफसर घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस मामले में फंडिंग के एंगल से जांच करना चाहती है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: संजय राउत आज मालेगांव कोर्ट में पेश होंगे

महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत आज मालेगांव कोर्ट में पेश होंगे। उनके खिलाफ मंत्री दादा भुसे ने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मामला गिरणा सहकारी शक्कर कारखाना से जुड़ा है। 178 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के आरोप हैं।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां दिल्ली पुलिस के साथ पैरा मिलिट्रीफोर्स को तैनात किया गया है। AI समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस थोड़ी देर में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस ऑफिस के सामने BJP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में आज BJP का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। विरोध प्रदर्शन कांग्रेस मुख्यालय के सामने किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने का कारण कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन है, जो कल भारत मंडपम में चल रहे AI समिट के विरोध में कैंपस के अंदर किया गया था।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गोपालगंज में प्रशांत किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रशांत किशोर आज बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि संगठन को कैसे आगे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा करने आए हैं। जन सुराज का संगठन जनता की आवाज बनकर समाज के खड़ा होगा। प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव नतीजों पर तंज कसा और कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के बावजूद लोगों से वापस उसी सरकार को चुना है तो ये समस्याएं खत्म कैसे होंगी, हम लोग समझाने का अपना प्रयास जारी रखेंगे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पेशी के लिए भिवंडी कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुंबई पहुंच गए हैं। साल 2014 के मानहानि केस में उन्हें आज भिवंडी अदालत में पेश होना है। मामला अभी चल रहा है और उन्हें एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने होंगे। एक नया गारंटर पेश करना होगा, क्योंकि उनके पिछले गारंटर शिवराज पाटिल का निधन हो गया है। उनके वकील नारायण अय्यर हैं।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के वलसाड में भयानक सड़क हादसा

गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई है। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और शव कार में ही फंस गए, जिन्हें कटर की मदद से निकालना पड़ा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: उन्नाव रेप केस का दोषी कर सकता है सरेंडर

उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर का भाई जयदीप सेंगर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। दिल्ली हाई कोर्ट ने ही उसे सरेंडर करने का आदेश दिया है। पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में दोष साबित होने के चलते उसे सरेंडर करने को कहा गया है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज ब्राजील के राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय वार्ता

AI समिट में पिछले 2 दिन हिस्सा लेने के बाद आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत में जिसमें रक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया जाएगा। आज ही 21 फरवरी को ब्राजील-भारत व्यापार मंच का आयोजन होगा, जहां दोनों देशों के निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति देश के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम जॉइन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम करीब 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना-इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में हिट एंड रन का एक और केस

दिल्ली में हिट एंड रन का एक और केस सामने आया है। बीती रात सुभाष नगर में हादसा हुआ। एक कार वाले ने बाइक पर जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं CCTV चेक करके आरोपी कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ