Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल में BJP निकालेगी परिवर्तन यात्रा, समापन पर विशाल रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी

Breaking News in Hindi Updates: अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील शुरू हो गई है और करीब 550 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट होने का अनुमान है। वहीं यूक्रेन और रूस के बीच अमेरिका की मौजूदगी में जिनेवा में शांति वार्ता शुरू हो गई है।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 18 फरवरी दिन बुधवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पहला पेपरलेस बजट पेश करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मायापुर का दौरा करेंगे और इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन

इधर, आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 5 दिन के दौरे पर भारत आएंगे। इस दौरान वे AI समिट में शिरकत कर सकते हैं। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई से दिल्ली आएंगे, जहां वे भारत मंडपम में चल रहे समिट में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जल संकट के समाधान की ओर राजस्थान, हरियाणा के साथ बनी DPR पर सहमति

राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा, "यमुना जल की बात लोग वर्षों से करते आए हैं। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके अथक प्रयास से ये सपना साकार होने जा रहा है। शेखावाटी अंचल के अंदर यमुना का पानी आए इसके लिए पहले हमारी सरकार ने हरियाणा के साथ मिलकर DPR बनाने का MoU किया... हमारी कनाल, नहर कहां-कहां से गुजरेगी, उसके मार्ग को लेकर दोनों राज्यों के बीच लंबा संवाद चला... मैं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री का धन्यवाद देता हूं कि वे इस बातचीत को लेकर आगे बढ़े... इस संरेखण को लेकर हमें लिखित में सहमति प्रदान कर दी गई है...वर्षों से दो राज्यों के बीच जल को लेकर जो बंटवारा था उसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुलझा दिया है। मैं उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं... 2028 से पहले शेखावटी अंचल के अंदर यमुना का पानी आएगा, इसको लेकर हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इलेक्शन कमीशन को इतनी पावर कैसे मिली- TMC MLA

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के इलेक्शन कमीशन को तुगलकी कमीशन कहने पर TMC MLA अपूर्व सरकार ने कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट जाकर पश्चिम बंगाल की बेहतरी के लिए इलेक्शन कमीशन की बात कर रही हैं। दूसरे राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं... इलेक्शन कमीशन को इतनी पावर कैसे मिल गई कि वह सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर भी तोड़ सकता है?..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राजकुमार अलोइस इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने दिल्ली पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार अलोइस, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे. उनका स्वागत बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक ने किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: एम. के. स्टालिन 'चैंपियंस ऑफ तमिलनाडु' इवेंट में हुए शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: चेन्नई, तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) के 'चैंपियंस ऑफ तमिलनाडु' इवेंट में शामिल हुए. यह इवेंट राज्य की स्पोर्ट्स सेक्टर में शानदार उपलब्धियों के पांच साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया था.

डिप्टी चीफ मिनिस्टर उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: डोडा जिल में हिमस्खलन होने से यातायात अवरुद्ध

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में भद्रवाह–पठानकोट अंतर-राज्यीय सड़क में हिमस्खलन होने से यातायात अवरुद्ध हो गया हालांकि जिला प्रशासन की ओर से रास्ते से बर्फ को हटा लिया गया है और यातायात बहाल कर दिया गया है. इस अबलॉन्च आने के कारण सड़क पर कई वाहन फंस गए थे. अधिकारियों के अनुसार, यह हिमस्खलन थंथेरा और गुलदंडा के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

गुलदंडा जम्मू संभाग का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां बर्फबारी के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लखनऊ में फ्लाइओवर से युवक ने लगा दी छलांग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लखनऊ आलमबाग आरडीएसओ फ्लाइओवर से युवक ने छलांग लगा दी. मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ आलमबाग थाना क्षेत्र में स्थित आरडीएसओ फ्लाईओवर से आज एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी. युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से यह कदम उठाया इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया. पुलिस की सतर्कता से युवक की जान बच गई.

फिलहाल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया. आत्महत्या के प्रयास के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: वे केंद्र सरकार की स्कीमों का विरोध कर रहे- BJP लीडर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: चेन्नई, तमिलनाडु: तमिलनाडु के CM एम के स्टालिन के बयान पर BJP लीडर वनथी श्रीनिवासन ने कहा, "... वे केंद्र सरकार की स्कीमों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन जब वे 2004 से 2014 के बीच सत्ता में थे, तो उन्होंने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने ऐसा कोई एक्शन नहीं लिया जो उन्हें लगता हो कि राज्य के हित के खिलाफ है। अब, जब वे अपना टर्म पूरा करने वाले हैं, और चुनाव पास आ रहे हैं, तो स्टालिन फिर से राज्य की ऑटोनॉमी के बारे में बात कर रहे हैं..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सुवेंदु अधिकारी पागलों की तरह बात कर रहे हैं- हुमायूं कबीर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कोलकाता: राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के बयान पर जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, 'सुवेंदु अधिकारी पागलों की तरह बात कर रहे हैं, मैं पागलों के सवाल का जवाब नहीं दूंगा. अगर उनमें हिम्मत है, तो वे केंद्रीय एजेंसियों से मेरे खिलाफ कार्रवाई करवाएं... आपको 25 फरवरी को पता चल जाएगा कि हम किसके खिलाफ लड़ेंगे.'

Aaj Ki Taaza Khabar: I-PAC रेड मामले में ममता बनर्जी के खिलाफ दाखिल ED की याचिका पर सुनवाई टली

Aaj Ki Taaza Khabar: I-PAC रेड मामले में ममता बनर्जी के खिलाफ दाखिल ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई टली, अब 18 मार्च को अगली सुनवाई होगी.

ईडी की तरफ से SG ने कहा कि आज ईडी अपना जवाब दाखिल करेगी.

ED ने I-PAC में रेड के दौरान ममता बनर्जी पर दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए SC मे याचिका दाखिल की है.

याचिका में सीएम ममता बनर्जी, राज्य के डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार को पक्षकार बनाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई है.

दूसरी तरफ ममता बनर्जी की तरफ से दाखिल हलफनामे में प्रवर्तन निदेशालय पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अपने हलफनामे में ममता ने कहा है कि ईडी अधिकारियों ने कोलकाता में आईपैक कार्यालयों में तलाशी के नाम पर टीएमसी का गोपनीय और चुनावी रणनीति से जुड़ा डेटा चुरा लिया.

ममता बनर्जी ने अदालत से कहा कि यह कार्रवाई न केवल अवैध थी बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल देने जैसी भी है. ममता बनर्जी ने अदालत को बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि आईपैक के दफ्तरों में तलाशी चल रही है और पार्टी से जुड़ा गोपनीय डेटा वहां मौजूद है, वह खुद वहां पहुंचीं. उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीएमसी की संवेदनशील सामग्री वापस लेना था ताकि उसका दुरुपयोग न हो. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान उन्होंने ईडी की कार्रवाई में कोई बाधा नहीं डाली है.

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: मध्य प्रदेश के बजट में जी राम जी योजना के लिए 10440 करोड़ का प्रावधान

मध्य प्रदेश के बजट में जी राम जी योजना के लिए 10 हजार 440 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सिंहस्थ के लिए 21 हजार 561 करोड़ का बजट आवंटित होगा। प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान किया है। भोपाल और इंदौर को 972 इलेक्टिक बसें मिलेंगी। 2 साल में 33 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए।

8 लाख करोड़ के काम शुरू हो चुके हैं और 12 हजार करोड़ सड़क-पुलियों के लिए अलॉट किए गए हैं। सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14 हजार 742 करोड़ और श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वन पर्यावरण क्षेत्र के लिए 6 हजार 151 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: बंगाल में बीजेपी निकालेगी परिवर्तन यात्रा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया है। यात्रा 9 जगहों से शुरू होगी और अगले महीने 2 मार्च से 5 मार्च तक चलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी परिवर्तन रथ के समापन समारोह में शामिल होंगे. यह समापन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होगा और पीएम मोदी यहां एक बड़ी जससभा को भी संबोधित करेंगे.

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की अमर कॉलोनी से लड़की लापता

दिल्ली के अमर कॉलोनी थाने में एक लड़की, जो लोन कलेक्शन का काम करती है, उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई है। उसके पिता का कहना है कि हमारी बेटी रोजाना की तरह साकेत अपने ऑफिस गई थी, लेकिन 15 तारीख की शाम को घर नहीं लौटी। उसके फोन पर कॉल किए गए, लेकिन फोन नंबर बंद आया। थोड़ी देर बाद उसके व्हाट्सएप से कॉल आता है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर किसी लड़के के साथ जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मिसिंग की शिकायत दर्ज की है। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की अपने आप नहीं गई है, उसको दूसरे समुदाय के युवक ने किडनैप किया है।

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: कटरा से भवन मार्ग तक रोपवे के विरोध में पूर्ण बंद

श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की कटरा बंद की कॉल पर कटरा नगर से लेकर माता वैष्णो देवी भवन मार्ग के चरण पादुका तक रोपवे परियोजना के विरोध में एक दिन का पूर्ण बंद रखा गया। बंद का असर बाजारों, दुकानों और यात्रा मार्ग पर साफ दिखाई दे रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से प्रस्तावित रोपवे परियोजना का लगातार विरोध कर रहे हैं।

उनका कहना है कि रोपवे शुरू होने से हजारों स्थानीय दुकानदारों, पिट्ठू, पालकी, घोड़ा संचालकों और छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होगी। समिति ने रोपवे योजना को वापस लेने की मांग दोहराते हुए प्रशासन से वार्ता कर स्थानीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट पर कम्यूनिटी नोट।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट पर कम्यूनिटी नोट लिखा गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मंत्री चीन के रोबोट को भारत का रोबोट बता रहे हैं। दरअसल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने एक Orion रोबोटिक डॉग Unitree Go2 को प्रस्तुत किया। सोशल मीडिया पर चीन के सरकारी माध्यमों ने कह दिया कि यह हमारा है।

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: झारखंड के बजट सत्र की आज से होगी शुरुआत

कझारखंड विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। 19 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में 24 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे।

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: द्वारका में हादसे के आरोपी नाबालिग के वकील का बयान

दिल्ली के द्वारका में एक दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही एसयूवी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में कथित नाबालिग आरोपी के वकील लाल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। आरोपी का पूरा परिवार तनाव और सदमे में है, खासकर वह बच्चा (आरोपी) जो अपनी बोर्ड परीक्षा ठीक से नहीं दे पा रहा है। मामले की जांच चल रही है। बच्चे के व्यवहार की सराहना की जानी चाहिए। बच्चा घटनास्थल से भागा नहीं। बच्चे का परिवार अदालत के साथ सहयोग कर रहा है। बच्चा बहुत तनाव में है। उसे धमकी भरे फोन भी आ रहे हैं। बच्चे पर इतना दबाव है कि उसके साथ दुर्घटना हो सकती है।

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई में पत्नी के साथ घूमते दिखे फ्रांस के राष्ट्रपति

फ्रांस के राष्ट्रपति Emanuele Macron अपनी पत्नी के साथ देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) स्टेशन गए, जहां उन्हें स्टेशन के आस-पास घूमते देखा गया। यह स्टेशन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और प्रमुख हेरिटेज बिल्डिंग्स में से एक है। आज वे दिल्ली के रवाना होंगे, जहां वे AI समिट में हिस्सा लेंगे।

[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: मध्य प्रदेश की सरकार आज पेश करेगी बजट

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेगी, जो करीब 4.70 लाख करोड़ रुपये के आस-पास रहने का अनुमान है. इस बार बजट पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 4.21 लाख करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक हो सकता है। वहीं राज्य का यह अहम बजट विधानसभा में जगदीश देवड़ा पेश करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ